samacharsecretary.com

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ कार्यशाला को किया संबोधित

रायपुर

प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर तथा श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने आज प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़ कार्यालय (सीएजी) में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ के मूलमंत्र पर काम कर रही है। भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के तत्वावधान में चल रहे ‘लेखा परीक्षा पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ विषय पर यह कार्यशाला आयोजित की गई।

जीरो प्वाइंट, पुराने विधानसभा भवन के पास स्थित महालेखाकार कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री  देवांगन ने कहा कि प्राकृतिक और खनिज संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर 2024 से लागू नई औद्योगिक नीति 2024-30 के माध्यम से राज्य में निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ देश का पहला ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ अधिनियम विधानसभा में पारित किया

मंत्री  देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य बना है, जिसने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ से जुड़ा अधिनियम विधानसभा में पारित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों और नागरिकों को भरोसा दिलाते हुए समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है। सरकार शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाकर सरलता, समय पर सेवा और पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उद्योग जगत व विभिन्न विभागों से सुझाव लेकर पुराने नियमों में बदलाव और नए नियम बनाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं व कार्यों में पारदर्शिता लाने में सीएजी विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

  कार्यशाला में अन्य वक्ताओं में  जसप्रीत सिंह सलूजा (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) ने प्रदेश के औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (MSME) तथा ‘सिंगल विंडो डिजिटल कम्प्लाएंस’ की महत्ता पर प्रकाश डाला।  किशोर बरड़िया (सी.ए.) ने जीएसटी (GST) अनुपालन को अधिक सरल, पारदर्शी बनाने और वास्तविक करदाताओं के संरक्षण पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़  यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  सतीश थौरानी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला सहित महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी, सीआईआरसी व चेम्बर के सदस्य तथा विश्वविद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here