samacharsecretary.com

US-ईरान से रूस-यूक्रेन तक तनाव का असर, दबाव में आया शेयर बाजार

मुंबई 

शेयर बाजार (Stock Market Alert) में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ रेड जोन में ओपन हुए. इस गिरावट के संकेत पहले से ही विदेशों से मिल रहे थे. बता दें बीते दो दिनों से दोनों इंडेक्स धुआंधार तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे थे, लेकिन बुधवार को इनकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया. अमेरिका से लेकर जापान, हांगकांग तक के शेयर मार्केट में गिरावट, Gift Nifty के धड़ाम होने का असर भारतीय शेयर मार्केट पर दिखा है. इसके साथ ही अमेरिका-ईरान से लेकर रूस-यूक्रेन तक में फिर से युद्ध की टेंशन गहराने ने बाजारों के सेंटीमेंट पर असर डाला है। 

मंगलवार को गदर, आज धड़ाम 
शेयर मार्केट में लंबी गिरावट के बाद बीते कुछ दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी धमाल मचाए हुए हैं और निवेशक जमकर पैसा छाप रहे हैं. बीते कारोबारी दिन की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो दिनभर तेजी में कारोबार करने के बाद अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 427 अंक की गिरावट लेकर 82,532 पर क्लोज हुआ था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 96 अंक की बढ़त के साथ 25,387 पर बंद हुआ था। 

वहीं बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,532 की तुलना में गिरावट लेकर 82,376 पर ओपन हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी मंगलवार की अपनी क्लोजिंग 25,387 के मुकाबले गिरकर 23,291 पर आ गया. इस बीच लार्जकैप कैटेगरी में टीसीएस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और टाइटन जैसे दिग्गज शेयर गिरावट में कारोबार करते दिखे।  

अमेरिका से जापान तक गिरावट
अब विदेशों से मिल रहे खराब संकेतों की बात करें, तो अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन रेड जोन में बंद हुए. Dow Jones और S&P Index तो भरभराकर टूटे थे. एक ओर जहां डाउ जोंस 954 अंक या 1.85 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ था, तो वहीं एसएंडपी इंडेक्स 106 अंक या 1.43 फीसदी फिसल गया था। 

US Market Fall के साथ ही बुधवार को जब एशियाई शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो जापान का निक्केई इंडेक्स (Japan Nikkei) झटके में करीब 200 अंक फिसल गया. इसके अलावा हांगकांग का हैंगसेंग (Hongkong HangSeng) 220 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा DAX, CAC ही नहीं ब्रिटेन का FTSE-100 इंडेक्स भी करीब 200 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर ट्रेड कर रहा था। 

विदेशी बाजारों को आखिर डर क्या? 
विदेशी शेयर बाजारों में फैले डर के बारे में बा
त करें, तो ईरान-अमेरिका में युद्ध की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. वहीं दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच हमले ग्लोबल टेंशन को फिर बढ़ाते दिख रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार टूट रहे क्रूड ऑयल पर भी इनका असर पड़ने की संभावना है, जो हाल ही में फिसलता हुआ दिखा है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here