samacharsecretary.com

आपकी निजी चैट पर मंडरा रहा खतरा, AI कंपनी नीलाम कर रही यूजर्स का डेटा

 नई दिल्ली

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट पर बहुत से लोग ऑफिस के काम से लेकर पर्सनल बातें तक करते हैं. कई बार पर्सनल ओपिनियन भी लेते हैं. सोचिए अगर यही प्राइवेट चैट AI कंपनी नीलाम करे तब क्या होगा. दरअसल,  कैलिफोर्निया बेस्ड AI कंपनी ऐसा ही करने जा रही है, जिसपर कई अमेरिकी राज्यों ने आपत्ति भी जताई है. इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है। 

Character.AI नाम की कंपनी की योजना है कि वह यूजर्स के प्राइवेट चैट को सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले खरीदार को बेचने की तैयारी कर रही है. इसके लिए 1 दिसंबर की तारीख तय की है, जिस पर अमेरिका के कई राज्यों ने आपत्ति दर्ज की है और रोक लगाने की मांग की है। 

Character.AI के डेटा में लाखों यूजर्स की प्राइवेट चैट है, जिसकी लीक होने की वजह से उनको शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ सकता है. सार्वजनिक जीवन उनका प्रभावित हो सकता है। 

42 अटॉर्नी जनरल दर्ज करा चुके हैं आपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, अब अमेरिका के 42 अटॉर्नी जनरल इस मामले पर अपनी आपत्ति दर्ज कर रहे हैं. उनका मानना है इसमें लाखों यूजर्स का सेंसटिव डेटा है, जिसके लीक होने की वजह बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। 

अटॉर्नी जरनल ने अलग-अलग प्रेस रिलीज जारी करके दावा किया है कि Character.AI के डेटा में अमेरिका का करीब 2.1 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स की चैट हिस्ट्री मौजूद है, जिसमें 21 लाख से ज्यादा अकाउंट्स नाबालिगों के हैं. रिपोर्ट में बताया है कि डेटा की बिक्री में IP एड्रेस जैसी दूसरी निजी जानकारियां को भी शामिल किया जाएगा। 

कंपनी ने अक्तूबर में किया था दावा 
अक्तूबर में चैप्टर 11 के तहत दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू करने वाली Character.AI  ने पहले अपने यूजर्स से कहा था कि उनकी पर्सनल जानकारी बेची नहीं जाएगी. कंपनी ने ब्लॉगपोस्ट में कहा था कि प्राइवेसी पॉलिसी के तहत यूजर्स की जानकारी सुरक्षित रहेगी. रिपोर्ट में दावा किया है कि अब इसके उलट होने जा रहा है। 

कौन खरीद सकेगा प्राइवेट डेटा
रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक चैट डेटा खरीदने के लिए सिर्फ एक गुमनाम बोली लगाने वालों की जानकारी सामने आई है. इस कंपनी का नाम Smirks and Pangs Acquisition LLC बताया गया, जिसको 13 नवंबर 2026 को अमेरिका के डेलावेयर में एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया है। 

कैलिफोर्नियां के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा के मुताबिक, अगले ही दिन यानी 14 नवंबर को Character.AI ने इस कंपनी को शुरुआती बोली के लिए चुन लिया गया है. इस बोली के तारीख 1 दिसंबर तय की गई है। 

बेचने वाले डेटा सेफ्टी का कोई ठोस सिस्टम नहीं 

अमेरिका के राज्यों के अटॉर्नी जनरल इस बिक्री का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि यूजर्स के डेटा की सेफ्टी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. डेटा खरीदने वाली कंपनी इसका अपनी मर्जी से इस्तेमाल कर सकती है। 

कैलिफोर्निया, कोलोराडो, न्यूयॉर्क और कनेक्टिकट समेत कई राज्यों ने चैटबॉट की सुरक्षा से जुड़े कानून बनाए हैं. ये कानून 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे. डेटा की बिक्री होने की वजह से इन कानूनों का भी उल्लंघन हो सकता है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here