samacharsecretary.com

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, मस्क ने अपने ही अंदाज में उड़ाया रिपब्लिकन पार्टी का मजाक

वाशिंगटन
 अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने वाले दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क ने अमेरिका के चुनावी नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी है।

अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत पर एलन मस्क ने मजाक करते हुए पोस्ट किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर कहा कि उनके तथाकथित "चुनाव में दखल देने वाले स्पेस लेज़र" मनचाहा नतीजा देने में नाकाम रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि इस समय अंतरिक्ष में डेटा सेंटर काफी आकर्षक लग रहे हैं। ये टिप्पणियां तब आईं, जब टेक्सस से नवनिर्वाचित सीनेटर जेम्स टालारिको ने मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों पर निशाना साधा।

जेम्स ने मस्क पर कसा तंज
ऑस्टिन में अपनी जीत का जश्न मनाते हुए डेमोक्रेट नेता ने कहा कि इस दौड़ में हम कमजोर माने जा रहे थे। हमारा मुकाबला 300 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की रकम से था, जो अमेरिकी इतिहास के किसी भी सीनेट अभियान में खर्च की गई राशि से कहीं ज्यादा है। हमने उन सभी नकारात्मक विज्ञापनों, बदनाम करने वाले अभियानों, विदेशी बॉट्स और एआई डीपफेक का सामना किया, जिन्हें पैसों के दम पर खरीदा जा सकता है।

रिपब्लिकन पार्टी अपने गढ़ में भी हारी
बता दें कि जेम्स टालरिको की जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि टेक्सस पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है। इस बार करीब चार दशक के बाद यहां पर पहले के अनुरूप नतीजे नहीं आए हैं। अमेरिकी नेटवर्क के अनुमानों के अनुसार, डेमोक्रेट्स 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' और 'सीनेट' दोनों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लेंगे, जो वाशिंगटन में सत्ता के संतुलन में एक बड़ा बदलाव होगा।

रिपब्लिकन पार्टी को मस्क ने की थी आर्थिक मदद
एनबीसी न्यूज़ के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क चुनाव के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवारों के सबसे बड़े आर्थिक समर्थकों में से एक बनकर उभरे थे। उन्होंने पार्टी के कांग्रेसनल अभियानों की मदद के लिए लगभग 250 मिलियन डॉलर खर्च किए। डेमोक्रेट्स की जीत के बाद, तकनीक और AI के भविष्य को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच अरबपति की इन टिप्पणियों को देखा जा रहा है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here