samacharsecretary.com

आंवला नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का महत्व और शुभ तिथि

 सनातन धर्म में प्रकृति व अध्यात्म के समन्वय का महापर्व अक्षय नवमी या आंवला नवमी 18 नवंबर, बुधवार को मनायी जाएगी। इस दिन किया गया जप, तप, दान और तर्पण कभी नष्ट नहीं होता, बल्कि जन्म-जन्मांतर तक अक्षय पुण्य प्रदान करता है। आंवले के वृक्ष की छाया में बैठकर सात्विक भोजन ग्रहण करने और ब्राह्मणों को भोजन कराने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है।

 कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि 17 नवंबर की रात्रि एक बजकर 21 मिनट पर आरंभ होगी और 18 नवंबर की रात्रि दो बजकर 12 मिनट तक व्याप्त रहेगी। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार बुधवार को ही यह पावन पर्व मनाया जाएगा।

इस दिन प्रातः काल से लेकर दोपहर एक बजकर 46 मिनट तक आंवला पूजन करना विशेष रूप से फलदायी रहेगा। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी को त्रेतायुग के आरंभ की तिथि माना जाता है। पद्मपुराण और स्कंद पुराण के अनुसार आंवले के वृक्ष की जड़ में स्वयं भगवान विष्णु का वास होता है, जबकि इसमें तुलसी और बेल दोनों के दिव्य गुण समाहित हैं।

मान्यता है कि माता लक्ष्मी ने जब भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ आराधना करने की इच्छा की थी, तब आंवला वृक्ष की उत्पत्ति हुई थी। इस दिन आंवले के वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर जल अर्पित करने और षोडशोपचार विधि से पूजन करने से समस्त पापों का नाश होता है और पितरों को मुक्ति मिलती है। पूजन के उपरांत कुष्मांड यानी पेठे में स्वर्ण, रजत या द्रव्य रखकर गुप्त दान करने से वंश वृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here