samacharsecretary.com

बिहार में भूमि सर्वे का काम तेज करने के निर्देश, लक्ष्य से पीछे जिलों के अफसरों से जवाब-तलब

पटना
 बिहार में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण (Bihar Special Land Survey) को लेकर सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए अफसरों को आगाह किया है कि विशेष भूमि सर्वेक्षण की अब हर माह समीक्षा होगी।

राज्य मुख्यालय स्तर पर इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग भी होगी। दैनिक प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। जो जिले लक्ष्य से पीछे रहेंगे, उनसे संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देना होगा।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए निर्देश
हर हाल में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा। बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केवल कुल उपलब्धि के आधार पर नहीं, बल्कि प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध हुई प्रगति का आकलन करें।

इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन-सा जिला लक्ष्य के अनुरूप काम कर रहा है और कहां कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। सर्वे निदेशालय में पदस्थापित नोडल पदाधिकारी आवंटित जिलों की प्रतिदिन समीक्षा करें।

बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत, सचिव सीमा त्रिपाठी, सहायक निदेशक सुबोध कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश उपस्थित थे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here