samacharsecretary.com

भारत-नेपाल के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, गोरखपुर से जनकपुर पहुंचना होगा आसान, जानें AC किराया

 गोरखपुर अयोध्या कैंट से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के टिकटों की बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। समाचार लिखे जाने तक अयोध्या से जनकपुर जाने वाली ट्रेन में 60 और जनकपुर से अयोध्या आने वाली ट्रेन में 43 टिकट बुक हो चुके थे। यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 नवंबर, 2026 से नियमित चलने लगेगी। 15595/15596 नंबर की जनकपुर धाम (नेपाल)-अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम (नेपाल) अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार को तथा जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। सिर्फ कन्फर्म टिकट पर यात्रा होगी। आरएसी और वेटिंग टिकट नहीं मिलेंगे। यात्री गोरखपुर से स्लीपर क्लास में सिर्फ 280 रुपये में जनकपुर पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर को नई दिल्ली से इस नई ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन किया था। सरयू-कमला एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 03 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 समेत कुल 17 कोच लगेंगे। जिसमें एसी टू की 102, एसी थर्ड की 209, एसी इकोनामी की 240 व स्लीपर की 555 समेत कुल 1106 बर्थें हैं। इन बर्थों का 70 प्रतिशत कोटा संपूर्ण दूरी यानी अयोध्या से जनकपुर तक की सीधी यात्रा के लिए आरक्षित है। 30 प्रतिशत कोटा मध्यवर्ती स्टेशनों से बुकिंग के लिए निर्धारित होगा। मध्यवर्ती स्टेशन अयोध्याधाम के बाद मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर हैं। इन स्टेशनों से टिकट बुक करने वाले यात्री 30 प्रतिशत कोटे का लाभ उठा सकेंगे। आइआरसीटीसी के वेबसाइट पर गोरखपुर से स्लीपर क्लास का 280 रुपये के अलावा एसी टू का 1040, एसी थर्ड का 735 और एसी इकानोमी का 680 का शो कर रहा है। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी। न तो रेलवे पास और पीटीओ की सुविधा मिलेगी और न ही विधायक कूपन व वारंट के आधार पर यात्रा करने की अनुमति होगी। यात्रियों को टिकट में नाम परिवर्तन, बोर्डिंग स्टेशन बदलने, वेब कैंसिलेशन और टिकट में संशोधन की सुविधा भी नहीं दी जाएगी। टिकट खोने पर डुप्लीकेट टिकट जारी कराने तथा अन्य कोटे के तहत आरक्षण की व्यवस्था भी लागू नहीं होगी। भारत से नेपाल और नेपाल से भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के आरक्षण चार्ट अलग से मुद्रित किए जाएंगे। इनमें यात्रियों के पहचान पत्र और राष्ट्रीयता का विवरण दर्ज रहेगा। जांच के लिए ये चार्ट संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। 15595 नंबर की सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार को दोपहर बाद 01:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जयनगर से 03:10 बजे से छूटकर मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज के रास्ते दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 04:05 बजे प्रस्थान कर 08:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। 15596 नंबर की सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को अयोध्या कैंट से शाम 05:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन, मनकापुर, बस्ती और गोरखपुर से रात 10:23 बजे छूटकर नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर होते हुए दोपहर 12:40 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी।  

मखाना उत्पादन होगा आसान, एक घंटे में तैयार होगा 20 किलो लावा, मशीनों पर भारी अनुदान

