samacharsecretary.com

Hyundai की नई इलेक्ट्रिक कार की एंट्री की तैयारी, कम कीमत में मिलेगी Ioniq सीरीज की EV

मुंबई 

हुंडई मोटर भारतीय बाजार के लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार प्लान कर रहा है. अब तक कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई है. कंपनी की लेटेस्ट ईवी क्रेटा इलेक्ट्रिक है. भारतीय बाजार में कंपनी एक सस्ती और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार की प्लानिंग कर रही है। 

ये भारत के लिए तैयार की गई ब्रांड की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसका कोडनेम एचई1आई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस कार का नाम हुंडई आयॉनिक पी (Hyundai Ioniq P) हो सकता है. आयॉनिक ब्रांड का ग्लोबल नेमप्लेट है, जिसे छोटी कार में देकर कंपनी ज्यादा एक्सेसिबल और भरोसेमंद बना सकती है। 

तेजी से बढ़ रही EV की सेल्स 
2026 की तीसरी तिमाही की अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान हुंडई ने अपने रीजनल प्रोडक्ट्स पर चर्चा की. इस दौरान हुंडई मैनेजमेंट ने बताया कि बेयॉन के बाद हुंडई भारतीय बाजार में आयॉनिक पी को लॉन्च कर सकती है. याद रखें कि हुंडई ने इस कार का नाम अभी आधिकारिक रूप से नहीं बताया है। 

वहीं मैनेजमेंट ने भी अपनी चर्चा में आयॉनिक पी को एचई1आई से कनेक्ट नहीं किया है. कंपनी का अपकमिंग प्रोडक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कंज्यूमर्स को एक नया और किफायती विकल्प देगा. भारतीय इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो वित्तवर्ष 2027 में इसकी ग्रोथ 90 परसेंट की है। 

सबसे सस्ती हुंडई इलेक्ट्रिक कार होगी
हुंडई की ये कार क्रेटा इलेक्ट्रिक से कम कीमत पर आएगी और ब्रांड के इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करेगी. ये कार इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. अपकमिंग कार में हुंडई शुरुआत में एक्सपोर्टेड बैटरी सेल्स का इस्तेमाल करेगी। 

कंपनी इस साल के लिए भारत में लोकल पार्टनर एक्साइड से बैटरी सेल्स सोर्स करेगी. लेकिन एक्साइड ने संकेत दिए हैं कि हुंडई-किआ प्रोग्राम के तहत बैटरी सेल्स की सप्लाई इस साल शुरू नहीं हो पाएगी. कंपनी बाद में कार को लोकल सेल्स के साथ इंट्रोड्यूस करेगी. हुंडई इस कार की कीमत को कम रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोकल कंपोनेंट्स रखना चाहती है. वैसे कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत को 10 लाख रुपये से कम रख सकती है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here