samacharsecretary.com

Android यूजर्स के लिए WhatsApp का बड़ा अपडेट, अब बदल सकेंगे प्रोफाइल कवर फोटो

नई दिल्ली

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी प्रोफाइल में एक बड़ा सा कवर फोटो सेट कर सकेंगे। यह कवर फोटो ऐप की सेटिंग्स, प्रोफाइल पेज और चैट इन्फो स्क्रीन के सबसे ऊपर दिखाई देगी, वो भी तब जब कोई दूसरा यूजर चैट खोलता है। यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स से यह भी कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन उनकी कवर फोटो कौन देख सकता है और कौन नहीं। नया फीचर कैसे काम करेगा और सबसे पहले यह किन यूजर्स को मिलेगा, चलिए डिटेल में जानते हैं..

वॉट्सऐप पर्सनल प्रोफाइल के लिए लाा कवर फोटो
वॉट्सऐप के नए-नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वॉट्सऐप अब सभी यूजर्स के लिए अपनी प्रोफाइल को पर्सनलाइज करना आसान बना रहा है। अब यूजर को कवर फोटो सेट करने के लिए किसी बिजनेस अकाउंट की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर को वॉट्सऐप बीटा के लिए एंड्रॉयड 2.26.43.11 अपडेट में देखा गया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस अपडेट के साथ, वॉट्सऐप फिलहाल कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए प्रोफाइल कवर फोटो सेट करने की सुविधा जारी कर रहा है।

कवर फोटो कैसी दिखती है
कवर फोटो प्रोफाइल पेज के सबसे ऊपर एक लैंडस्केप बैनर की तरह दिखाई देती है। यह अपडेट प्रोफाइल पिक्चर की जगह नहीं लेता, क्योंकि यूजर दोनों को एक साथ रख सकते हैं। कवर फोटो ऐप की सेटिंग में भी सबसे ऊपर दिखाई देती है, ताकि जब भी यूजर इस सेक्शन को खोलें, तो उन्हें यह दिख सके। अगर यूजर कोई कवर फोटो सेट करना नहीं चुनते हैं, तो जब तक वे कोई फोटो सेट नहीं कर लेते, तब तक वॉट्सऐप एक डिफॉल्ट इमेज दिखाता है।

एंड्रॉयड पर कवर फोटो कैसे सेट करें
यूजर अपने प्रोफाइल पेज पर 'एडिट' बटन पर टैप करके कवर फोटो सेट कर सकते हैं। ऐसा करने पर एक मेनू खुलता है, जहां से यूजर कवर फोटो सेट करने का तरीका चुन सकते हैं। वे या तो कोई नई फोटो ले सकते हैं, गैलरी से फोटो चुन सकते हैं, या फिर मेटा AI का इस्तेमाल करके एक नई फोटो जनरेट कर सकते हैं। फोटो चुनने के बाद, वॉट्सऐप उसे अपने आप क्रॉप कर देगा ताकि वह लैंडस्केप फॉर्मेट में फिट हो जाए।

कवर फोटो कौन देख सकता है?
वॉट्सऐप यूजर्स को यह तय करने का पूरा कंट्रोल देता है कि उनकी कवर फोटो कौन देख सकता है। इस अपडेट में नई प्राइवेसी सेटिंग्स जोड़ी गई हैं। यूजर चार ऑप्शन में से कोई एक चुन सकते हैं कि उनकी कवर फोटो कौन देख सकता है। इन ऑप्शन्स में – Everyone, My contacts, My contacts except और Nobody शामिल हैं। इन सभी ऑप्शन से ज्यादातर वॉट्सऐप यूजर्स पहले से ही वाकिफ हैं।

अन्य यूजर्स को कवर फोटो कहां दिखाई देती है
जब अन्य यूजर चैट इन्फो स्क्रीन खोलते हैं, तो उन्हें इंटरफेस के सबसे ऊपर कवर फोटो दिखाई देगी। यह कवर फोटो प्रोफाइल पिक्चर, नाम और फोन नंबर के ऊपर होती है। कवर फोटो की मदद से, यूजर अपनी प्रोफाइल को एक ज्यादा पर्सनल लुक दे सकते हैं, जिसे दूसरे लोग देख सकते हैं।

वॉट्सऐप फिलहाल एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए कवर फोटो फीचर ला रहा है
कवर फोटो अभी उन कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल किया है। वॉट्सऐप इसे धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है, इसलिए सभी बीटा टेस्टर्स को यह तुरंत नहीं दिखेगा। अगर आपको अभी कवर फोटो चुनने का ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो हो सकता है कि आने वाले हफ्तों में यह आपके अकाउंट में दिखने लगे। वॉट्सऐप ने अभी यह नहीं बताया है कि कवर फोटो फीचर सभी यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here