कटिहार संयुक्त कृषि भवन परिसर में गुरुवार को दो दिवसीय जिलास्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार और उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया किसानों को संबोधित करते हुए डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक कृषि की असली बुनियाद कृषि अभियंत्रण है। उन्नत कृषि यंत्रों के इस्तेमाल से समय, श्रम और लागत की बचत होने के साथ-साथ उत्पादकता में भी तेजी से वृद्धि होती है, जिससे खेती अधिक लाभकारी और प्रतिस्पर्धात्मक बनती है। 63 यंत्रों पर मिल रही सब्सिडी, तीन लाभुकों को मिली चाबी कृषि अभियंत्रण उपनिदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर कुल 86 प्रकार के कृषि यंत्र सूचीबद्ध हैं, जिनमें से 63 प्रकार के यंत्रों पर किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। यंत्र की श्रेणी और किसान की पात्रता के अनुसार 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। मेले में लेजर लैंड लेवलर, पोटैटो प्लांटर, पावर वीडर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, चाफ कटर, धान व मक्का थ्रेशर सहित कई आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फार्म मशीनरी बैंक एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के लाभुकों—डंडखोरा के रवि कुमार, मनिहारी के शिव नारायण मंडल और अमदाबाद के रघुनाथपुर कृषक हित समूह को यंत्रों की चाबी सौंपी। कार्यक्रम में आत्मा के उप परियोजना निदेशक एसके झा सहित कई अधिकारी व किसान मौजूद रहे, जबकि मंच संचालन अभिनंदन झा ने किया। जिले को मिला 4.86 करोड़ का आवंटन, 14 ड्रोन का भी लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए कटिहार जिले को 4 करोड़ 86 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसके तहत अब तक 1,065 किसानों को ऑनलाइन परमिट निर्गत किए जा चुके हैं और 1 करोड़ 31 लाख रुपये के कृषि यंत्रों का उठाव भी किसानों द्वारा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त जिले को 14 कृषि ड्रोन की खरीद तथा तीन ऑटोमैटिक मखाना मशीन का लक्ष्य भी मिला है। अब सीधे गुड़िया से तैयार होगा मखाना लावा, नई मशीन पर भारी सब्सिडी मखाना उत्पादकों के लिए इस बार कृषि मेला एक क्रांतिकारी तकनीक लेकर आया है। मेले में प्रदर्शित मखाना पॉपिंग मशीन और ऑटोमैटिक मखाना मशीन किसानों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रहीं। इन मशीनों की मदद से प्रति घंटे 20 किलो मखाना लावा तैयार किया जा सकेगा। मानवीय मखाना पॉपिंग मशीन: इस मशीन में गुड़िया को गर्म कर डालना होता है। इसकी कुल कीमत 2 लाख रुपये निर्धारित है, जिस पर एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग के किसानों को 80 प्रतिशत (1.60 लाख रुपये) तथा सामान्य वर्ग के किसानों को 70 प्रतिशत (1.40 लाख रुपये) का अनुदान मिलेगा। ऑटोमैटिक मखाना मशीन: इसमें गुड़िया को पहले से आग में गर्म करने की जरूरत नहीं होती; सीधे गुड़िया डालने पर मखाना लावा तैयार हो जाता है। कृषि यांत्रिकीकरण पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इसकी कुल कीमत 12 लाख 27 हजार रुपये है। इस पर एससी, एसटी व ईबीसी वर्ग के लाभुकों को 5 लाख रुपये और सामान्य वर्ग को 4 लाख रुपये तक का अनुदान देने का प्रावधान है।  

चंडीगढ़ में आज शाम 7 बजे होगा ब्लैकआउट, प्रशासन की अपील, घबराने की जरूरत नहीं

चंडीगढ़. शहर में शुक्रवार को शाम सात बजते ही ही सायरन बजने शुरू हो जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह सिविल डिफेंस और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने मॉक ड्रिल होगी। सबसे पहले दो मिनट तक हाई-लो पिच का सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद 20 मिनट तक 35 निर्धारित स्थानों पर एयर रेड वाॅर्निंग सायरन बजेंगे। इस दौरान विभिन्न विभाग और एजेंसियां अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार काम करेंगी। यह पूरी प्रक्रिया आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत पूरी की जाएगी। अभ्यास के अंत में दो मिनट तक हाई पिच का सायरन बजाकर ड्रिल समाप्त होने का संकेत दिया जाएगा। डीसी निशांत यादव का कहना है कि इस माॅक ड्रिल का उद्देश्य  जांचना है कि किसी आपात स्थिति या हवाई हमले की चेतावनी के दौरान प्रशासनिक विभाग, सिविल डिफेंस और अन्य संबंधित एजेंसियां कितनी तत्परता से काम करती हैं। इसके साथ ही चेतावनी प्रणाली और विभागों के बीच आपसी तालमेल को भी परखा जाएगा। शहरवासी अफरा-तफरी न मचाएं प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है किसायरन सुनाई देने पर किसी तरह की अफरा-तफरी न मचाएं। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

