samacharsecretary.com

स्कूल हमले में घायल KG छात्रा को मिल रहे तोहफे, मिलने के लिए लग रहीं सिफारिशें

चंडीगढ़.

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र के हमले में घायल केजी की बच्ची को बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बच्ची के चेहरे पर अब धीरे-धीरे उसके चेहरे पर मुस्कान भी लौटने लगी है। वहीं, पीजीआइ के प्राइवेट वार्ड में भर्ती इस बच्ची के लिए अस्पताल का कमरा किसी किंडरगार्टन से कम नहीं रह गया है।

देशभर से खिलौने और उपहार भेज रहे लोग
देशभर से लोग उसके लिए खिलौने और उपहार भेज रहा है। बच्ची के लिए लोगों का प्यार इस कदर उमड़ रहा है कि दूर-दराज के राज्यों से भी उपहार पहुंच रहे हैं। एक व्यक्ति ने केरल से उसके लिए खास तौर पर गिफ्ट भेजा है। अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में बच्ची के लिए खिलौने पहुंच रहे हैं।

अनजान लोग भी उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। कई लोग बच्ची से मिलने की इच्छा जता रहे हैं और इसके लिए सिफारिशें तक करवा रहे हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा और मानसिक स्थिति को देखते हुए अस्पताल में माता-पिता के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। बच्ची के पिता के लिए बेटी की सेहत में सुधार राहत की बात जरूर है, लेकिन उसका डर उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here