samacharsecretary.com

भजन गायिका शहनाज अख्तर ने किए महाकाल के दर्शन, धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कही ये बात

उज्जैन
 प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं. यहां उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. दर्शन के बाद शहनाज अख्तर ने बाबा रामदेव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच चल रही बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन धर्म के लिए काम करने वाले संतों को निशाना बनाना गलत है. वहीं हिंदू संतों के आश्रमों पर उठ रहे सवालों को लेकर भी उन्होंने तीखा पलटवार किया। 

महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं भजन गायिका शहनाज अख्तर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गईं. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि देश में पाखंड करने वालों की कमी नहीं है लेकिन हर बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ही निशाने पर लेना उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर खुद सुर्खियों में आना चाहते हैं. शहनाज के मुताबिक, नकली साधु-संत और सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले लोग वास्तविक संतों की छवि पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

संतों को कटघरे में खड़ा करना सही नहीं
संतों के आश्रमों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी शहनाज अख्तर ने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सनातन धर्म के साधु-संतों के आश्रम रहने योग्य नहीं माने जा रहे हैं, तो क्या मदरसे रहने योग्य हैं. उन्होंने कहा कि देश में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक पाखंड फैला हुआ है लेकिन इसकी आड़ में किसी एक संत को कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है। 

‘हरि और हर एक ही हैं’
वहीं भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और महादेव को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर शहनाज ने कहा कि तीनों में किसी तरह का भेद नहीं है. हरि और हर एक ही हैं. इसी तरह भगवान राम और महादेव में भी कोई अंतर नहीं है. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को कर्मकांडी ब्राह्मण और जन्म से हिंदू बताते हुए कहा कि वह सनातन परंपराओं को अच्छी तरह समझते हैं। 

महाकाल के दर्शन करना सौभाग्य की बात
बाबा महाकाल के दर्शन के अनुभव को साझा
करते हुए शहनाज अख्तर ने कहा कि उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद उन्हें शांतिपूर्वक दर्शन हुए. उन्होंने बताया कि जब भी वह बाबा महाकाल के दरबार में आती हैं, उन्हें मंदिर की ओर से आशीर्वाद स्वरूप शॉल और विजयमाला भेंट की जाती है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here