CG रोजगार मेला आज: 271 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं-12वीं और ITI युवाओं को मौका

सारंगढ़-बिलाईगढ़. अगर आप भी नौकरी की तलाश में है, तो आपके आज सुनहरा मौका है. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. अलग-अलग निजी क्षेत्र की  विभिन्न कंपनियों आज 271 पदों पर भर्ती करेंगी, जिन्हें 25000 रुपये तक की मंथली सैलरी मिल सकती है. शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आगामी 27 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा नगर पंचायत सरसींवा में यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है. इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 271 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को 12,200 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका जिला रोजगार एंव स्वरोजगार द्वारा नगर पंचायत सरसींवा में सुबह 10:30 बजे से रोजगार मेला शुरू होगा. रोजगार मेले में मेसर्स स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. चयनित उम्मीदवारों को 12,200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. इन पदों के लिए सारंगढ़, सरसींवा, बसना सहित अन्य स्थानों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा. इसी तरह मेसर्स जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा टेक्नीशियन के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे. चयनित उम्मीदवारों को 15,240 से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. कार्यक्षेत्र सारंगढ़, लैलूंगा एवं आसपास के क्षेत्र होंगे. वहीं, मेसर्स चैतन्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे. चयनित उम्मीदवारों को 12,200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. इन पदों पर सारंगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा मेसर्स टीपीएल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें टेक्नीशियन के 5, आईटीआई फिटर के 50, आईटीआई गैस कटर के 18, आईटीआई ग्राइंडर ऑपरेटर के 20, आईटीआई वेल्डर के 17, आईटीआई टर्नर के 5, आईटीआई केन ऑपरेटर के 10, आईटीआई मशीन ऑपरेटर के 15 और हेल्पर के 50 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता एवं निर्धारित शैक्षणिक अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. चयनित उम्मीदवारों को पद एवं योग्यता के अनुसार 14,000 से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा. इन पदों के लिए कार्यक्षेत्र जेएसपीएल निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे ये दस्तावेज अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता से संबंधित दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक जानकारी लेकर पहुंचना होगा. रोजगार मेले में उपलब्ध रिक्त पदों, निर्धारित योग्यता और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.

गुरनूर बरार ने डेब्यू टेस्ट में चटकाया विकेट, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 246 रन

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले दिन (27 नवंबर) स्टम्प तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 246 रन बना लिए. टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर नॉटआउट हैं. भारत की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट झटके हैं. इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज को फिर मौका नहीं मिला. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बरार खेल रहे हैं. बरार का यह पहला टेस्ट मैच है. पहली पारी में ऐसी रही है न्यूजीलैंड की बैटिंग न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहली पारी में दमदार शुरुआत की. कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की पार्टनरशिप की. अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे गुरनूर बरार ने खतरनाक दिख रहे कॉन्वे को 31 रनों के निजी पर आउट कर पवेलियन भेजा. ये विकेट पहले दिन लंच से पहले आखिरी गेंद पर गिरा. लंच के टॉम लैथम ने अपनी फिफ्टी पूरी की. लैथम ने 128 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल रहे. लैथम का विकेट आकाश दीप ने लिया. फिर अंशुल कम्बोज ने हेनरी निकोल्स (16 रन) को आउट कर भारत को तीसरी कामयाबी दिलाई. 110 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड का एक और विकेट गिरा, जब आकाश दीप के बिछाए जाल मेंं रचिन रवींद्र (0 रन) फंस गए. यहां से टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल ने पांचवें विकेट के लिए 74 रन जोड़कर मेजबान टीम को संभाला. मिचेल 31 रनों के निजी स्कोर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी. मिचेल के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने टॉम ब्लंडेल संग मोर्चा संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 62 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को पहले दिन के खेल में कोई और नुकसान नहीं होने दिया. न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 246/5 (86 ओवर) बल्लेबाज           विकेट                                                      रन टॉम लैथम         कॉट ऋषभ पंत बोल्ड आकाश दीप               59 डेवोन कॉन्वे       LBW गुरनूर बरार                                        31 हेनरी निकोल्स     कॉट आकाश दीप बोल्ड अंशुल कम्बोज        16 रचिन रवींद्र          कॉट ऋषभ पंत बोल्ड आकाश दीप                 0 डेरिल मिचेल        कॉट ध्रुव जुरेल बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर             31 टॉम ब्लंडेल           नाबाद                                                          53 ग्लेन फिलिप्स      नाबाद                                                           36 विकेट पतन: 1-77 (डेवोन कॉन्वे, 25.6 ओवर), 2-110 (टॉम लैथम, 41.3 ओवर), 3-110 (हेनरी निकोल्स, 42.1 ओवर), 4-110 (रचिन रवींद्र, 43.6 ओवर), 5-184 (डेरिल मिचेल, 64.4 ओवर) न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11:  टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी. भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार. क्या कहता है दोनों टीमों का रिकॉर्ड? न्यूजीलैंड का हालिया रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहतर रहा है. उसने भारत के खिलाफ पिछले 9 टेस्ट मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है. क्राइस्टचर्च के मैदान पर टेस्ट मैचों की औसत पारी का स्कोर पहली पारी में 291, दूसरी पारी में 343, तीसरी पारी में 272 और चौथी पारी में 248 रन रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक टेस्ट खेला है और उसे 2020 में हार का सामना करना पड़ा था. भारत न्यूजीलैंड दोनों टीमों का हेड टू हेड न्यूजीलैंड और भारत के के बीच अब तक क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 66 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने ने 22 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की. जबकि न्यूजीलैंड ने 16 मुकाबले अपने नाम किए. 28 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे. भारत बनाम न्यूजीलैंड (h2h) कुल टेस्ट मैच: 66 भारत ने जीते: 22 न्यूजीलैंड ने जीते: 16 ड्रॉ रहे: 28 न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर और जैकब डफी. भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी और गुरनूर बरार.

