samacharsecretary.com

हरियाणा में राशन डिपो के लाइसेंस के लिए बढ़ी आवेदन की समयसीमा, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

 चंडीगढ़
हरियाणा सरकार प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने और राशन डिपो की पहुंच बढ़ाने के लिए 2,651 उचित मूल्य की दुकानें (फेयर प्राइस शाप्स) खोलेगी। इन दुकानों के लाइसेंस के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित थी।

खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि नई दुकानें खुलने से विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इन दुकानों के आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से https://saralharyana.gov.इन) पर 25 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया के लिए पोर्टल की शुरुआत मुख्यमंत्री ने 10 अक्टूबर 2026 को की थी। आवेदन से संबंधित पात्रता शर्तें, दिशा-निर्देश और रिक्त दुकानों का जिला एवं गांववार विवरण खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here