samacharsecretary.com

अब WhatsApp पर चेक करें अपना PF बैलेंस, EPFO ने शुरू की नई सुविधा

 नई दिल्ली
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य अपने मेंबर्स के लिए नई व्हाट्सएप सर्विस को लॉन्च कर दिया है. इसका उपयोग करके न सिर्फ पीएफ खाते में जमा बैलेंस की डिटेल जानी जा सकती है, बल्कि ट्रांजैक्‍शन की जानकारी भी फटाफट मिलेगी. आपको सिर्फ 'Hi' लिखना है और पीएप अकाउंट से जुड़ी 'A To Z' जानकारी सामने होगी. इसके अलावा इसके जरिए ईपीएफओ की ओर से किए जाने वाले तमाम अपडेट्स भी मिलते रहेंगे. आइए जानते हैं इसे यूज करने का पूरा तरीका… 

फटाफट मिलेगी पीएफ की एक-एक डिटेल
सरकार ने रविवार को ईपीएफओ की व्हाट्सएप सेवा को लॉन्च कर दिया है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी शुरुआत की. EPFO New WhatsApp Service के जरिए अब ईपीएफ मेंबर्स झटपट अपना पीएफ बैलेंस समेत PF Account पासबुक से जुड़ी डिटेल हासिल कर सकेंगे. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से इस सर्विस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर पोस्ट के जरिए डिटेल शेयर कर दी गई है। 

EPFO ने क्या पोस्ट शेयर किया? 
ईपीएफओ की ओर से किए गए एक्स पोस्ट में बताया गया है कि मेंबर्स के लिए EPFO WhatsApp लॉन्च कर दिया गया है. इसके जरिए न सिर्फ पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है, बल्कि आखिरी के पांच ट्रांजैक्शन की डिटेल भी हासिल की जा सकती है. यही नहीं सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज करके यूजर अपनी पीएफ अकाउंट की पासबुक को डाउनलोड भी कर सकता है। 

इस सोशल मीडिया पोस्ट में ईपीएफ की ओर से एक क्यूआर कोड भी शेयर किया गया है, जिसे स्कैन करके सीधे व्हाट्एप से जुड़ा जा सकता है और जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक व्हाट्सएप नंबर भी शेयर किया है, जो '8796441800' है, इससे ईपीएफओ की व्हाट्सएप सुविधा से कनेक्ट होकर डिटेल और अपडेट्स हासिल किए जा सकते हैं। 

व्हाट्सएप नंबर से कैसे जुड़ें? 

    EPFO द्वारा किए नंबर 8796441800 को सेव करें. 
    WhatsApp खोलें और इसे नंबर पर चैट ओपन करें.
    अब इस नंबर पर आपको 'Hi' लिखकर सेंड करना है.
    अब वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा. 
    जिस नंबर से आप चैटबॉट यूज करें, वो UAN से जुड़ा हो. 
    वेरिफिकेशन के बाद अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस चुनें.
    आप PF बैलेंस, ट्रांजैक्शन या पासबुक डाउनलोड ऑप्शन चुन सकते हैं। 

EPFO QR Code से जुड़ें

    ईपीएफओ द्वारा शेयर व्हाट्सएप क्यूआर कोड को स्कैन करें. 
    आप सीधे EPFO WhatsApp चैनल से जुड़ जाएंगे. 
    अब नंबर की तरह ही चैटबॉट पर 'Hi' टाइप कर सेंड करें. 
    अब अपनी सुविधा के अनुसार अपनी भाषा का चयन करें.
    इसके बाद आपके सामने चार ऑप्शन आ जाएंगे. 
    पीएफ बैलेंस, लास्ट 5 ट्रांजैक्शन, पासबुक डाउनलोड, चेंज लैंग्वेज दिखेंगे. 
    अपने मुताबिक सर्विस का सेलेक्शन करें. 
    इसके बाद आपके पास उससे संबंधित डिटेल आ जाएगी. 

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here