samacharsecretary.com

IG अनूप बिरथरे समेत झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को मिला पदक

रांची.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मिलने वाले तीन श्रेणी के पदकों की घोषणा रविवार को कर दी है। इन पदकों में पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। झारखंड के खाते में इस बार एक भी वीरता पदक नहीं नहीं आया है। इस बार झारखंड के खाते में कुल 12 पदक आए हैं।

इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व 11 अधिकारियों-जवानों को सराहनीय सेवा पदक मिले हैं। इनमें झारखंड जगुआर में पदस्थापित डीएसपी सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा पदक मिला है। सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में दो वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी शामिल हैं, जिनमें आइजी झारखंड जगुआर अनूप बिरथरे व आइजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल सहित 11 पदाधिकारी-जवान शामिल हैं। ये पदक आने वाले 15 अगस्त या अगले साल 26 जनवरी को रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल या मुख्यमंत्री के हाथों सभी संबंधित अधिकारियों को दिए जाएंगे।

जानें क्या है राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक?
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक वेसे पुलिस पदाधिकारी-जवान को दिया जाता है, जिनकी सेवा 25 साल शानदार व बेदाग रही है।
वहीं, सराहनीय सेवा पदक वैसे अधिकारियों-जवानों को दिया जाता है, जिन्होंने पुलिस विभाग में अपनी 18 साल की सेवा पूरी कर ली होती है। उनका सेवा काल बेदाग रहा हो।

इन्हें मिला है विशिष्ट सेवा पदक
डीएसपी सुधीर कुमार, डीएसपी, झारखंड जगुआर (एसटीएफ) झारखंड, रांची।

इन्हें मिला है सराहनीय सेवा पदक

  1. आइपीएस अनूप बिरथरे, आइजी, झारखंड जगुआर (एसटीएफ), झारखंड।
  2. आइपीएस पटेल मयूर कन्हैयालाल, आइजी, प्रोविजन।
  3. संजय कुमार, डीएसपी, झारखंड पुलिस।
  4. कृष्ण कुमार छेत्री, हवलदार, झारखंड।
  5. अरुण कुमार ओझा, हवलदार, झारखंड।
  6. मारकुस सुनवार, हवलदार, झारखंड।
  7. जयदेव प्रधान, सिपाही, झारखंड।
  8. जेनेत मारग्रेट लकड़ा, सिपाही, झारखंड।
  9. कुमुदनी कुजूर, सिपाही, झारखंड।
  10. सुफल ओड़ेया, सिपाही, झारखंड।
  11. मोहम्मद वसीम अख्तर, सिपाही, झारखंड।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here