नई दिल्ली
Apple MacBook की कीमत देख बहुत से लोग इसे खरीद ही नहीं पाते और फिर मन में आता है कि काश मैकबुक की कीमत होती… अब लोगों की इस ख्वाहिश को कंपनी पूरा कर सकती है. एक बार फिर से एपल कंपनी का सस्ता मैकबुक चर्चा में है. पिछले लंबे समय से चर्चा है कि Apple उन यूजर्स के लिए सस्ते लैपटॉप को तैयार कर सकता है जो बिना ज्यादा कीमत चुकाए macOS को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं. आने वाला MacBook हल्का, भरोसेमंद नोटबुक होने की उम्मीद है जो रोजाना के काम, ब्राउज़िंग, स्ट्रीमिंग और पढ़ाई की जरूरतों को बिना किसी दिक्कत के पूरा करेगा.
कई रिपोर्ट्स फिर से सामने आई हैं जिनमें कहा गया है कि यह लंबे समय से चर्चा में रहा डिवाइस अब लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है और इसकी कीमत अभी के MacBook Air से कम हो सकती है.
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple एक MacBook बना रही है जिसे खास तौर पर लैपटॉप रेंज की शुरुआती कीमत कम करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है. पहले इस लैपटॉप के इस साल जनवरी में अनाउंस होने की उम्मीद थी लेकिन अब इसे मार्च या अप्रैल के आसपास लॉन्च किया जा सकता है.
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो इस डिवाइस को US में लगभग $599 (लगभग 54298 रुपए) होने की उम्मीद है, लेकिन इससे पहले कि आप बहुत ज्यादा इस मैकबुक से उम्मीद कर रहे हो तो यहां ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी वगैरह जैसे कई फैक्टर्स की वजह से भारत में कीमत अक्सर US की तुलना में ज्यादा होती है. डिजिट की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में, डिवाइस की कीमत लगभग 60,000 रुपए या 65,000 रुपए हो सकती है. इस कीमत के साथ भी, यह भारत में सबसे सस्ता MacBook होगा, जिससे ज्यादा यूजर्स को Apple इकोसिस्टम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.