मोदी सरकार को मिल सकता है DMK का साथ, परिसीमन बिल पर बदले सियासी समीकरण

 नई दिल्ली परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के दौरान उनकी DMK के कुछ सांसदों से बातचीत हुई थी. मनोज कुमार के मुताबिक, जब उन्होंने परिसीमन बिल पर पार्टी का रुख पूछा तो सांसदों ने कहा कि कुछ शर्तों के साथ वे सरकार का समर्थन कर सकते हैं।  हालांकि, मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें उन शर्तों की सटीक जानकारी याद नहीं है. उन्होंने इसे अपने लिए हैरान करने वाला बताया, क्योंकि उन्हें लगता था कि DMK कभी इस बिल का समर्थन नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक इंतजार करना होगा और पार्टी का अंतिम फैसला उसके शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।  वहीं, DMK प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि पार्टी ने पहले वाले परिसीमन बिल का विरोध किया था, लेकिन नए बिल को देखने के बाद ही फैसला करेगी. उन्होंने कहा कि पहले यह देखना होगा कि सरकार ने नए बिल में क्या बदलाव किए हैं और क्या इससे राज्यों के हित प्रभावित होंगे. अगर नए बिल में राज्यों की चिंताओं और उनके सुझावों को जगह दी गई होगी, तो पार्टी उस पर विचार कर सकती है।  30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र दरअसल, संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक समीकरण चर्चा में हैं. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाने को कहा है. जरूरी सरकारी कामकाज के बाद सत्र 3 दिसंबर तक खत्म हो सकता है. हालांकि, विशेष सत्र का एजेंडा अभी घोषित नहीं किया गया है।  इस बीच अटकलें हैं कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर अपना विधायी प्रयास फिर शुरू कर सकती है. अप्रैल में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो पाया था. 17 अप्रैल को इस पर हुई वोटिंग में 298 सांसदों ने समर्थन और 230 ने विरोध किया था. कुल 528 वोट पड़े थे, जबकि बिल पारित कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी. सरकार 54 वोट से पीछे रह गई थी।  लोकसभा में वोटों का गणित कितना अहम? लोकसभा में 543 सीटें हैं, जिनमें से तीन खाली हैं. स्पीकर को छोड़कर सभी 539 सांसद वोट करें तो संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत के तहत 360 वोट चाहिए होंगे. NDA के पास सहयोगियों समेत 298 सांसद हैं. शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल को जोड़ने पर यह संख्या 299 होती है. तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों का समर्थन मिलने पर आंकड़ा 319 तक पहुंच सकता है।  अगर DMK के 22, शरद पवार की NCP के 8 और YSR कांग्रेस के 4 सांसद भी समर्थन करें तो यह संख्या 353 हो सकती है. यानी 529 या उससे कम सांसदों के वोट करने पर सरकार दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सकती है. संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन के लिए सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और मौजूद होकर वोट करने वाले सदस्यों का कम से कम दो-तिहाई समर्थन जरूरी है।  अप्रैल में पेश किए गए विधेयक में लोकसभा का आकार बढ़ाने और लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव था. इसके लिए नए परिसीमन की प्रक्रिया से इसे जोड़ा गया था. फिलहाल सभी की नजरें 30 नवंबर से शुरू होने वाली संसदीय कार्यवाही और DMK समेत दूसरे दलों के अंतिम रुख पर हैं। 

