samacharsecretary.com

सर्वोदय विद्यालयों व छात्रावासों में शुरू हुआ श्रमदान अभियान

अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की सीख देंगे श्रमदान कार्यक्रम सदनवार जिम्मेदारी से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा और स्वच्छता की ललक बागवानी से विद्यालयों में खिलेगी हरियाली और पर्यावरण चेतना डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए QR कोड से अपलोड होंगी तस्वीरें लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और अभिनव कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर प्रदेश के सभी जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों और राजकीय छात्रावासों में प्रत्येक रविवार श्रमदान कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। परिसर की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य श्रमदान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को विद्यालय और छात्रावास परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। टूटी हुई कुर्सियाँ, मेज और अन्य फर्नीचर की मरम्मत, पानी की टंकियों व नालियों की सफाई तथा कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आवश्यक उपकरण—झाड़ू, फावड़े, बाल्टी, तसला और कूड़ेदान—की व्यवस्था पहले से कर दी गई है। बागवानी से हरियाली को बढ़ावा बागवानी पर जोर देते हुए पेड़-पौधों की निराई-गुड़ाई, नए पौधों का रोपण और सूखे पत्तों व टहनियों से खाद बनाने का कार्य भी किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत होगी। सदनवार जिम्मेदारी और डिजिटल मॉनिटरिंग विद्यालयों को सदनों में बाँटकर श्रमदान की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागेगी और परिसर को सुंदर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। श्रमदान कार्य की पहले और बाद की तस्वीरें निर्धारित प्रारूप में QR कोड के माध्यम से अपलोड की जाएंगी, जिससे निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।  

एसटीएफ ने पकड़े हथियार तस्कर, भोजपुर से बरामद भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र

भोजपुर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पटना एसटीएफ और शाहपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। इनमें एके-47 राइफल भी शामिल है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी हो रही है। इसके बाद शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 और 10 में छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से एके-47 राइफल, एक दुनाली बंदूक, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, दो देशी कट्टा, एक देसी थार्नेट और करीब 76 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। इनमें वार्ड नंबर 5 के निवासी पंकज कुमार राय (पिता- स्वर्गीय शैलेश चंद्र राय) और वार्ड नंबर 10 के निवासी अंकित कुमार (पिता- अयोध्या यादव) शामिल हैं। भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों एक बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क का खुलासा करने के लिए अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की तैयारी कर रही है। चुनाव से ठीक पहले इस तरह की बड़ी बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बिहार में इससे पहले भी चुनावी माहौल में हथियारों की तस्करी और बरामदगी के मामले सामने आ चुके हैं।

