samacharsecretary.com

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का होता है वास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

राष्ट्र निर्माण में करें युवा अपनी ऊर्जा का सदुपयोग
युवा दिवस पर रीवा में किया सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। हम स्वस्थ एवं प्रसन्न रहेंगे तो अपने लक्ष्यों की पूर्ति आसानी से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो तब तक अनवरत अपने कार्य में लगे रहना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल कहा कि सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ रहा जा सकता है और बीमारियाँ कोसों दूर रहेंगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाये जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस में अपने भीतर की ऊर्जा का सदुपयोग समाज एवं देश के हित में करें और देश को विश्व गुरू बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमें सफलता मिलने पर अहंकारी नहीं होना चाहिए और असफलता मिलने पर निराश भी नहीं होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जीवन में बहुत चुनौतियाँ सामने आती हैं। पूरे धैर्य के साथ इनका सामना करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के कदम यदि नशे की राह की ओर बढ़ गए तो हर तरह का विकास निरर्थक हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल नशे के विरूद्ध रीवा जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। रीवा के मार्तण्ड स्कूल क्रमांक एक ग्राउण्ड में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। उन्होंने सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं के साथ प्राणायाम भी किया। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां इंजीनियर श्री नरेन्द्र प्रजापति, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बहुत कम उम्र में ऐसी ख्याति प्राप्त की जिससे दुनिया में उनका नाम हुआ। स्वामी विवेकानंद की यह भविष्यवाणी साकार हो रही है कि भारत विश्व गुरू बनेगा। 21वीं सदी में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ते हुए विश्व गुरू बनने के करीब पहुंच चुका है। हमारा देश आर्थिक महाशक्ति के तौर पर उभरा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन न केवल हमें मार्ग प्रशस्त करता है वरन उनके द्वारा दिये गये वाक्य हमें जीवन में आगे बढ़ने में मददगार है। उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य पूरा करने में समवेत होने का अह्वान उप मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने सभी को युवा दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि योग हमारी सनातन परंपरा का एक अंग है। इसको अपनाने से मनुष्य स्वस्थ एवं चुस्त-दुरूस्त रहता है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि नियमित रूप से सुबह उठकर योग एवं प्राणायाम की प्रक्रियाएं दिनचर्या में शामिल करें।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
युवा दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में उपस्थितजनों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here