samacharsecretary.com

IPL के बीच रोमांचक पल, विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

वृंदावन

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे. दोनों का यह वृंदावन दौरा अक्षय तृतीया के खास मौके पर हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. विराट और अनुष्का पहले भी कई बार इस आश्रम में नजर आ चुके हैं. अपने पिछले दौरों के दौरान दोनों को संत के साथ जीवन के मूल मंत्र, माफ़ी के महत्व और रिश्तों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते देखा गया था। 

वृंदावन पहुंचने से पहले यह कपल बेंगलुरु में स्पॉट हुआ था. बता दें कि विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में गरज रहा है. उनकी टीम आरसीबी भी इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रही है। 

आईपीएल में आरसीबी का जलवा
आरसीबी की बात करें तो इस सीजन वह कमाल की लय में है. टीम ने अबतक 6 मैच खेले हैं और उसे 4 में जीत मिली है और 8 अंकों के साथ वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. पहले नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है जो इस सीजन अब तक अजेय रही है। 

कोहली का कैसा है प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें पहले नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. जिन्होंने 6 मैच में 283 रन बनाए हैं. वहीं, किंग कोहली ने 6 मैच में 247 रन बनाए हैं. अबतक कोहली ने 28 चौके और 6 छक्के जड़े हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से दो फिफ्टी भी आई है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here