‘हम भी योगी जी से बहुत प्यार करते हैं’, संजय राउत के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

मुंबई / लखनऊ  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सीएम योगी को काबिल नेता और हिंदुत्व का मजबूत चेहरा बता दिया है. इतना ही नहीं, राउत ने यहां तक कह दिया कि वे सीएम योगी से बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने कहा- 'योगी नहीं तो यूपी नहीं।  संजय राउत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ ने खुद को बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया है तो यह बहुत अच्छी बात है. राउत ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो यह काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने सीएम योगी को एक काबिल नेता बताया है. उन्होंने सीएम योगी को हिंदुत्व का मजबूत चेहरा बताते हुए यहां तक कह दिया है कि 'अगर योगी नहीं तो यूपी नहीं'. उन्होंने कहा, 'यूपी में योगी जी ही रहेंगे।  सीएम योगी हिंदुत्व का मजबूत चेहरा: राउत राउत ने कहा कि सीएम योगी हिंदुत्व का एक ऐसा चेहरा हैं जो सबसे ऊपर हैं. उन्होंने कहा कि अगर सीएम योगी ने खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया है तो इसका मतलब है कि उन्हें भरोसा है कि यूपी में बीजेपी को बहुमत मिलेगी और निर्वाचित विधायक उन्हें चुनेंगे. वहीं, बीजेपी में चल रही नाराजगी की खबरों पर उन्होंने कहा कि ऐसा हर पार्टी में होता है. उन्होंने इसे सामान्य बताया है।  संजय राउत के इस बयान के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. खास बात यह है कि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है. सपा और शिवसेना (UBT) दोनों INDIA गठबंधन का हिस्सा है. लेकिन इसके बावजूद राउत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने सीएम योगी को काबिल नेता और हिंदुत्व का मजबूत चेहरा बता दिया है।  संजय राउत पहले भी कर चुके हैं योगी की तारीफ  संजय राउत का यह बयान इसलिए भी खास है क्योंकि शिवसेना (UBT) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, जो बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. इसके बावजूद राउत ने योगी की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसके अलावा यह कोई पहला मौका नहीं है, जब संजय राउत ने सीएम योगी की तारीफ की हो. इसे पहले भी 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद राउत ने कहा था कि लोकतंत्र में उन लोगों की तारीफ करनी चाहिए, जिन पर लोग विश्वास करते हैं, एक बार उन्होंने सीएम योगी को अपना अच्छा दोस्त बताया था।  यूपी में चुनावी हलचल तेज  यूपी में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है. इस बीच योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम के तौर पर 10 साल पूरे कर चुके हैं. 2017 में वह पहली बार सीएम बने थे, जबकि 2022 में दोबारा से सीएम चुने गए थे. एक तरफ बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी तैयारियों में जुटी है. ऐसे में राउत का यह बयान इंडिया गठबंधन के अंदर भी चर्चा का विषय बन गया है। 

पटना में जाम से मिलेगी मुक्ति, खेमनीचक मेट्रो स्टेशन जल्द होगा शुरू, नेहरू पथ भी होगा चौड़ा

