samacharsecretary.com

सुभासपा में सेंध! जिलाध्यक्ष साथियों संग BSP का दामन थामा, चुनावी माहौल गरमाया

लखनऊ 
यूपी में पंचायत चुनाव अगले अप्रैल-मई में प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक हलचल तेज है। सभी पार्टियां 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों में लग गईं। रणनीति तैयार हो रही है। इसी बीच यूपी के हमीरपुर जिले से एक खबर सामने आई है। यह खबर सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को झटका देने वाली है। दरअसल, हमीरपुर के सुभासपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम प्रजापति ने अपने साथियों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

संविधान दिवस पर बसपा की जिलास्तरीय बैठक एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक में यह सदस्यता ग्रहण बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार और चित्रकूट मंडल बांदा के मुख्य प्रभारी अखिलेश अंबेडकर की मौजूदगी में हुई। बैठक में उपस्थित बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीराम प्रजापति का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के दौरान अतिथियों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की।

बहुजन समाज पार्टी की जिलास्तरीय बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि बसपा के सभी बूथ लेबिल एजेंट अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं का एसआईआर फार्म भरने में बीएलओ के साथ मिलकर सहयोग करें। बल्देव प्रसाद वर्मा ने कहा कि पार्टी के सेक्टर व बूथ प्रभारी अभी से मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाए। अखिलेश अम्बेडकर ने संविधान दिवस पर बोलते हुए कहा कि बाबा साहेब ने दलित समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी ही देन है कि हम सभी को बराबरी का अधिकारी मिला है। उनके सपनो को साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान मौदहा चेयरमैन रजा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ, जिला प्रभारी रामफूल निषाद, वीरेंद्र वर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। बसपा की सदस्यता लेने पर सुभासपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम प्रजापति व उनके समर्थको को जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार ने माला पहनाकर स्वागत किया।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here