samacharsecretary.com

निशांत को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय, विजय सिन्हा के विभाग में बदलाव

पटना 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों और विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार मंत्री बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे विजय कुमार सिन्हा का विभाग बदल दिया गया है। अब विजय सिन्हा कृषि मंत्रालय के मंत्री बनाए गए हैं। पिछली कैबिनेट में उनके पास राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी थी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री होंगे। वह पहले भी यह विभाग संभाल चुके हैं।

दोनों डिप्टी सीएम के पास कौनसे विभाग

सम्राट सरकार में जदयू कोटे से पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव भी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बने रहेंगे, हालांकि उनसे ऊर्जा विभाग ले लिया गया है। पहली बार मंत्री बने बुलो मंडल को नया ऊर्जा मंत्री बनाया गया है।

मिथिलेश तिवारी बिहार के नए शिक्षा मंत्री

जदयू कोटे के मंत्री सुनील कुमार का विभाग बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग भाजपा के पास चला गया है। मिथिलेश तिवारी बिहार के नए शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। इसके बदले स्वास्थ्य विभाग जदयू को मिला है, जिसकी कमान निशांत को सौंपी गई है।

नाम

पार्टी

विभाग

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

भाजपा

मुख्यमंत्री सचिवालय
गृह विभाग
निगरानी
सभी अनावंटित विभाग

विजय चौधरी, डिप्टी सीएम

जदयू

जल संसाधन

संसदीय कार्य

बिजेंद्र यादव, डिप्टी सीएम

जदयू

वित्त एवं वाणिज्य कर

विजय सिन्हा, मंत्री

भाजपा

कृषि विभाग

रामकृपाल यादव, मंत्री

भाजपा

 

नीतीश मिश्रा, मंत्री

भाजपा

नगर विकास एवं आवास विभाग

केदार गुप्ता, मंत्री

भाजपा

 

दिलीप जायसवाल, मंत्री

भाजपा

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

मिथिलेश तिवारी, मंत्री

भाजपा

शिक्षा विभाग

रमा निषाद, मंत्री

भाजपा

 

प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री

भाजपा

 

लखेंद्र पासवान, मंत्री

भाजपा

 

संजय सिंह टाइगर, मंत्री

भाजपा

उच्च शिक्षा विभाग

कुमार शैलेंद्र, मंत्री

भाजपा

पथ निर्माण विभाग

नंदकिशोर राम, मंत्री

भाजपा

 

रामचंद्र प्रसाद, मंत्री

भाजपा

 

अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री

भाजपा

श्रम संसाधन

श्रेयसी सिंह, मंत्री

भाजपा

 

श्रवण कुमार, मंत्री

जदयू

 

निशांत कुमार, मंत्री

जदयू

स्वास्थ्य विभाग

अशोक चौधरी, मंत्री

जदयू

 

लेशी सिंह, मंत्री

जदयू

 

मदन सहनी, मंत्री

जदयू

 

सुनील कुमार, मंत्री

जदयू

 

जमा खान, मंत्री

जदयू

 

शीला मंडल, मंत्री

जदयू

 

रत्नेश सदा, मंत्री

जदयू

 

भगवान कुशवाहा, मंत्री

जदयू

 

दामोदर रावत, मंत्री

जदयू

 

शैलेशबुलो मंडल, मंत्री

जदयू

ऊर्जा विभाग

श्वेता गुप्ता, मंत्री

जदयू

 

संजय पासवान, मंत्री

लोजपाआर

 

संजय सिंह, मंत्री

लोजपाआर

 

संतोष सुमन, मंत्री

हम

 

दीपक प्रकाश, मंत्री

रालोमो

 

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here