samacharsecretary.com

करवा चौथ पर दिल का दौरा पड़ा भारी, बरनाला की आशा रानी व्रत खोलने से पहले हुए निधन

बरनाला 

पंजाब के बरनाला में करवा चौथ के पार्टी के दौरान 59 साल की एक महिला की मौत हो गई. आशा रानी नाम की महिला की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वे अपनी सहेलियों के साथ नाच रही थीं, तभी अंतिम सांस ली. घटना की आखिरी वीडियो सामने आई है, जिसमें वे डांस करते हुए गिरती दिख रही हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच कर रही है.

 मृतक महिला की पहचान तपा मंडी की रहने वाली 59 साल की आशा रानी के रूप में हुई है। खुशी के मौके पर इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मामला करवा चौथ की रात का है, लेकिन अब इसका वीडियो सामने आया है।
लड़खड़ाते हुए गिरी, किसी का ध्यान नहीं गया

आशा रानी ने भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। रात को खुले आंगन में पार्टी रखी गई थी, जिसमें डांस का फ्लोर भी लगाया गया था। इसमें कई महिलाएं और लड़कियां पंजाबी गाने पर डांस कर रहीं थीं। आशा भी नाच रही थीं। इसी दौरान वह नाचते हुए थोड़ी लड़खड़ाते हुए नजर आईं। उन्होंने आसपास कुछ पकड़ने की कोशिश की, ताकि गिरने से बच सके, लेकिन वहां कोई ऐसी चीज नहीं थी। इस दौरान बाकी महिलाएं डांस में बिजी थीं, उसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। चंद सेकेंड में महिला मुंह के बल नीचे गिर गई। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशा रानी एक संपन्न और समाजसेवी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है कि करवाचौथ के दिन हुई इस घटना ने खुशी के दिनों में परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर है। शहरवासियों ने भी परिवार के साथ दुख साझा किया।
43 साल के एक्टर और बॉडी-बिल्डर भी बने थे हार्ट अटैक के शिकार

11 अक्टूबर को ही एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन की हार्ट अटैक के चलते मौत हुई थी। वरिंदर सलमान खान के साथ वरिंदर फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे। उनकी बॉडी-बिल्डिंग की हर किसी ने तारीफ की थी और सलमान भी उनके दीवाने हो गए थे। द हीमैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले वरिंदर 'मिस्टर इंडिया 2009' में रह चुके थे।

महज 43 साल की उम्र में वह भी हार्ट अटैक के शिकार बने। वह कंधे में दर्द था और वह इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल गए थे, जहां सिंह अस्पताल में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई थी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here