samacharsecretary.com

चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, होटल से करोड़ों की नकदी जब्त

पटना

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पटना जिले के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। दरअसल पुलिस ने होटल में छापेमारी करके लाखों रुपए की बरामदगी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पैसों की बरामदगी सालिमपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन स्थित एक होटल से की गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय अंचलाधिकारी (सीओ) और सालिमपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर होटल में छापा मारा। इस दौरान एक कमरे से 10 लाख 36 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस नकदी जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि बिहार में चुनावों के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। जिस कारण भारी मात्रा में कैश को लेकर आने जाने पर प्रतिबंध है। वहीं बिहार मे 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में इतनी भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी ने सियासी माहौल में खलबली मचा दी है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here