samacharsecretary.com

अमृतसर: पाकिस्तान से हथियार तस्करी का पर्दाफाश, 6 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, 5 पिस्टल-34 कारतूस बरामद

अमृतसर
 पंजाब पुलिस ने पड़ोसी देश पाकिस्तान से संचालित अवैध हथियारों की तस्करी के एक और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सीमा पार गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें ग्लॉक (9 मिमी) पीएक्स5 (.30 बोर), टॉरस (9 मिमी), ग्रेटा (9 मिमी) (पाकिस्तान निर्मित) के अलावा एक अन्य .30 बोर की पिस्तौल शामिल है। इसके अतिरिक्त, 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार भी जब्त किया गया है। पंजाब डीजीपी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे। हथियारों को चोरी-छिपे बॉर्डर के उस पार से लाकर विभिन्न क्षेत्रों में वितरित कर रहे थे। 

अमृतसर के मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सभी संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच कर रही है। पंजाब डीजीपी का दावा है कि पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और करती रहेगी। बता दें कि इससे पहले 28 फरवरी को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से ड्रग और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले दो ऑर्गनाइज़्ड मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में 10 लोग गिरफ्तार किए गए थे और 5.438 किलो हेरोइन, 3 हाई-एंड पिस्टल (एक ग्लॉक 9 एमएम, एक जिगाना 9 एमएम और एक 32 बोर), 34 जिंदा कारतूस और 4500 रुपये नकदी जब्त किया था। 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला था कि ये भी आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्करों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे। हेरोइन और अवैध हथियार भारत में लाए जा रहे थे और फिर इसे एक सटीक नेटवर्क के जरिए अलग-अलग इलाकों में बांटा जा रहा था।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here