samacharsecretary.com

ISRO के गगनयान मिशन में फिर देरी, फरवरी 2027 से पहले अंतरिक्ष में उड़ान भरना मुश्किल

 नई दिल्ली

भारत के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान में एक बार फिर देरी होने की संभावना है. इसरो का पहला मानवरहित मिशन अब फरवरी 2027 से पहले लॉन्च होना मुश्किल माना जा रहा है. पहले इसे दिसंबर 2026 में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी जांच, अतिरिक्त सिमुलेशन और सिस्टम के परीक्षणों के चलते इसकी तारीख आगे बढ़ सकती है. इसरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने आजतक को यह जानकारी दी है। 

ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर और यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, मिशन का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है. हालांकि, अंतरिक्ष यान और लॉन्च व्हीकल को उड़ान के लिए मंजूरी देने से पहले कुछ जरूरी तकनीकी प्रक्रियाएं बाकी हैं. इसरो का जोर मिशन को पूरी तरह सुरक्षित बनाने पर है, क्योंकि यह भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का पहला प्रदर्शन होगा। 

इसरो प्रमुख ने दिसंबर में लॉन्च के दिए थे संकेत
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने पहले संकेत दिया था कि पहला मानवरहित गगनयान मिशन 2026 के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होगा. सितंबर में EOS-05 के साथ GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग के बाद उन्होंने कहा था कि साल के दौरान छह और लॉन्च की योजना है. इनमें NVS-03 और गगनयान की पहली मानवरहित उड़ान भी शामिल थी। 

नारायणन ने बताया था कि मिशन के लिए करीब 8,000 परीक्षण पूरे किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि दूसरे सैटेलाइट मिशन के मुकाबले इसमें इंसानी जीवन की सुरक्षा सबसे अहम है. क्रू एस्केप सिस्टम का विकास आगे बढ़ चुका है, जबकि पर्यावरण नियंत्रण और सुरक्षा प्रणाली भी एडवांस स्टेज में है। 

कई बार बदली जा चुकी है लॉन्च की तारीख
गगनयान मिशन को जनवरी 2019 में मंजूरी मिली थी. शुरुआत में भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान मई 2022 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया था. योजना के तहत पहले दो मानवरहित मिशन और उसके बाद इंसानों को अंतरिक्ष में भेजा जाना था। 

कोरोना महामारी के कारण हार्डवेयर निर्माण और सप्लाई चेन प्रभावित हुई, जिसके बाद लॉन्च की तारीख बदली गई. अगस्त 2025 तक पहला मानवरहित मिशन 2025 की आखिरी तिमाही में लॉन्च करने का लक्ष्य था, जिसे बाद में 2026 की आखिरी तिमाही तक बढ़ा दिया गया. अक्टूबर 2024 में मिशन का दायरा भी तीन से बढ़ाकर आठ उड़ानों का कर दिया गया। 

मानवरहित उड़ान में रोबोट व्योममित्र जाएगा
पहली मानवरहित उड़ान G1 में इसरो का ह्यूमनॉइड रोबोट व्योममित्र भेजा जाएगा. इस मिशन में मानव के लिए तैयार LVM3 रॉकेट, क्रू मॉड्यूल, लाइफ सपोर्ट सिस्टम और रिकवरी सिस्टम की जांच की जाएगी. इन सभी प्रणालियों की सफलता के बाद ही भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की दिशा में अगला कदम बढ़ेगा। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here