पटना पटना मेट्रो रेल का पांचवां स्टेशन खेमनीचक दिसंबर अंत तक खोलने का लक्ष्य है। कार्य अंतिम चरण में है। मेट्रो का भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच पड़ने वाला स्टेशन रेड लाइन और ब्लू लाइन का इंटरचेंज स्टेशन के रूप में काम करेगा। इस स्टेशन से अभी भी मेट्रो ट्रेनें गुजर रही हैं। इस स्टेशन पर काम चलने के कारण इसपर स्टॉपेज नहीं दिया गया है। पटना मेट्रो रेल प्रबंधन ने इसका निर्माण पूरा होने के बाद इस स्टेशन को यात्रियों के लिए खोला जाएगा। अभी यह ‘पास थ्रू’ स्टेशन है। इस स्टेशन के शुरू होने से पटना न्यू बाइपास के दक्षिण के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। खेमनीचक, जगनपुरा के लोगों को आईएसबीटी बस पड़ाव और मलाही पकड़ी तक आने-जाने का विकल्प मिल जाएगा। अभी मलाही पकड़ी आने के लिए उन्हें बाइपास पार कर 90 फीट कॉर्नर से ऑटो या रिक्शा पकड़ना पड़ता था। खेमनीचक से मीठापुर के बीच चल रहा काम खेमनीचक से मीठापुर के बीच मेट्रो रेल का काम चल रहा है। लगभग तीन किमी लंबे ट्रैक के बनने से रेड लाइन से परिचालन का इंतजार समाप्त हो सकेगा। रामकृष्ण नगर से लेकर मीठापुर तक के बाइपास के उत्तर-दक्षिण के मोहल्लों को यात्रा का नया विकल्प मिल सकेगा। डाकबंगला से रुकनपुरा तक सड़क चौड़ीकरण शुरू इधर पटना में नेहरू पथ को जाम मुक्त बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत डाकबंगला चौराहे से रुकनपुरा तक तीन मीटर तक सड़क चौड़ी होगी। पथ निर्माण विभाग की ओर से चयनित एजेंसी ने अतिक्रमण मुक्त व खाली जगहों पर काम शुरू किया है। गोल्फ क्लब के बाहर से पुराने टूटे नालों को हटाने, साफ-सफाई करने तथा फुटपाथ पर लगे पेवर ब्लॉक को हटाया जा रहा है। वन विभाग, पटना गोल्फ क्लब और नगर निगम समेत अन्य संबंधित विभागों से एनओसी मिलते ही काम रफ्तार पकड़ लेगा। तीन मीटर तक बढ़ेगी चौड़ाई, जाम से मिलेगी राहत इस चौड़ीकरण परियोजना के तहत डाकबंगला से रुकनपुरा के बीच सड़क के दोनों तरफ लगभग 2 से 3 मीटर तक चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से वाहनों की आवाजाही के लिए अतिरिक्त लेन उपलब्ध होगी। विशेष रूप से पीक आवर्स के दौरान दफ्तर, स्कूल और अस्पताल जाने वाले लोगों को जाम में नहीं फंसना होगा। पथ निर्माण विभाग का लक्ष्य इस पूरी परियोजना को अगले 9 महीने के भीतर पूरा करने का है, ताकि शहरवासियों को हर दिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके।

वडोदरा में जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध गिरफ्तार, AK-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

वडोदरा  गुजरात ATS ने वडोदरा में जरोद बस स्टैंड के पास एक ऑपरेशन चलाकर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक AK-47 और करीब 23 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह संदिग्ध असम से वडोदरा आया था. फिलहाल जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश में लगे हैं कि यह हथियार कहां से आए थे और संदिग्ध को हथियार किसने सौंपा था।  ATS ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है. और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. फिलहाल संदिग्ध को AK47 कहां मिली और किसने  दी, इस दिशा में ATS ने जांच शुरू कर दी है।  जैश-ए-मोहम्मद के किन लोगों के संपर्क में था एटीएस इस बात की भी जांच कर रही है कि संदिग्ध आतंकी का जैश-ए-मोहम्मद के किन लोगों के संपर्क में था। जांच एजेंसियां उसके संभावित आतंकी नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और किसी बड़ी साजिश में उसकी भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं। अक्टूब में भी पकड़े थे तीन संदिग्ध आतंकी बता दें कि गुजरात एटीएस ने अक्टूबर 2026 में गांधीनगर के अदालज से ISIS से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की थी। इन संदिग्धों के पास से हथियार भी बरामद किए गए थे। वहीं, अक्टूबर-नवंबर 2026 में एटीएस ने वडोदरा से जुड़े 438.64 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन मामले में कथित ड्रग तस्कर सलीम इस्माइल डोला को हिरासत में लिया था। इन कार्रवाइयों के जरिए एजेंसी आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है।  

