samacharsecretary.com

MP में पराली जलाने की घटनाओं में 10% का इजाफा, 2025 के मुकाबले बढ़े मामले

भोपाल
धान की कटाई के साथ ही मध्य प्रदेश सहित देश के बड़े राज्यों में पराली के मामले तेजी से बढ़े हैं. मध्य प्रदेश में पिछले 45 दिनों में पराली जलाने के 538 मामले आए हैं. यह पिछले साल के मुकाबले करीबन 10 फीसदी ज्यादा हैं। 

पराली जलाने के मामले में मध्य प्रदेश पंजाब और राजस्थान के बाद तीसरा राज्य है, जहां इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. प्रदेश में पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को समझाइश के साथ कार्रवाई भी की जा रही है. पंजाब में पिछले 15 दिनों में पराली जलाने के 1339 मामले सामने आ चुके हैं। 

प्रदेश के 18 जिले बिगाड़ रहे आंकड़े
पराली जलाने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर किसानों को समझाइश दी जा रही है. पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय और खेत में पहुंचने वाले नुकसान को लेकर चेताया जा रहा है, साथ ही लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. इसके बाद भी प्रदेश के कई जिलों में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस मामले में प्रदेश के 18 जिलों में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। 

45 दिनों में पराली जलाने के 538 मामले
इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सबसे ज्यादा 53 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा अशोक नगर, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, सीहोर, सिवनी, शिवपुरी, उज्जैन विदिशा जिलों में लगातार पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 45 दिनों में इस तरह के 538 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि 2025 में इसी समय पराली जलाने के 483 मामले सामने आए थे. हालांकि 2023, 2024 के मुताबिक यह आंकड़े काफी कम हैं. साल 2023 में प्रदेश में 2995 और 2024 में 1780 मामले सामने आए थे। 

देश में पंजाब से उठ रहा सबसे ज्यादा धुंआ
मध्य प्रदेश सहित देश भर में 15 सितंबर से अभी तक 3071 मामले सामने आ चुके हैं. देश में सबसे ज्यादा पराली जलाने से धुंआ पंजाब से उठ रहा है. पंजाब में 15 सितंबर से 30 अक्टूबर के दौरान पराली जलाने के 1339 मामले सामने आ चुके हैं. 31 अक्टूबर को पंजाब में 292 पराली जलाने के मामने सामने आए हैं। 

पंजाब के बाद राजस्थान के आंकडे सबसे ज्यादा हैं. राजस्थान में अभी तक 638 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश का नंबर आता है. उधर हरियाणा में 35, उत्तर प्रदेश में 345 और उत्तराखंड में 174 मामले सामने आ चुके हैं. दिन- प्रतिदिन हर राज्य में यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. किसानों को लगातार समझाइश दी जा रही है लेकिन फिर भी पराली जलाने के मामले कम होने की जगह बढ़ते जा रहे हैं। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here