18 राज्यों की 2.5 लाख छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति

वर्ष 2024-25 में मध्य प्रदेश में 18,000 से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई जिसमें से भोपाल जिले की 295 छात्राएंहुईं लाभान्वित भोपाल अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशनके जिला संस्थान द्वारा वार्षिक कार्यक्रम“सफ़र –शिक्षा से समाज तक” का आयोजन 11 सितंबर 2025 को भोपाल में संयोजित किया गया। । इस आयोजन में संस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों कोकार्य प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम में भोपाल जिले के सभी विकासखंडों में फ़ाउण्डेशन द्वारा किये जा रहे शिक्षकों के पेशेवर विकास संबधी कार्यों पर विस्ताोर से चर्चाएं हुई। एक बड़ी स्क्रीन पर पिछले वर्ष विभिन्नं क्षेत्रों में किये गए शैक्षिक गतिविधियों/ कार्यों की वीडियो क्लिप के माध्याम से प्रदर्शन किया गया । विगत अकादमिक वर्ष 2024-25 में निपुण शिक्षण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शिक्षकों के साथ कक्षा शिक्षण, डेमो कक्षाओं एवं शैक्षिक संवाद व माध्यमिक शिक्षकों के साथ किए गए विभिन्न कार्यों को उल्लेखित गया। शाला पूर्व शिक्षा के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे अकादमिक प्रयासों को भी साझा किया गया। युवाओं के साथसंस्थान के कार्य, जिनमें समाज में सृजनात्मक योगदान, संवैधानिक मूल्यों की समझ तथा परिवेश में सकारात्मक बदलाव लाने पर किए जा रहे प्रयासों को भी प्रस्तुत किया गया।इसमें शामिल आमंत्रित पदाधिकारियों ने केवल उपलब्धियों को जानने के साथ खुली चर्चा में यह भी साझा किया कि इन पहलों से जमीनी स्तर पर किस प्रकार बदलाव आ रहे हैं। आमंत्रित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश की 18000 से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, जिसमें भोपाल जिले की 295 छात्राएँ शामिल हैं| योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों से स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है| अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के बारे में मुख्य बातें: • पात्रता: o    ऐसी छात्राएं,जिन्होंनेसरकारी स्कूलों से कक्षा 10वींऔर 12वीं की पढ़ाई की हो। o    किसी प्रमाणित उच्च शिक्षा संस्थान (HEI) में डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश लिया हो। ‘प्रमाणित’ HEI की सूची में सभी सरकारी (पब्लिक) HEI और चुनिंदा निजी HEI भी शामिल होंगे। • छात्रवृत्ति: o    डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम की अवधि के लिए प्रति वर्ष 30,000 रुपये, जब तक छात्रा सफलतापूर्वक कार्यक्रम में जारी रहती है। o    उदाहरण के लिए, 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम करने वाली लड़की को उन 4 वर्षों में 1,20,000 रुपये की छात्रवृत्ति सहायता मिलेगी। o    यह धनराशि हर साल दो किश्तों में छात्राओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। वह अपनी ज़रूरत के हिसाब से इस धनराशि का उपयोग कर सकती है। फाउण्‍डेशन का अनुमान है कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 2.5 लाख छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही होगी। यह कार्यक्रम इस साल से देश के 18 राज्यों में शुरू किया जाएगा। अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति को पायलट के तौर पर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड के कुछ चुनिन्दा जिलों में लॉन्च किया गया था। इस पायलट कार्यक्रम में 25,000 से अधिक छात्राओंको छात्रवृत्ति दी गई है। छात्रवृत्ति के पहले वर्ष की राशि रू 30000इन छात्राओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई  है। वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025से शुरू हो गई है।। अट्ठारह राज्यों की सूची इस प्रकार है: अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। कार्यक्रम का विवरण और कार्यक्रम के डिजाइन या कवरेज में कोई भी बदलाव आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत में अधिसूचित किया जाएगा।  

केशव मौर्य ने राहुल गांधी के दौरे पर लगाई कटाक्ष की झड़ी, कहा – ‘पटाखा ही सही था’

लखनऊ  राहुल गांधी के रायबरेली दौर को लेकर उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, शुरुआत में राहुल गांधी को हाइड्रोजन बम के स्थान पर छोटा-मोटा पटाखा देना चाहिए था। राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान दिए गए बयान को लेकर रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, कांग्रेस को अपने मनमौजी नेता राहुल गांधी के हाथों में सीधे एटम बम या हाइड्रोजन बम नहीं थमाना चाहिए था। शुरुआत में उन्हें कोई छोटा-मोटा पटाखा देना चाहिए था। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को अपने रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने मीडिया को बयान दिया था कि भाजपा के लोग बहुत आंदोलित हो रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनाव में वोट चोरी हुई है। हमने ब्लैक एंड व्हाइट सबूत दिए हैं। इंतजार कीजिए बहुत जल्द वोट चोरी के और खुलासे आने वाले हैं। भाजपा वाले परेशान न हों, वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है। सारा सब कुछ साफ हो जाएगा। वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद से ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इसको लेकर लगातार भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी उन्होंने वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगवाए।  

