samacharsecretary.com

अजीब समीकरण में फंसी ऑस्ट्रेलिया: 3 मैच जीतने के बावजूद सुपर-8 का रास्ता मुश्किल

नई दिल्ली
T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए तो हैरान मत होना, क्योंकि इस तरह का सिनेरियो बन रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर बाकी के दो मैच जीत भी जाए तो भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में है, जिसमें से अभी तक किसी भी टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। पांच टीमों वाले ग्रुप से एक टीम एलिमिनेट जरूर हो गई है। इस स्टोरी में आप समझिए कि ऑस्ट्रेलिया के लिए क्यों सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो रहा है?

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तक ग्रुप बी में दो मैच खेली है। एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया है, लेकिन दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की टीम से 23 रनों से हार मिली है। अभी भी टीम के दो मुकाबले बाकी हैं, लेकिन हैरानी की बात ग्रुप की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये है कि टीम बाकी के दो मैच जीत भी जाए और खाते में 6 पॉइंट्स हो भी जाएं तो भी उनको सुपर 8 का क्वालीफिकेशन टैग नहीं मिलेगा। इसके पीछे की वजह ये है कि दो और टीमें हैं, जो 6-6 अंक तक पहुंच सकती हैं।

श्रीलंका को अगले मैच में श्रीलंका से भिड़ना है। अगर श्रीलंका ने वह मुकाबला जीत लिया तो श्रीलंका की टीम तो टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, क्योंकि उसके 6 पॉइंट हो जाएंगे। इसके बाद फिर एक ही टीम होगी, जो 6 या इससे ज्यादा अंकों तक पहुंचेगी। वह टीम है, जिम्बाब्वे है। अगर श्रीलंका को हार मिलती है तो श्रीलंका की टीम बाहर नहीं होगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत हो जाएगी। इसके बाद ओमान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को जीत दर्ज करनी होगी और 6 पॉइंट्स हासिल करने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम आज यानी सोमवार 16 फरवरी को श्रीलंका को हरा दे, जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर ले और श्रीलंका की टीम फिर आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हरा दे तो तीनों टीमों के 6-6 पॉइंट्स हो जाएंगे। इस स्थिति में देखा ये जाएगा कि नेट रन रेट किस टीम का बेहतर है। मौजूदा पॉइंट्स टेबल को देखें तो श्रीलंका और जिम्बाब्वे का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस नेट रन रेट को तभी बेहतर कर पाएगी, जब बड़ी जीत अपने बाकी बचे दोनों मैचों में दर्ज करे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here