samacharsecretary.com

शानदार उछाल के बाद शेयर बाजार में अचानक भूचाल, भारतीय बाजार पर भी दिखा असर

मुंबई 
शेयर बाजार (Stock Market) निवेशकों के लिए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआत शानदार रही है, लेकिन उनकी खुशी महज कुछ मिनटों तक ही रही, क्योंकि अचानक सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह धड़ाम (Sensex-Nifty Crash) हो गए. बाजार की शुरुआती चाल पर नजर डालें, तो एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) खुलते ही 700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) भी ओपनिंग के साथ ही 26,000 के स्तर के करीब जा पहुंचा। 

लेकिन इस शानदार ओपनिंग के बाद महज 10 मिनट में ही बाजी पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआती तेजी अचानक तेज गिरावट में तब्दील हो गई और दोनों इंडेक्स क्रैश हो गए. Sensex तो एक झटके में 650 अंक से ज्यादा फिसल गया. बता दें अमेरिका से लेकर एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है. जापान, हांगकांग, साउथ कोरिया के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में ही क्रैश हो गए। 

सेंसेक्स-निफ्टी ने किया हैरान 
शेयर बाजार की शुरुआत पर नजर डालें, तो 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,919 की तुलना में तेज छलांग लगाकर 84,421 पर ओपन हुआ और फिर शुरुआती कुछ मिनटों में ये 743 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 84,662 के लेवल पर जा पहुंचा. लेकिन इस स्तर पर पहुंचने के अगले ही पल सेंसेक्स की चाल बदल गई और ये भरभराकर टूटने लगा और देखते ही देखते 658 अंक क्रैश होकर 83,210 के लेवल पर आ गया। 

NSE Nifty की बात करें, तो ये भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ओपनिंग के दौरान तेज रफ्तार के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुआ. इस 50 शेयरों वाले इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 25,800 की तुलना में तेजी लेकर 25,929 पर कारोबार की शुरुआत की और अगले ही पल 25,992 के लेवल पर जा पहुंचा. लेकिन फिर Sensex के फिसलते ही ये भी टूटने लगा और अचानक बुरी तर टूटकर 25,567 के स्तर पर आ गया। 

ग्लोबल क्रैश का बाजार पर बड़ा असर 
बता दें कि भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार को विदेशों से मिले-जुले संकेत मिल रहे थे. एक ओर जहां गिफ्टी निफ्टी में 150 अंकों की तेजी सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल के संकेत दे रही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. लेकिन दूसरी ओर इस शुरुआती तेजी पर जापान, अमेरिका, कोरिया से हांगकांग तक के मार्केट क्रैश का बुरा असर भी पड़ा और अचानक तेज गिरावट आ गई। 

Japan Nikkei में 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई और ये 5 फीसदी से ज्यादा फिसल गया. इसके अलावा हांगकांग का HangSeng Index करीब 1 फीसदी या 150 अंक से ज्यादा टूट गया. साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स की चाल देखें, तो खबर लिखे जाने तक ये 160 अंक या 3.20 फीसदी की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रिटेन के शेयर बाजार में भी 1 फीसदी अधिक की गिरावट देखने को मिली। 

IT शेयर चमके, लेकिन ये स्टॉक क्रैश
शेयर बाजार में मची इस उथल-पुथल के बीच जहां आई शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला. TCS (3.20%), Tech Mahindra (2.80%), Infosys (2.50%) से लेकर HCL Tech (1.90%) की तेजी में कारोबार करते दिखे. तो वहीं दूसरी ओर बीएसई की इसी लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tata Steel Share (5%), Axis Bank Share (2.50%), SBI Share (2.60%), ICICI Bank Share (1.35%), HDFC Bank (1.15%) की गिरावट में कारोबार करता नजर आया। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here