samacharsecretary.com

सफलता के लिए सिर्फ मेहनत नहीं, ये 4 स्तंभ भी जरूरी; जानें ज्योतिष की खास सीख

कुछ लोग जब जी-तोड़ मेहनत, कर्म करके थक जाते हैं, तब ज्योतिषी मार्गदर्शकों के पास आते हैं, ताकि वे कुछ उपाय बताकर उनके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। ज्योतिषी उपाय बताते हैं, सफलता के लिए, परन्तु यदि व्यक्ति के अन्दर विपरीत आदतें, अनुशासन की कमी या मनोवांछित पद-प्रतिष्ठा आदि प्राप्ति के लिए योग्यता का अभाव हो, तो सफलता पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है, क्योंकि पूर्ण सफलता कभी भी किसी एक कारक का परिणाम नहीं होती।

सफलता के लिए पहला स्तम्भ व्यक्ति की योग्यता है, दूसरा स्तम्भ व्यक्ति की आदतें और अनुशासन, तीसरा स्तम्भ है भाग्य और सही समय तथा चौथा स्तम्भ है ईश्वरीय कृपा और प्रभु का आशीर्वाद। जब जीवन में उपरोक्त चार मुख्य स्तंभ एक साथ सही दिशा में आते हैं, तभी व्यक्ति सफलता के उच्चतम शिखर को छूता है।

पहला स्तंभ, योग्यता
बिना योग्यता के यदि भाग्य से कोई बड़ा अवसर मिल भी जाए, तो व्यक्ति उसे लंबे समय तक संभाल नहीं सकता, योग्यता आपको अवसर को भुनाने के काबिल बनाती है।

दूसरा स्तंभ, आदत और अनुशासन
योग्यता होना एक बात है, लेकिन उसे रोज़मर्रा की दिनचर्या में लागू करना आपकी आदतों पर निर्भर करता है। अनुशासित आदतें आपकी योग्यता को बेकार नहीं होने देतीं और आपको सही ट्रैक पर रखकर सफलता दिलाती हैं।

तीसरा स्तंभ, भाग्य और सही समय
भाग्य वह द्वार है जो सही समय पर आपके लिए नए अवसर खोलता है। इसे आप सही परिस्थिति, सही समय पर सही लोगों से मुलाकात या अनुकूल वातावरण के रूप में देख सकते हैं।

चौथा स्तंभ, ईश्वरीय कृपा और आशीर्वाद
चाहे इसे ईश्वर की कृपा कहें, प्रकृति का संतुलन, या अपनों की शुभकामनाएं, जीवन में कृपा वह अदृश्य सुरक्षा कवच है जो आपको कठिन से कठिन दौर में टूटने नहीं देता। कई बार सब कुछ सही होते हुए भी स्थितियाँ बिगड़ जाती हैं, ऐसे समय में कृपा ही व्यक्ति को संकट से बाहर निकालती है, इसलिए एक इष्ट बनाऐं और नियमित रूप से सफलता के लिए उनका पूजन करें।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here