samacharsecretary.com

कोचिंग संस्थानों के विवाद में बढ़ी हलचल, अलख पांडे बोले—हम खान सर के साथ

 पटना
पटना के दो बड़े कोचिंग संस्थानों के मालिकों के बीच चल रहे विवाद में अलग-अलग कोचिंग संचालक भी कूद पड़े हैं। हाल ही में गुरु रहमान ने रौशन आनंद सर के भाई की मौत पर दुख जताते हुए कहा था कि खान सर झूठ बहुत बोलते हैं। अब मशूहर फिजिक्स वाला के निदेशक अलख पांडेय ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अलख पांडेय ने कहा है कि वो खान सर के साथ हैं। फिजिक्सवाले के टीचर अलख पांडेय ने कहा, 'मुझे खान सर पर कुछ बोलने के लिए काफी कमेंट मिल रहे हैं। एक बात बताइए अगर आपके भाई के उपर कोई बात आएगी तो आप बैठ कर वीडियो बनाएंगे या फिर उसकी मदद करने की कोशिश करेंगे।

एक इंसान जो देश के लिए इतना कुछ कर रहा है। उसने शिक्षा काफी सस्ती कर दी। पिछले 5 साल से वो यूट्यूब पर और सोशल मीडिया पर बिल्कुल सस्ती शिक्षा दे रहा है। उस इंसान का कोई कर्त्व्य नहीं बनता था कि वो बिहार में आकर सस्ते अस्पताल खोले,सस्ता इलाज करे तो वो उसने आप सब के लिए किया। आज उसका परिणाम क्या मिलता है, तो फैजल खान ने ये किया, फैजल खान ने वो किया।'

अलख पांडेय ने आगे कहा कि अभी हमारी खान सर से जब अंतिम बातचीत हो रही थी तो हम लोग यही बात कर रहे थे कि जो भी सच्चाई है वो सामने आनी चाहिए। निष्पक्ष जांच हो जाए। पुलिस सामने आकर सब सच-सच बोल दे। अगर मेरे भाई के अंदर कोई कमी निकल जाती है तो दे देना सजा। इतना विश्वास है रखते हैं। हम अंत तक खान सर के साथ खड़े हैं। शुरुआत से अंत तक। रौशन आनंद सर के भाई के साथ जो हुआ वो बहुत दुख की बात है। उसमें भी हम प्रशासन और पुलिस से सच्चे दिल से यही निवेदन करेंगे कि जिसका भी नाम आए उसे फांसी दे दी जाए और उसपर कड़ी कार्रवाई हो।

गुरु रहमान ने क्या कहा था
आपको बता दें कि इससे पहले गुरु रहमान ने फैजल खान उर्फ खान सर के बीच चल रहे विवाद पर कहा था कि रौशन आनंद का अपने भाई को खो देना एक ह्रदय विदारक घटना है और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो उनके भाई को अपने चरणों में स्थान दें। साथ ही साथ रौशन आनंद और उनके माता-पिता तथा परिजनों की सहनशीलता बढ़े। इस दुख की घड़ी में मैं प्रत्येक पल रौशन के साथ हूं। इस बार तो अति हो गई है। लेकिन खान झूठ बहुत ज्यादा बोलता है। सुबह क्या बोलेगा, दोपहर में क्या बोलेगा और रात में क्या बोलेगा यह नहीं पता है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here