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 सम्पन्न

 आयुष्मान योजना में डेंटल ट्रीटमेंट शामिल करने की उठी माँग रायपुर/मनेन्द्रगढ़  राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का आगाज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।           इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष और आशा डेंटल केयर मनेन्द्रगढ़ के संचालक वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. विनय शंकर सिंह ने सम्मेलन में कहा कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने लंबे समय से आयुष्मान योजना में डेंटल ट्रीटमेंट को शामिल करने की माँग रखी है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि कुछेक डेंटल डॉक्टरों द्वारा स्मार्ट कार्ड से इलाज का गलत फायदा उठाये जाने के कारण क्या पूरे प्रदेश के दंत चिकित्सकों और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना चाहिए?              डॉ. सिंह ने कहा की जब गर्भाशय कांड और आंखफोड़वा कांड जैसी घटनाएं हुईं तब भी प्राइवेट अस्पतालों से आयुष्मान योजना नहीं हटाई गई तो फिर डेंटल ट्रीटमेंट के मामले में दोहरा व्यवहार क्यों?          उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के अधिकांश सरकारी अस्पतालों और डेंटल कॉलेजों में दांत लगाना, कैप लगाना या इम्प्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं जिससे डेंटल ट्रीटमेंट आम जनता की पहुंच से बाहर हो गया है। कार्यक्रम से उम्मीद की जा रही थी कि मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत डेंटल ट्रीटमेंट को प्राइवेट क्लीनिकों के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाने की घोषणा करेंगे लेकिन फिलहाल केवल समिति में विचार करने का आश्वासन दिया गया।           वर्तमान में प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारियों द्वारा भाजपा सरकार के वादाखिलाफ़ी को लेकर सड़को पर उतर कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एनएचएम में भी दाँत के डॉक्टर कार्यरत हैं उनके नियमतीकरण के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं और ना ही अन्य एनएचएम कर्मचारियों के लिये भी कोई ठोस पहल की जा रही है।          डॉ. सिंह ने कहा कि यह मुद्दा प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य और सुलभ इलाज से जुड़ा है और सरकार को शीघ्र ठोस कदम उठाने चाहिये।

बिहार मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात, 19 सितंबर तक 38 जिलों में बरसात जारी

 पटना बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। पटना, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 19 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश का आसार जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को गोपालगंज, सारण, नालंदा, पटना, वैशाली, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। सीमांचल में आज भारी बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14 सितंबर को राज्य के उत्तर, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात  और तेज हवा चलने के आसार हैं। वहीं किशनगंज में एक या दो स्थानों पर अति भारी बारिश के आसार हैं। पूर्णिया, सुपौल, अररिया एवं कटिहार में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।  मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। साथ ही प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार हैं। वहीं अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

17 सितंबर से दो अक्टूबर तक विभाग चलाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

शासन स्तर पर नोडल अधिकारी बने सचिव पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन वन विभाग ने विभाग स्तर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (परियोजना)  को नामित किया नोडल अधिकारी   जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराए जाएंगे आयोजन,  बाघ मित्र, सारस मित्र, वेटैंलड मित्र आदि भी कार्यक्रम में होंगे शामिल लखनऊ, 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पर्व को वन विभाग 'स्वच्छ उत्सव' के रूप में भी मनाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक विरोधी अभियान, पक्षी अभयारण्यों में खर-पतवारों की सफाई के लिए भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण आदि विषयों पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने इस संबंध में मुख्यालय व जनपद स्तर पर सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। वहीं अभियान की देखरेख के लिए शासन व विभाग स्तर पर नोडल अधिकारी को भी नामित किया गया है। शासन स्तर पर सचिव वन-पर्यावरण को बनाया नोडल अधिकारी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक होने वाले सेवा पर्व के समन्वय व निगरानी के लिए शासन स्तर पर उप्र के पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशांत शर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं वन विभाग ने विभागीय स्तर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (परियोजना) रामकुमार को आयोजन की सफलता के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भी होगा पौधरोपण श्री चौधरी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) को प्रत्येक जनपद में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। वन विभाग की ओर से आमजन, संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों को पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। पं. उपाध्याय की जन्मदिवस पर एक घंटे का वृहद कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, एनजीओ, रोटरी-लायंस क्लब, ग्राम पंचायत सदस्यों, शिक्षकों, उद्योगपतियों, मेडिकल एसोसिएशन आदि को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही वन विभाग की सहयोगी संस्थाएं बाघ मित्र, सारस मित्र, वेटलैंड मित्र आदि भी इस कार्यक्रम की वाहक बनेंगी। 15 लाख पौधरोपण अभियान को भव्य बनाने को सौंपी गई जिम्मेदारी पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सेवा पर्व के दौरान प्रदेश में 15 लाख पौधरोपण होंगे। सेवा पर्व का शुभारंभ 17 सितंबर को होगा। इसमें सभी 34 नगर वन में कम से कम 100 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें जनसहयोग, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूलों, ईको क्लब, स्वयं सहायता समूह, सिविल सोसायटी आदि का भी सहयोग रहेगा। जिलाधिकारी, नगर विकास व अन्य विभागों से परामर्श कर स्थल का चयन किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों, नदी के कैचमेंट, तालाबों के किनारे आदि स्थानों पर पौधरोपण अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजन में महापौर, सांसद, विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी। विभाग ने हर जनपद में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही नवाचार पर भी जोर दिया है।

