samacharsecretary.com

सरकारी कार्यालयों से शिक्षण संस्थानों तक लागू होंगे नए नियम, चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़.

गर्मियों के मौसम में बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की एयर-कंडीशंड इमारतों के लिए ए.सी. का आदर्श तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस निर्धारित करने संबंधी एडवाइजरी जारी की है। यह कदम ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

ये दिशा-निर्देश ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मानकों के अनुसार जारी किए गए हैं। विभाग के मुताबिक ए.सी. का तापमान हर एक डिग्री बढ़ाने से करीब 6 फीसदी बिजली की बचत की जा सकती है। इसी तरह ए.सी. को 20-21 डिग्री की बजाय 24-25 डिग्री पर चलाने से लगभग 24 फीसदी ऊर्जा बचाई जा सकती है।

प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, कॉलेजों, होटलों, मॉल और अन्य व्यावसायिक इमारतों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। अधिकारियों को आरामदायक माहौल बनाए रखते हुए इन नियमों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अस्पतालों, ऑपरेशन थिएटर और डेटा सेंटर जैसी जगहों को इस नियम से छूट दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से बिजली की मांग कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here