samacharsecretary.com

डायबिटीज के मरीजों के लएि फायदेमंद है यह आसन

 

डायबिटीज के दौरान शरीर में ग्लूकोज और इन्सुलिन के संतुलन को बनाए रखना बड़ी चुनौती है। ऐसे में पैंक्रियाज का फिट रहना डायबिटिक लोगों के लिए और भी जरूरी है। गोमुख आसन के नियमित अभ्यास से पैंक्रियाज सही तरह से काम करता है जिससे डायबिटीज पर नियंत्रण करने में मदद मिलती है।

इसके अलावा, इस आसने के अभ्यास से कमर, कंधे, गर्दन और रीढ़ की हड्डी की जकड़न को खत्म करता है और मांसपेशियां मजबूत होते हैं। यह ज्वाइट्स के बीच रक्त संचार बढ़ाता है जिससे जोड़ों में होने वाली परेशानियों में आराम होता है।

ऐसे करें गोमुख आसन:-

-इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं। अगर आप गठिया के मरीज हैं तो पद्मासन में बैठें।

-अब अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं और कोहनी मोड़कर पीठ के पीछे ले जाएं। वहीं दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ें और बाएं हाथ की उंगलियां पकड़ने की कोशिश करें।

-इस प्रक्रिया के दौरान रीढ़ की हड्डी सीधे रखें और श्वास सामान्य रखें।

-कुछ सेकंड बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं और इस प्रक्रिया को दूसरे हाथ से दोहराएं।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here