samacharsecretary.com

बॉलीवुड के बड़े दावों की खुली पोल: अमीषा पटेल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई 
फिल्म गदर की 'सकीना बेगम' यानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. वो कई बार अपने बेबाक अंदाज की वजह से लोगों की क्लास लगा देती हैं. अमीषा बॉलीवुड को लेकर काफी बार ऐसी बातें बोल जाती हैं, जिससे इंटरनेट पर अलग बहस छिड़ जाती है. अब एक्ट्रेस ने फिर से बॉलीवुड पर कुछ कहा है। 

अमीषा पटेल ने बीती रात 12 बजे के बाद X पर कई सारे ट्वीट्स किए. जिसमें वो उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज पर निशाना साध रही हैं, जो पैसे देकर सोशल मीडिया पर अपना पीआर कराती हैं. हालांकि अमीषा ने अपने ट्वीट्स में किसी का नाम नहीं लिया है. एक्ट्रेस ने और भी कई बड़े दावे किए हैं, जिससे यूजर्स हैरान हैं। 

अमीषा के निशाने पर बॉलीवुड की न्यू-ऐज एक्ट्रेसेज?
अमीषा ने लिखा है, 'अपने आप को सुपरस्टार तभी बुलाओ, जब तुमने ऐसा कोई काम किया हो जो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बना दे और धमाका कर दे. तबतक पीआर गेम खेलकर खुद को सुपरस्टार मत कहो. सॉरी, लेकिन यही कढ़वा सच है.' अपने अगले ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा-बहुत सी एक्ट्रेसेज जो आज तक अपनी करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दे पाई हैं, वो खुद को स्टार बुला रही हैं. साल में सिर्फ 2-2 फिल्में करके और शूटिंग सेट पर घूमने से कोई स्टार नहीं बन जाता. आप बस एक एक्टर बनते हो जो कुछ प्रोजेक्ट्स में काम कर रहा है। 

अमीषा ने आगे दावे किए कि कई फिल्म एक्ट्रेसेज जिनकी फिल्में 200 करोड़ रुपये भी नहीं कमाती, वो पैसे देकर खुद को नंबर 1 या नंबर 2 एक्ट्रेस बुला रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि आज के समय में 100 करोड़ रुपये की फिल्म कोई नहीं बात नहीं, क्योंकि ये साल 2000 नहीं बल्कि 2026 चल रहा है. अमीषा ने कहा कि एक स्टार तभी ग्लोबल सुपरस्टार बनता है, जब उसकी फिल्म ने दुनियाभर में कमाई की हो. उनके मुताबिक, असली स्टारडम तभी मिलता है जब लगातार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलें. इसलिए वो कह रही हैं कि ये पीआर गेम बंद होना चाहिए।

अमीषा ने आगे खुद की फिल्मों पर भी बात की और बताया कि उन्होंने अपने करियर में तीन बड़ी हिट फिल्में- गदर, गदर 2 और कहो ना प्यार है दी. तीनों फिल्मों का कलेक्शन और फुटफॉल्स सबसे बड़ा था, उन्होंने अपने को-स्टार्स को उनके करियर की बड़ी हिट फिल्में दीं. मगर उनका पीआर गेम बाकी एक्ट्रेसेज के मुकाबले कमजोर है. एक्ट्रेस ने आगे फैंस से वादा किया है कि उनकी फिल्म गदर 3 जल्द थिएटर्स में आएगी और जब रिलीज होगी तो और भी बड़ा हंगामा मचाएगी। 

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here