samacharsecretary.com

पंजाब में 38 जजों के तबादले, जालंधर सहित नए स्थानों पर होगी जिम्मेदारियों की सौंप

जालंधर 
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार आज बड़े स्तर पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।जारी सूची के अनुसार जालंधर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्भय सिंह गिल का तबादला फतेहगढ़ साहिब किया गया है, जहां वह अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी जगह मैडम प्रिया सूद को जालंधर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे शहीद भगत सिंह नगर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात थीं।

इस तबादला सूची में कुल 38 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसविंदर सिंह को जालंधर की नई स्थापित एनआरआई अदालत में नियुक्त किया गया है।

वहीं विनीत कुमार नारंग, जो पहले जालंधर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब गुरदासपुर भेजा गया है। इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिता सिंह को जालंधर में फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज के रूप में तैनात किया गया है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here