samacharsecretary.com

राजस्थान से ट्रेनिंग लेकर आया था आरोपी, अहमदाबाद में बना रहा था करोड़ों की MD ड्रग्स

अहमदाबाद
अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सरखेज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। एक मकान के तहखाने में चल रही इस फैक्ट्री से करोड़ों रुपए का कच्चा माल और करीब 20 तरह के रसायन मिले हैं। पुलिस ने फैक्ट्री चला रहे मुद्दसर पठान और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। आरोपी राजस्थान से ड्रग्स बनाने की ट्रेनिंग लेकर आया था।

ऑपरेशन सिंथेटिक ड्रग
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सरखेज इलाके में की गई। संयुक्त अभियान को 'ऑपरेशन सिंथेटिक ड्रग' नाम दिया गया था। टीम ने जुहापुरा के लब्बेक पार्क स्थित मकान में छापा मारा। मकान के तहखाने में ड्रग्स बनाने के लिए लैब तैयार की गई थी। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चा माल और रसायन बरामद हुए हैं। आरोपी मुद्दसर पठान उर्फ एमएम पठान पिछले तीन साल से इस मकान में किराए पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक वह पिछले एक महीने से तहखाने में ड्रग्स बना रहा था। हालांकि ड्रग्स की पहली खेप की सप्लाई से पहले ही पुलिस ने फैक्ट्री पकड़ ली। मकान के प्रवेश द्वार के सामने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।

राजस्थान से ली थी ट्रेनिंग
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले नशे का आदी था। बाद में वह ड्रग्स की तस्करी करने लगा और कुछ समय पहले खुद ड्रग्स बनाने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान से ड्रग्स बनाने की ट्रेनिंग लेकर आया था। वह गूगल की मदद से भी एमडी ड्रग्स बनाने की जानकारी जुटा रहा था। पिछले करीब एक साल से वह इस काम में लगा था। आरोपी अहमदाबाद, अंकलेश्वर और मध्यप्रदेश के रतलाम से ड्रग्स बनाने का कच्चा माल लाता था। पुलिस को यह भी पता चला है कि उसने कुछ सामग्री ऑनलाइन कारोबार करने वाली एक वेबसाइट से खरीदी थी। अब इस खरीद और सामग्री की सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

कैफे में भी तीन घंटे तक जांच
मकान में फैक्ट्री मिलने के बाद एनसीबी और स्थानीय पुलिस ने आरोपी के कैफे पर भी छापा मारा। यह कैफे वाईएमसीए क्लब से एसपी रिंग रोड की ओर जाने वाले मुमतपुरा रोड पर स्थित है। करीब तीन घंटे तक कैफे के दस्तावेजों और वहां मौजूद कर्मचारी से पूछताछ की गई। इस दौरान गवाहों को भी साथ रखा गया। पुलिस आरोपी के एक अन्य मकान की भी तलाशी ली गई। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अहमदाबाद के जोन-7 के डीसीपी शिवम वर्मा ने बताया कि एनसीबी और सरखेज पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मुद्दसर पठान मकान के तहखाने में लैब बनाकर ड्रग्स तैयार कर रहा था। उसके खिलाफ सरखेज थाने में पहले भी मारपीट और ऑटो रिक्शा जलाने के मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here