samacharsecretary.com

कॉमेडियन यश माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ीं, छठ और सिंदूर का मजाक उड़ाने पर मामला दर्ज

नई दिल्ली
दिल्ली के साकेत पुलिस स्टेशन में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया है. इस वीडियो में बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के खिलाफ टिप्पणियां शामिल हैं। 

शिकायतकर्ता निलोटपाल मृणाल ने स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के खिलाफ साकेत थाने में शिकायत दी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 अक्टूबर को साकेत स्थित कॉमेडी क्लब में आयोजित एक प्रोग्राम के दौरान ये आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। 

शिकायतकर्ता ने वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पोस्ट और दूसरे डिजिटल सबूतों की जांच करने की मांग की है. साथ ही, कॉमेडियन यश माहेश्वरी, कार्यक्रम के आयोजकों और कॉमेडी क्लब के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने यह एफआईआर बीएनएस की धारा 79, 196, 296 और 352 के तहत दर्ज की है। 

सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद अकाउंट गायब!
बीजेपी नेता ऋतु जायसवाल ने यश के खिलाफ बिहार के हर जिले में FIR दर्ज करने की मांग की है. वहीं, विवाद के बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी उपलब्ध नहीं दिख रहा है. हालांकि, अकाउंट खुद हटाया गया है या प्लेटफॉर्म ने कोई कार्रवाई की है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – रितु जायसवाल
बीजेपी नेता रितु जायसवाल ने कहा, "हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके. छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिलाओं की गरिमा पर एक घिनौना हमला- सिंघवी
वहीं कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इसको लेकर कड़ी नाराजगी जतायी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, छठ पूजा का मजाक उड़ाना, शादीशुदा महिलाओं के बारे में गंदी बातें कहना और उनके सिंदूर का मज़ाक उड़ाना हमारी सांस्कृतिक गरिमा और महिलाओं की गरिमा पर एक घिनौना हमला है, जिसे 'कॉमेडी' के नाम पर दिखाया जा रहा है। 

"मैं बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस और सभी संबंधित कानून लागू करने वाली एजेंसियों से कहना चाहता हूं कि वे तुरंत संज्ञान लें, सही केस दर्ज करें और यश महेश्वरी के खिलाफ कानून के तहत सबसे सख्त कार्रवाई करें. संवैधानिक आजादी हमेशा जिम्मेदारी के साथ आती है."- अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस सांसद

विवाद बढ़ने पर वीडियो जारी कर मांगी माफी
इस मामले में पटना में साइबर थाना ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, विवाद बढ़ा तो 24 नवंबर को यश महेश्वरी ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि बिहार की कुछ सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में मैंने ऐसी टिप्पणी की, जो मुझे नहीं करनी चाहिए थी. उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं, मुझसे गलती हो गई है। 

कौन हैं यश माहेश्वरी?
राजस्थान के जयपुर के रहने वाले यश माहेश्वरी एक हिंदी स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के कॉमेडी सर्किट में सक्रिय हैं. साल 2022 में उन्होंने Almost Yash (@Almostyash) नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिस पर करीब 29 हजार सब्सक्राइबर हैं. अपनी कॉमेडी में रोजमर्रा की जिंदगी, सामाजिक मुद्दों और राजस्थान से जुड़े अनुभवों को शामिल करते हैं। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here