आपकी निजी चैट पर मंडरा रहा खतरा, AI कंपनी नीलाम कर रही यूजर्स का डेटा

 नई दिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट पर बहुत से लोग ऑफिस के काम से लेकर पर्सनल बातें तक करते हैं. कई बार पर्सनल ओपिनियन भी लेते हैं. सोचिए अगर यही प्राइवेट चैट AI कंपनी नीलाम करे तब क्या होगा. दरअसल,  कैलिफोर्निया बेस्ड AI कंपनी ऐसा ही करने जा रही है, जिसपर कई अमेरिकी राज्यों ने आपत्ति भी जताई है. इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है।  Character.AI नाम की कंपनी की योजना है कि वह यूजर्स के प्राइवेट चैट को सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले खरीदार को बेचने की तैयारी कर रही है. इसके लिए 1 दिसंबर की तारीख तय की है, जिस पर अमेरिका के कई राज्यों ने आपत्ति दर्ज की है और रोक लगाने की मांग की है।  Character.AI के डेटा में लाखों यूजर्स की प्राइवेट चैट है, जिसकी लीक होने की वजह से उनको शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ सकता है. सार्वजनिक जीवन उनका प्रभावित हो सकता है।  42 अटॉर्नी जनरल दर्ज करा चुके हैं आपत्ति रिपोर्ट के मुताबिक, अब अमेरिका के 42 अटॉर्नी जनरल इस मामले पर अपनी आपत्ति दर्ज कर रहे हैं. उनका मानना है इसमें लाखों यूजर्स का सेंसटिव डेटा है, जिसके लीक होने की वजह बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।  अटॉर्नी जरनल ने अलग-अलग प्रेस रिलीज जारी करके दावा किया है कि Character.AI के डेटा में अमेरिका का करीब 2.1 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स की चैट हिस्ट्री मौजूद है, जिसमें 21 लाख से ज्यादा अकाउंट्स नाबालिगों के हैं. रिपोर्ट में बताया है कि डेटा की बिक्री में IP एड्रेस जैसी दूसरी निजी जानकारियां को भी शामिल किया जाएगा।  कंपनी ने अक्तूबर में किया था दावा  अक्तूबर में चैप्टर 11 के तहत दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू करने वाली Character.AI  ने पहले अपने यूजर्स से कहा था कि उनकी पर्सनल जानकारी बेची नहीं जाएगी. कंपनी ने ब्लॉगपोस्ट में कहा था कि प्राइवेसी पॉलिसी के तहत यूजर्स की जानकारी सुरक्षित रहेगी. रिपोर्ट में दावा किया है कि अब इसके उलट होने जा रहा है।  कौन खरीद सकेगा प्राइवेट डेटा रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक चैट डेटा खरीदने के लिए सिर्फ एक गुमनाम बोली लगाने वालों की जानकारी सामने आई है. इस कंपनी का नाम Smirks and Pangs Acquisition LLC बताया गया, जिसको 13 नवंबर 2026 को अमेरिका के डेलावेयर में एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया है।  कैलिफोर्नियां के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा के मुताबिक, अगले ही दिन यानी 14 नवंबर को Character.AI ने इस कंपनी को शुरुआती बोली के लिए चुन लिया गया है. इस बोली के तारीख 1 दिसंबर तय की गई है।  बेचने वाले डेटा सेफ्टी का कोई ठोस सिस्टम नहीं  अमेरिका के राज्यों के अटॉर्नी जनरल इस बिक्री का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि यूजर्स के डेटा की सेफ्टी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. डेटा खरीदने वाली कंपनी इसका अपनी मर्जी से इस्तेमाल कर सकती है।  कैलिफोर्निया, कोलोराडो, न्यूयॉर्क और कनेक्टिकट समेत कई राज्यों ने चैटबॉट की सुरक्षा से जुड़े कानून बनाए हैं. ये कानून 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे. डेटा की बिक्री होने की वजह से इन कानूनों का भी उल्लंघन हो सकता है।