samacharsecretary.com

एमडीए की बड़ी सौगात: सहयाद्रि योजना में आधुनिक सुविधाओं के साथ आवासीय विकास

मुरादाबाद

यूपी में मुरादाबाद महानगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली रोड व कांठ रोड के बीचो बीच विकसित की जा रही सहयाद्रि योजना सोमवार को लांच कर दी गई। योजना के तहत 18 मई से 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। फेज-1 योजना में कुल 609 प्लॉट शामिल किए गए हैं। लाटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा। सोमवार को योजना का मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीएम राजेंद्र पैंसिया, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह व सचिव पंकज वर्मा के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।

एमडीए अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द योजना का फेस-2 भी लांच किया जाएगा। 54 एकड़ में विकसित की जाने वाली सहयाद्रि योजना में 609 प्लॉट के अलावा एक इंटर कालेज, एक जूनियर हाई स्कूल, दो नर्सरी स्कूल भी बनेंगे। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि सहयाद्रि योजना के प्लॉटों का आवंटन लाटरी के द्वारा निकाला जाएगा। एक मुश्त धनराशि जमा करने पर चार से छह प्रतिशत की छूट भी पा सकते हैं।

24 पार्क किए जाएंगे विकसित, बनेगा हाईटेक एसटीपी प्लॉट
मुरादाबाद। 26 साल बाद मात्र पांच माह के भीतर शहरवासियों को गोविंदपुरम और अब सहयाद्रि योजना की सौगात मिली है। इसका सीधा श्रेय मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह का कुशल नेतृत्व, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह व सचिव एमडीए पंकज वर्मा के सराहनीय प्रयास को जाता है।

यह होंगे सहयाद्रि योजना के आकर्षण
– दो स्थानों पर स्पोर्ट्स सेंटरों का किया जाएगा निर्माण

– योजना के दोनों भागों में विभिन्न आकार के आठ व्यवसायिक भूखंड शिक्षण संस्थानों के लिए रहेंगे।

– योजना में आंगनबाड़ी केंद्र, पुलिस पोस्ट, पोस्ट ऑफिस, ई-सुविधा सेंटर,

– बैंक, पब्लिक टॉयलेट, गारबेज कलेक्शन, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन के साथ एसटीपी की भी व्यवस्था होगी।

– पूरी योजना 350 करोड़ रुपये में विकसित की जाएगी, प्लॉटों की अनुमानित दर 39600 प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है।

उपाध्यक्ष एमडीए, अनुभव सिंह ने कहा कि विकास प्राधिकरण का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं है। बल्कि संपूर्ण आधुनिक शहरी जीवन शैली प्रदान करना है। सहयाद्रि योजना को एक आधुनिक एवं नियोजित आवासीय परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। मंडलायुक्त, आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि सहयाद्रि योजना मंडल के नियोजित एवं संतुलित शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वर्षों से लंबित इस क्षेत्र को दोबारा विकास की मुख्य धारा में लाना केवल एक परियोजना नहीं बल्कि संस्थागत प्रतिबद्धता एवं दूरदृष्टि का उदाहरण है।

डेढ़ हजार रुपये निर्धारित किया गया आवेदन शुल्क
एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि सहयाद्रि योजना में आवेदन करने के लिए 18 मई से 17 जून तक ऑन लाइन आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक लोग जनहित पोर्टल तथा एमडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क डेढ़ हजार निर्धारित किया गया है।

विवाद के कारण 14 साल तक फंसी रही योजना
करीब चौदह साल पहले ग्राम पंचायत सोनकपुर देहात के पास विभिन्न श्रेणियों के 434 आवास बनाकर योजना को लांच किया गया था। लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्ते को लेकर कुछ किसानों से एमडीए का विवाद हो गया था। मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद यह योजना लटक गई। वर्तमान में विभिन्न श्रेणियों के बने आवास जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। बनाए गए आवासों को प्राधिकरण नए तरीके से सौंदर्यीकरण कराएगा।

योजना में लागू होगा आरक्षण
सहयाद्रि योजना में शासन की नीतियों के अनुसार आरक्षण भी लागू होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, सरकारी सेवाओं के कर्मचारी, रिटायर्ड सैनिक एवं अन्य पात्र वर्गों के लिए आरक्षण उपलब्ध रहेगा।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here