samacharsecretary.com

ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत

    नई दिल्ली

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की गेंद पर सलाइवा (लार) लगाने की अनुमति देने की मांग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खारिज कर दिया है. ICC फिलहाल गेंद पर लार लगाने से जुड़े प्रतिबंध की समीक्षा करने के मूड में नहीं है. उसका मानना है कि इस नियम के पीछे स्वास्थ्य और क्रिकेट से जुड़े ठोस कारण हैं। 

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था. बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के सभी विकेट नहीं निकाल सके. इस दौरान गिल ने कूकाबूरा गेंद को लेकर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि यह गेंद बहुत जल्दी नरम पड़ जाती है. ऐसे में अगर गेंद को चमकाने के लिए खिलाड़ियों को सलाइवा इस्तेमाल करने की अनुमति मिलती तो गेंदबाजों को मदद मिल सकती थी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, ICC का इस मामले में फिलहाल अपना रुख बदलने का कोई इरादा नहीं है। 

कोविड के बाद लगा था प्रतिबंध
गेंद पर सलाइवा लगाने पर प्रतिबंध पहली
बार साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान लगाया गया था. इसका मकसद खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को संक्रमण के खतरे से बचाना था. शुरुआत में यह अस्थायी फैसला था, लेकिन कुछ साल बाद ICC ने इसे अपनी खेल परिस्थितियों (Playing Conditions) में स्थायी रूप से शामिल कर लिया। 

यह फैसला मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के क्रिकेट कानूनों के अनुरूप भी था. MCC के नियमों के तहत गेंद की स्थिति को अनुचित तरीके से बदलने के अन्य तरीकों की तरह सलाइवा का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित है। 

ICC का मानना है कि सलाइवा के साथ मिठाई, च्यूइंग गम या मिंट जैसी चीजों का इस्तेमाल करके गेंद की स्थिति में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में इस नियम की निगरानी करना और इसके दुरुपयोग को रोकना मुश्किल हो सकता है। 

स्वास्थ्य का खतरा भी ICC की चिंता
ICC के रुख के पीछे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी हैं. उसका मानना है कि सलाइवा के इस्तेमाल से खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए संक्रमण का जोखिम बना रह सकता है. यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ECDC) के मुताबिक, SARS-CoV-2 के नए उभरते वैरिएंट अब भी दुनियाभर में स्वास्थ्य के लिए खतरा बने हुए हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि इस महीने की शुरुआत में बाली में हुई ICC की बैठकों में सलाइवा प्रतिबंध का मुद्दा उठा ही नहीं था. भविष्य में अगर खेल परिस्थितियों में इस संबंध में कोई बदलाव करना है तो किसी सदस्य देश को संबंधित ICC समिति के सामने प्रस्ताव रखना होगा. समिति में विचार के बाद ही इसे अंतिम फैसले के लिए ICC बोर्ड के पास भेजा जा सकता है। 

गिल ने उठाया था प्रतिबंध हटाने का सवाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने इस प्रतिबंध पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि कोविड महामारी का दौर बीत चुका है, इसके बावजूद खिलाड़ियों को गेंद पर सलाइवा लगाने की अनुमति नहीं मिल रही है। 

गिल ने कहा था, 'मुझे समझ नहीं आता कि हमें अब तक गेंद चमकाने के लिए सलाइवा इस्तेमाल करने की अनुमति क्यों नहीं मिली है. हम कोविड के दौर से काफी आगे निकल चुके हैं. गेंद पर सलाइवा लगाने की अनुमति नहीं देने वाला नियम कब तक जारी रहेगा? सात-आठ साल हो गए हैं और मुझे अब भी समझ नहीं आता कि इसकी इजाजत क्यों नहीं दी जा रही। 

IPL में मिल चुकी है छूट
हालांकि, घरेलू टूर्नामेंट होने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस प्रतिबंध को पहले ही हटा दिया था. IPL 2025 से खिलाड़ियों को गेंद चमकाने के लिए सलाइवा के इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई थी। 

इस तरह IPL में गेंदबाजों को यह छूट मिल चुकी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ICC फिलहाल इस नियम को बदलने के लिए तैयार नहीं है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here