samacharsecretary.com

पाकिस्तान क्रिकेट में बदला कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम, 38 खिलाड़ियों को मिली जगह, 19 डेवलपमेंट कैटेगरी में शामिल

नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। यह 30 जून 2027 तक प्रभावी रहेगा। पीसीबी ने पिछले साल के कैटेगरी-आधारित सिस्टम को खत्म कर दिया है। अब फॉर्मेट-आधारित सिस्टम लागू किया है। इस नई लिस्ट में कुल 38 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जबकि पिछले साल के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल 13 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। सूची में 19 खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कैटेगरी में रखा गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सबसे चौंकाने वाला फैसला इस बार यह लिया है कि किसी भी खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान समेत पिछले साल के 13 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रिजवान पर इंग्लैंड सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूप से सूचना लीक करने के आरोप लगे थे।

मोहम्मद रिजवान समेत 13 प्लेयर को कर दिया बाहर
पीसीबी द्वारा घोषित किए इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 13 बड़ खिलाड़ियों के नाम नहीं हैं, जिसमें मोहम्मद रिजवान भी शामिल हैं। वे पिछले साल कैटेगरी-बी में थे, लेकिन इस बार उन्हें लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। रिजवान के अलावा पिछले साल कैटेगरी-बी में शामिल रहे सैम अयूब और हसन अली को भी कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। इनके साथ ही पूर्व कप्तान शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नोमान अली, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर भी इस लिस्ट में जगह बनाने में नाकाम रहे।

बाबर आजम और सलमान आगा टेस्ट और ODI कॉन्ट्रैक्ट में
बाबर आजम और सलमान अली आगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा घोषित पुरुषों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की टेस्ट और ODI कैटेगरी में एकमात्र खिलाड़ी हैं। बाबर आजम को हाल ही में फिर से टेस्ट कप्तान बनाया गया है और उनकी कप्तानी में टीम ने 20 नवंबर को रावलपिंडी में श्रीलंका को हराकर दो साल में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। उन्हें टेस्ट और ODI दोनों कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किए गए हैं। साथ ही अनुभवी ऑलराउंडर सलमान अली आगा को भी यही ऑफर दिया गया है। सलमान कुछ महीने पहले पाकिस्तान के T20I कप्तान थे। उनके पास अब टी-20 टीम का कॉन्ट्रैक्ट नहीं है। उनकी जगह साहिबज़ादा फरहान ने ली थी।

टेस्ट, ODI प्लस टी-20 और सिर्फ टी-20 कैटेगरी में खिलाड़ी
युवा अज़ान अवैस, मिडिल ऑर्डर बैट्समैन सऊद शकील, और अनुभवी बॉलर मोहम्मद अब्बास और साजिद खान को टेस्ट कॉन्ट्रैक्ट मिला। अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी को ODI और T20I कॉन्ट्रैक्ट के लिए चुना गया है। पाकिस्तान के T20I कप्तान साहिबजादा के साथ हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, नसीम शाह, शादाब खान और उस्मान तारिक के पास T20I कॉन्ट्रैक्ट हैं।

19 खिलाड़ी डेवलपमेंट कैटेगरी में
पहले से बताई गई अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट कैटेगरी के लिए 19 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बाकी खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया है। इनमें तैयब आरिफ और गाजी घोरी जैसे उभरते हुए युवा खिलाड़ी शामिल हैं। दोनों ने रावलपिंडी में श्रीलंका पर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसमें नसीम शाह के भाई उबैद शाह भी शामिल हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में एक टेस्ट मैच खेला था। हुनैन शाह भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

पाकिस्तान सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट
कॉन्ट्रैक्ट (टेस्ट और ODI):
बाबर आजम और सलमान अली आगा
कॉन्ट्रैक्ट (टेस्ट):

अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान और सऊद शकील
कॉन्ट्रैक्ट (वनडे और टी20I):

अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी।
कॉन्ट्रैक्ट (T20I):

हसन नवाज़, माज़ सदाक़त, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, नसीम शाह, साहिबज़ादा फ़रहान, शादाब ख़ान और उस्मान तारिक
कॉन्ट्रैक्ट (डेवलपमेंट):

अब्दुल समद, अब्दुल्ला फ़ज़ल, अहमद दानियाल, अली रज़ा, फ़रहान यूसुफ़, हुनैन शाह, मोहम्मद ताहा, मोहम्मद तैयब आरिफ़, मुहम्मद गाज़ी ग़ोरी, मुहम्मद इमरान रंधावा, रज़ाउल्लाह, साद बेग, साद मसूद, समीर मिन्हास, साकिब ख़ान, शाहज़ैब ख़ान, शमील हुसैन, सुफ़यान मोक़िम और उबैद शाह।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here