samacharsecretary.com

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर

गदर 2 के बाद सनी देओल ने तगड़ा कमबैक किया. फिल्म सुपर डुपर हिट हुई. इसके बाद सनी की कई फिल्में रिलीज हुईं. जैसे बॉर्डर 2, लाहौर 1947…दर्शकों को उम्मीद थी ये फिल्में भी गर्दा उड़ाएंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब सनी देओल की नई फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का ऐलान हुआ है. 19 अक्टूबर को अपने जन्मदिन के खास मौके पर सनी ने इसका टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ी ट्रीट दी है. इसमें सनी करप्ट मेडिकल सिस्टम के खिलाफ खड़े हुए हैं.

क्या है टीजर में?
टीजर में बताया गया है कैसे इंसान डॉक्टरों को भगवान मानता है. उन्हें भरोसे के साथ अपनी जिंदगी सौंप देता है. लेकिन वही डॉक्टर जब विश्वासघात करता है तो आम इंसान टूट जाता है. अस्पतालों में हो रही धांधली और पैसों की लूट के खिलाफ सनी ने बुलंद आवाज उठाई है. सनी के फैंस को उनका ये टीजर पसंद आ रहा है. लेकिन इसमें सनी की दहाड़ और एग्रेशन उनकी पुरानी फिल्मों की याद दिलाता है.

सनी का गुस्से में डायलॉग बोलने का अंदाज कभी उनके गदर तो कभी दामिनी के किरदार की याद दिलाता है. कुल मिलाकर कहें तो वो कुछ नया करते हुए नहीं दिख रहे हैं. सनी का ऐसा एग्रेशन लोग पहले भी देख चुके हैं. बस उनका लुक थोड़ा नया है. बाकी तो फिल्म की कहानी भी पुरानी नजर आती है. टीजर में रवि किशन की झलक दिखी है. लेकिन उनके रोल से अभी पर्दा नहीं हटा है. अटकलें हैं वो निगेटिव रोल में हो सकते हैं.

सनी का 'पुराना शो'
मेडिकल सिस्टम और समाज के ठेकेदारों के खिलाफ हीरो का आवाज उठाना कोई नई बात नहीं है. खुद सनी ने अपने 90s के दौर में ऐसे रोल और फिल्में की हैं. टीजर का ट्रीटमेंट देखकर लगता है ये मूवी काफी पहले बन चुकी थी. टीजर में कोई नई वाइब नहीं है. ना ही सनी देओल की एक्टिंग में वो बात है, ना ही फिल्म की कहानी अपीलिंग है. ऐसा लगता है जैसे सनी की पॉपुलैरिटी को कैश कराने के चक्कर में ये फिल्म रिलीज की जा रही है. बाकी इसकी बॉक्स ऑफिस पर कैसी रिपोर्ट कार्ड रहेगी.. ये तो वक्त ही बताएगा.

देखें टीजर..
सिनेमाघरों में ये फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. मूवी को एम पद्मकुमाार ने डायरेक्ट किया है. इसमें सनी के साथ मीम्स वर्ल्ड के फेवरेट स्टार रवि किशन भी नजर आए हैं. सनी और रवि किशन के अलावा प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद अहम रोल में दिखंगे. सनी की ये क्राइम थ्रिलर साउथ की हिट मूवी जोसेफ की रीमेक है. हालांकि डायरेक्टर ने साफ कहा कि ये फिल्म ओरिजनल कहानी की हूबहू कॉपी नहीं होगी. उन्होंने सनी की फिल्म को नए अंदाज और सिनेमैटिक ट्रीटमेंट के साथ बनाया है. हिंदी वर्जन को ऐसे तैयार किया गया है कि वो ओरिजनल मूवी से अलग दिखे.

दूसरी तरफ, सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों में 'गबरू' और 'रामायण' भी शामिल हैं. नितेश तिवारी की रामायण में वो हनुमान का रोल प्ले कर रहे हैं. हनुमान का रोल सनी के करियर के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है. रामायण का पहला पार्ट दीवाली के मौक पर रिलीज होगा.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here