samacharsecretary.com

स्कूलों को बम धमकी मिलने से दहशत, फरीदकोट में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

फरीदकोट.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की शुकराना यात्रा से पहले फरीदकोट में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर संबंधित स्कूलों और कॉलेजों को खाली करवाकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार को अपनी शुकराना यात्रा के तहत फरीदकोट और कोटकपूरा पहुंचने वाले हैं। इसी बीच ईमेल के जरिए सादिक के सरकारी कन्या स्कूल, फरीदकोट के दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलते ही प्रशासन में हलचल मच गई और सुरक्षा व्यवस्था तुरंत बढ़ा दी गई।

स्कूलों को खाली करवाया गया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले सादिक स्थित सरकारी कन्या स्कूल को खाली करवाया गया। इसके बाद फरीदकोट स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज में भी पुलिस टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भवनों, कमरों और आसपास के इलाकों की जांच में जुटी हुई हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक तरलोचन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी शिक्षण संस्थान से कोई संदिग्ध या प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

घबराए अभिभावक बच्चों को लेने पहुंचे
धमकी की खबर फैलते ही बच्चों के अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई। कई अभिभावक तुरंत स्कूलों की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में पंजाब के कई शहरों में इस तरह की धमकियों के मामले सामने आए हैं। कुछ दिन पहले जालंधर समेत अन्य इलाकों में भी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को धमकी भरे संदेश मिले थे। ऐसे मामलों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए फरीदकोट में पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अब धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरे जिले में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी है। फिलहाल पुलिस धमकी भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here