samacharsecretary.com

दिवाली से पहले Steelbird का बड़ा धमाका, FEC-3 हेलमेट में एंटी-फॉग लेंस समेत कई खूबियां

 नई दिल्ली
 दिवाली के त्योहार से ठीक पहले हेलमेट निर्माता कंपनी Steelbird ने अपना नया FEC-3 हेलमेट लॉन्च किया है। यह हेलमेट उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया जो एडवांस सेफ्टी, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्टाइलिंग और रोजाना के इस्तेमाल के लिए कंफर्ट चाहते हैं। FEC-3 हेलमेट ग्लोबल लेवल पर मान्यता प्राप्त सेफ्टी सर्टिफिकेट और प्रीमियम फीचर्स को 4,499 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराता है।

सेफ्टी सर्टिफिकेशन

FEC-3 हेलमेट में ट्रिपल होमोलोगेशन दिए गए हैं-

    DOT (FMVSS No. 218)
    BIS (IS 4151:2015)
    ECE 22.06

इस हेलमेट का आउटर शेल हाई-इंपैक्ट PC-ABS ब्लेंड मैटेरियल से बनाया गया है। इसे DOT और ECE 22.06 सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की जरूरतों को पूरा करने के लि तैयार किया गया है।

हेलमेट का डिजाइन और लुक
यह हेलमेट स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक के साथ डिजाइन किया गया है और इसका एयरोडायनानिक प्रोफाइल इसके परफॉर्मेंस-इंस्पायर्ड स्टाइलिंग को और बेहतर बनाता है। इस हेलमेट में एक इंटीग्रेटेड इनर सन शील्ड दी गई है जिसे एक आसान स्लाइडर मैकेनिज्म से चलाया जा सकता है। इससे राइडर्स बदलते हुए लाइट के माहौल में आसानी से खुल को ढाल सकते हैं।

बेहतर विजिबिलिटी और राइडिंग सुविधा के लिए हेलमेट में हाई-क्वालिटी पॉली कार्बोनेट वाइजर दिया गया है जिस पर एंटी-स्क्रैच कोटिंग है। इसमें Pinlock® 30 एंटी-फॉग लेंस भी दिया गया है जो अलग-अलग मौसम में क्लियर विजिबिलिटी देने में मदद करता है।

क्या हैं बाकी फीचर्स?
इस हेलमेट में डबल डी-रिंग लॉकिंग सिस्टम, विंड डिफ्लेक्टर, नोज प्रोटेक्टर, वाइजर लॉकिंग सिस्टम और क्विक-रिलीज वाइजर मैकेनिज्म जैसे कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। ये राइडर की सुविधा, फिट और राइडिंग के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है। यह हेलमेट तीन साइज में उपलब्ध है- मीडियम (500mm), लार्ज (600mm) और XL (620mm)। युवाओं को पसंद आने के लिए इसके स्पार्टी ग्राफिक्स और एयरोडायनामिक डिजाइन पर फोकस किया गया है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here