samacharsecretary.com

ग्राम भाठागांव में देवारी मिलन समारोह में हुए शामिल, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात

रायपुर

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव सोमवार को बालोद जिले के विकासखंड गुण्डरदेही अंतर्गत ग्राम भाठागांव (आर) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही देवारी मिलन समारोह में शामिल होकर ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

गांवों का सर्वांगीण विकास ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला

शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और गौरवशाली विरासत की प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा का अनावरण हमारी सांस्कृतिक पहचान और मातृभूमि के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, तीज-त्योहार और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मंत्री  यादव ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम भाठागांव में आयुर्वेदिक अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही माताओं एवं बच्चों के पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला है।
देवारी मिलन समारोह में शिक्षा मंत्री  यादव ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। 

इस अवसर पर मंत्री  यादव ने कहा कि देवारी पर्व हमारी सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।

 इस अवसर पर मंत्री  यादव ने ग्रामीणों को देवारी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की। देवारी मिलन के इस पावन अवसर पर सभी ग्रामवासियों के स्नेह, अपनत्व और उत्साह ने मन अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर विधायक  कुंवर सिंह निषाद, गुण्डरदेही जपं. सभापति  कौशल किशोर साहू,अन्य जनप्रतिनिधि एवं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here