समस्याओं को लेकर जनता से रूबरू हुए मंत्री सौंद, समाधान में लगाई तेजी

समराला पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पार्टी कार्यालय खन्ना में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान बंद पड़े सीवरेज पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मशीनों से सीवरेज की सफाई करवाई जाए। इसी तरह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासियों को भी मंत्री सौंद ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस कॉलोनी की जांच करवाएंगे कि यह कॉलोनी कानूनी है या अवैध और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने मंत्री की जनसुनवाई पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास क्षेत्र में लगातार जारी रहने चाहिए, ताकि लोगों को इधर-उधर भटकने से छुटकारा मिल सके और उनके कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे हो सकें।

राजीव सिंह बने “स्टेट कनेक्ट सेंटर” के प्रभारी

भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह को स्टेट कनेक्ट सेंटर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति का उद्देश्य प्रदेश स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनता के बीच सहज संवाद स्थापित करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।  पटवारी ने कहा "कांग्रेस संगठन में हर जिम्मेदारी सेवा और समर्पण का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि राजीव सिंह अपनी सक्रियता और अनुभव से कनेक्ट सेंटर को प्रभावी रूप से संचालित करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता के बीच संवाद का एक मज़बूत सेतु बनाएंगे।" इस नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

खटीक धर्मशाला विवाद: डिप्टी स्पीकर शिलान्यास तोड़ने पर दो आरोपी FIR में नामजद

जींद जींद के पटियाला चौक के निकट संत नगर स्थित खटीक धर्मशाला में में दो लोगों ने जमकर तोड़ फोड़ की। धर्मशाला में लगाए गए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के शिलान्यास पत्थर को भी तोड़ डाला। यहां मौजूद खटीक बिरादरी के लोगों ने जब तोड़ फोड़ कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ गाली गलौज की और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने धर्मशाला के कोषाध्यक्ष की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ तोड़ फोड़ करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना से समाज के लोगों में भारी रोष है। खटीक धर्मशाला के कोषाध्यक्ष सावित्री नगर निवासी रामसिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संत नगर में समाज के लोगों द्वारा धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने साढ़े 17 लाख 90 हजार रुपये का अनुदान दिलवाने में सहायता की हुई है। समाज के लोगों द्वारा इसके लिए धर्मशाला में डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा के नाम से शिलान्यास बोर्ड लगवाया गया था। 6 सितंबर को समाज के लोगों ने धर्मशाला में अपने अराध्य को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया था। उस दौरान वहां पर समाज के नानक चंद पुत्र खैराती लाल निवासी सावित्री नगर व उसका भतीजा राकेश पुत्र ओमप्रकाश वासी सावित्री नगर भी मौजूद थे, जो समाज के मौजिज लोगों से अभद्र व्यवहार उतर आए। इसका विरोध समाज के लोगों ने किया तो वे दोनों गाली गलौज पर उतर आए और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। बाद में आरोपियों ने धर्मशाला में तोड़फोड़ की और साथ ही हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर एवं विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के शिलान्यास पत्थर को तोड़ दिया। साथ ही दानी सज्जन के लगे पत्थर को भी तोड़ डाला। शिकायत में कहा गया कि आरोपी नानक चंद ने धर्मशाला के नाम की फर्जी पर्ची बुक छपवाई हुई है,और लोगों से चंदा लेकर हड़प रहा है। बकायदा पर्ची में इसने अपने आपको स्वयंभु प्रधान घोषित कर रखा है। शहर थाना पुलिस ने धर्मशाला के कोषाध्यक्ष रामसिंह की शिकायत पर नानक चंद व राकेश के खिलाफ तोड़फोड़ करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना से समाज के लोगों में भारी रोष है।