samacharsecretary.com

मक्का पैक्ट पर मुस्लिम देशों में बढ़ी दरार, तुर्की की रणनीति को लगा बड़ा झटका

दुबई 

जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की जमीन पर उतरते ही हवा निकल जाती है. इन दिनों तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के उस डिफेंस पैक्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जिसे ‘मक्का पैक्ट’ नाम दिया गया है. दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने इस गुट का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया है, जिसे मुस्लिम ब्रदरहुड की सोच के सहारे आगे बढ़ाया जा रहा था. इंडोनेशिया के इस दो-टूक जवाब ने उन दावों की हवा निकाल दी है, जिनमें कहा जा रहा था कि जकार्ता भी इसमें शामिल होने के लिए उतावला है. ये वही इंडोनेशिया है, जिसे अपने पाले में लाने के लिए तुर्की ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था।

इंडोनेशिया ने मक्का पैक्ट को पब्लिकली क्यों किया रिजेक्ट?
दरअसल, ये पूरा मामला तब गरमाया जब 18 नवंबर को ब्रिटेन स्थित मीडिया संस्थान ‘मिडिल ईस्ट आई’ ने तीन तुर्की अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट छापी. इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इंडोनेशिया ‘मक्का पैक्ट’ में शामिल होने में दिलचस्पी दिखा रहा है और इसके विकल्प तलाश रहा है. उन अधिकारियों का तर्क था कि तुर्की और इंडोनेशिया के बीच रक्षा उद्योग के रिश्ते काफी गहरे हैं, इसलिए जकार्ता का इस गुट की तरफ झुकना कोई बड़ी बात नहीं है। 

हालांकि, उस वक्त भी इंडोनेशियाई दूतावास ने इस दावे की पुष्टि करने से हाथ खड़े कर दिए थे. इसके बाद गुरुवार, 26 नवंबर को जकार्ता में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वोद नबील ए मुलाचेला ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी और तुर्की के गलियारों से उड़ रही खबरों पर ठंडा पानी डाल दिया। 

इंडोनेशिया ने क्या कहा और अपनी नीति पर क्यों अड़ा रहा?
प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्ता मुलाचेला ने बेहद साफ शब्दों में कहा कि इंडोनेशिया की विदेश नीति का सिद्धांत ‘स्वतंत्र और सक्रिय’ (फ्री एंड एक्टिव) है, इसलिए वो मक्का पैक्ट जैसे किसी भी रक्षा समझौते या मिलिट्री ग्रुप में शामिल नहीं होगा. उन्होंने ये भी जोड़ा कि इंडोनेशिया विवादों को सुलझाने के लिए सैन्य रास्तों के बजाय कूटनीति और बातचीत को अहमियत देता है. इंडोनेशिया का मानना है कि इलाके और दुनिया में शांति अच्छे और ठोस कदमों से ही आ सकती है, न कि फौजी गुटबाजी करने से। 

 

आखिर क्या है ये ‘मक्का पैक्ट’, जिसे लेकर इतना शोर मचा है?
ये समझौता 7 अगस्त 2026 को सऊदी अरब के मक्का में हुआ था, जिसे ‘मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट’ नाम दिया गया है. इस पर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हस्ताक्षर किए थे। 

    सामूहिक सुरक्षा की शर्त: इसके तहत किसी भी एक सदस्य देश पर हुआ सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। 

    सैन्य पैक्ट: इसमें सैन्य तालमेल और संयुक्त रक्षा उद्योग प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं.
    विस्तार की कोशिशें: तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा था कि इसे शुरू करने वाले देश अभी इस गुट का ढांचा तैयार करने में लगे हैं और ये काम पूरा होने के बाद दूसरे देशों को भी इसमें शामिल किया जाएगा. खबरों के मुताबिक, सीरिया इसमें जुड़ने के बारे में सोच रहा है और बांग्लादेश ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है। 

हथियार खरीदेंगे, लेकिन किसी की लड़ाई में नहीं कूदेंगे
दिलचस्प बात ये है कि इंडोनेशिया का ये इनकार ऐसे समय में आया है जब तुर्की के साथ उसके रक्षा व्यापारिक रिश्ते तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले साल ही इंडोनेशिया ने तुर्की से 48 ‘कान’ लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता किया था, जिसकी कीमत ‘मिडिल ईस्ट आई’ के अनुसार 10 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी गई है। 

इसके अलावा, 21 अक्टूबर को इंडोनेशिया ने दोहा में तुर्की, पाकिस्तान और कतर के साथ ‘बद्र मेमोरेंडम’ पर भी हस्ताक्षर किए थे. ये समझौता संयुक्त उत्पादन, रिसर्च और सैन्य प्रशिक्षण से जुड़ा है, लेकिन इसमें एक-दूसरे की रक्षा करने की कोई बाध्यता नहीं है. यानी जकार्ता ने साफ कर दिया है कि वो हथियार खरीदेगा और ट्रेनिंग भी करेगा, लेकिन किसी सैन्य गठबंधन की जिम्मेदारी अपने सिर नहीं लेगा। 

बद्र पैक्ट में इंडोनेशिया
डोनेशिया ने बीते साल तुर्की से 48 'कान'जेट खरीदने के लिए 10 अरब डॉलर का समझौता किया था। तुर्की के साथ उसके करीबी रिश्ते हैं। उसने तुर्की, पाकिस्तान और कतर के साथ बद्र पैक्ट नाम के समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दिखाता है कि रक्षा क्षेत्र में इंडोनेशिया विकल्प खोल रहा है।

ऐसे में इंडोनेशिया का नया कदम तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ मक्का सुरक्षा समझौत की तरफ जा सकता है। इंडोनेशिया का इसमें शामिल होना काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि यह देश दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है, जो पश्चिम एशिया और वहां के क्षेत्रीय संघर्षों से काफी दूर है।

दशकों पुरानी नीति और राष्ट्रपति प्रबोवो का रुख
‘द जकार्ता पोस्ट’ के अनुसार, इंडोनेशिया की ‘स्वतंत्र और सक्रिय’ नीति उसके 1999 के विदेश संबंध कानून में दर्ज है, जिसने उसे दशकों से किसी भी सैन्य गुट से दूर रखा है. खुद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भी सितंबर में कहा था कि उनका देश किसी सैन्य गठबंधन में शामिल नहीं होना चाहता, बल्कि आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देना चाहता है। 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इंडोनेशिया इस पैक्ट में शामिल होता, तो ‘मक्का पैक्ट’ का दायरा दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैल जाता. लेकिन जकार्ता के इस फैसले ने साफ संकेत दे दिया है कि तुर्की के साथ उसके बढ़ते रक्षा संबंध केवल व्यापारिक दायरे तक ही सीमित रहेंगे, न कि किसी सुरक्षा गारंटी के रूप में। 

Leave a Comment

सेज विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मंत्री परमार ने विद्यार्थियों से मातृभूमि, परिवार और समाज के प्रति कृतज्ञता एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने का किया आह्वान

Read More »
हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here