samacharsecretary.com

नोएडा में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, छत से कूदने के मामले में पति और ससुर पर कार्रवाई

 ग्रेटर नोएडा 

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक विवाहिता की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. करीब 14 महीने पहले 1 करोड़ से भी ज्यादा के खर्च से हुई धूमधाम वाली शादी अब एक दर्दनाक अंत की कहानी बन गई. आरोप है कि दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने छत से कूदकर जान दे दी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना थाना ईकोटेक-3 के जलालपुर गांव की है. मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है. वह मूल रूप से कुड़ी खेड़ा गांव की रहने वाली थी. उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले जलपुरा निवासी ऋतिक के साथ हुई थी. परिवार का कहना है कि शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। 

शादी के कुछ महीनों बाद बदल गया माहौल

परिजनों के मुताबिक शुरुआती कुछ महीने सब सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे दीपिका पर दबाव बढ़ने लगा. परिवार का आरोप है कि उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था. कई बार मारपीट भी हुई. दीपिका के मायके वालों का कहना है कि बेटी अक्सर परेशान रहती थी, लेकिन समाज और रिश्तों को बचाने की कोशिश में वह सब सहती रही. परिजनों के अनुसार, कई बार समझौते की कोशिश भी हुई, मगर हालात नहीं बदले. फिर एक रात जो खबर आई, उसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया. सूचना मिली कि दीपिका ने मकान की छत से नीचे कूदकर जान दे दी। 

रात में मची अफरा-तफरी
घटना की जानकारी मिलते ही थाना ईकोटेक-3 पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के बाद घर के बाहर भारी तनाव का माहौल था. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था. पड़ोसियों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही. मृतका के पिता संजय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. उनका कहना है कि शादी में सबकुछ देने के बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुई थीं। 

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली थी कि जलपुरा में एक महिला की छत से गिरने के बाद मौत हो गई है. सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। 

14 महीने पहले खुशियों से भरा था घर
परिवार के लोगों के मुताबिक शादी बहुत ही धूम
धाम से हुई थी. रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में समारोह आयोजित किया गया था. उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी यह रिश्ता दर्दनाक मोड़ ले लेगा. दीपिका की तस्वीरें और शादी के वीडियो अब परिवार के लिए सिर्फ यादें बनकर रह गए हैं. मायके वालों का कहना है कि बेटी ने नए जीवन के कई सपने देखे थे, लेकिन लगातार बढ़ते दबाव ने उसे अंदर से तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शादी के नाम पर बढ़ती मांगें कब रुकेंगी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना से पहले घर में क्या हुआ था. मोबाइल कॉल डिटेल, बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा सकती है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जलपुरा और आसपास के क्षेत्रों में यह घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही. लोग अलग-अलग तरह की बातें करते नजर आए. कई लोगों का कहना था कि अगर समय रहते शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो शायद हालात यहां तक नहीं पहुंचते. वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि शादी के बाद बढ़ते घरेलू विवाद अब तेजी से गंभीर घटनाओं में बदल रहे हैं। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here