samacharsecretary.com

छत्तीसगढ़ सरकार की तकनीकी छात्रों को सौगात, मेरिट के आधार पर मिलेगी सालाना 20 हजार छात्रवृत्ति

 भिलाई  प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के बाहर मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में बीई और बीटेक की पढ़ाई कर रहे यहां के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के अंतर्गत मेरिट के आधार पर आठ नवीन छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2,000 रुपये की दर से 10 माह का कुल 20,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन 30 तारीख तक किए जा सकते हैं। दूसरे राज्यों के शीर्ष संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र पात्र यह छात्रवृत्ति छत्तीसगढ़ शासन, तकनीकी शिक्षा विभाग की अधिसूचना और राजपत्र में प्रकाशित नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी विद्यार्थी पात्र होंगे, जो दूसरे राज्यों के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी), भारतीय विज्ञान संस्थान और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) से मान्यता प्राप्त अन्य उच्च तकनीकी संस्थानों में बीई या बीटेक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में पढ़ रहे हैं।  

Good news for PF account holders: preparations for UPI-based withdrawals are complete—find out when this facility will become available. का बड़ा डिजिटल बदलाव, दिसंबर से UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा

 नई दिल्ली    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों मेंबर्स के लिए गुड न्यूज आई है. हाल ही में EPFO WhatsApp Service शुरू किए जाने के बाद अब ईपीएफओ उन्हें एक और सौगात देने के लिए तैयार है. EPFO 3.0 के तहत पीएफ अकाउंट होल्डर अपने EPF खाते में जमा पैसे को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI के जरिए निकाल सकेंगे. इससे जुड़े ट्रायल लगभग पूरे हो चुके हैं।  दिसंबर में UPI सर्विस लॉन्च की तैयारी   EPFO अपने मेंबर्स के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है और अब यूपीआई के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा दिए जाने की तैयारी पूरा हो गई है. इसके लेकर फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रोविडेंट फंड (PF) सब्सक्राइबर के लिए दिसंबर तक यानी अगले महीने UPI PF Withdrawal की सुविधा लॉन्च की जा सकती है और फरवरी में पूरी तरह से इसे रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।  EPFO 3.0 के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सिस्टम में ये बदलाव लागू कर रहा है. मामले से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है कि UPI-बेस्ड पीएफ विड्रॉल के लिए टेक्नोलॉजी तैयार है और ट्रायल लगभग पूरे हो चुके हैं।  UPI से ट्रांसफर ATM से निकासी  ईपीएफओ के प्रस्तावित अपग्रेड से मेंबर्स के लिए अपने प्रोविडेंट फंड सेविंग्स को एक्सेस करना आसान हो जाएगा. इसके अलावा पेपरवर्क कम होगा और क्लेम प्रोसेसिंग में भी तेजी आएगी. EPFO ​​3.0 के तहत यूपीआई के जरिए बैंक खाते में पीएफ का पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा और फिर ATM से तुरंत इस पैसे को निकाला जा सकेगा।  ईपीएफओ 3.0 एक नया IT इंफ्रास्ट्रक्चर लाएगा और एक कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (CBS) शामिल करेगा, जिससे सदस्य एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए कई सर्विसेज को मैनेज कर सकेंगे. इसे अगले 50 सालों में लगभग 200 करोड़ मेंबर्स का डेटा संभालने के लिए डिजाइन किया जा रहा है. रिटायरमेंट फंड बॉडी में अभी 36 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मेंबर्स हैं।  PF में जमा का 75% हिस्सा निकलेगा! EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने बीते साल अक्टूबर 2025 में EPFO ​​3.0 फ्रेमवर्क को मंजूरी दी थी और एक साल के अंदर इसे लागू करने की डिमांड रखी थी. ईपीएफओ की ओर से यूपीआई पीएफ विद्ड्रॉल की सुविधा को लेकर बीते कुछ समय में लगातार अपडेट आ रहे थे. इनपर गौर करें, तो तमाम रिपोर्ट्स में बताया गया था कि PF UPI Service के तहत पात्र अंशधारक अपने खाते में जमा रकम का 75% तक हिस्सा निकाल सकेंगे. हालांकि, हाल ही में 90% पीएफ निकासी वाला रूल भी लाया गया है। 

दिसंबर में इंदौर से धार के बीच दौड़ सकती है मेमू ट्रेन, तैयारियां तेज

इंदौर इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत अब इंदौर से धार के बीच यात्री ट्रेन दौड़ने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सीआरएस की निरीक्षण रिपोर्ट में रेल परिचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे ने सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी है। दिसंबर तक इंदौर-धार के बीच मेमू ट्रेन के संचालन के प्रयास किए जा रहे है। शुभारंभ में आ सकते है पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री वैष्णव केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सांसद सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ट्रेन संचालन शुरू होने से पहले सभी जरूरी सुविधाएं समयसीमा में पूरी कर ली जाएं। मंत्री ने बताया कि ट्रेन के शुभारंभ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी के लिए भी संवाद और प्रयास किए जा रहे हैं। सीआरएस की मंजूरी के बाद अब यात्री ट्रेन का इंतजार परियोजना के तहत इंदौर से धार के बीच रेल परिचालन की राह में महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हो चुका है। सीआरएस निरीक्षण रिपोर्ट में संचालन को ओके किए जाने के बाद अब यात्री सेवा शुरू करने की तैयारियां की जा रही है। इसी को देखते हुए धार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ठाकुर ने रेलवे अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की प्रगति जानी और कहा कि परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होना चाहिए। स्टेशन के प्रवेश मार्ग को भी मिलेगी सांस्कृतिक पहचान निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्टेशन परिसर के साथ उसके प्रवेश मार्ग को भी आकर्षक चित्रों से सजाने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को पहली नजर में ही धार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने शेष यात्री सुविधाओं को समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। बुद्ध, भोज और धार के इतिहास से सजा स्टेशन निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्टेशन परिसर में उकेरे चित्रों को भी देखा। राजा भोज, धार किले और गौतम बुद्ध के चित्रों पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। कहा कि अपने इतिहास, संस्कृति और नायकों को चित्रों के माध्यम से संजोना सराहनीय है। स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों को उन्होंने धार जिले के जनजातीय अंचल सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया। निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, आवागमन के रास्ते, प्रकाश व्यवस्था और मालगाडियों के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। रेल कनेक्टिविटी से खुलेंगे विकास और रोजगार के रास्ते मंत्री ने कहा कि धार में रेल सेवा शुरू होना महज आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का नया अध्याय होगा। रेल नेटवर्क से जुड़ने पर विद्यार्थियों, व्यापारियों, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय व्यापार, औद्योगिक गतिविधियों, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि धार स्टेशन तक अधिक से अधिक रेल सेवाओं का विस्तार हो और क्षेत्र को प्रदेश तथा देश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिले। धार से तिरला तक 8 किमी आगे बढ़ेगी परियोजना के आगे के विस्तार को लेकर भी रेलवे की कार्ययोजना महत्वपूर्ण है। धार से करीब 8 किलोमीटर आगे तिरला तक रेल लाइन ले जाने का प्रस्ताव है। भविष्य में तिरला को बड़े रेल जंक्शन के रूप में विकसित करने की तैयारी है। यहां इंदौर-दाहोद रेल परियोजना और छोटा उदयपुर-चार रेल लाइन का मिलन प्रस्तावित है। दोनों रेल मार्गों के जुडने से मालवा-निमाड़ का यह क्षेत्र सीधे गुजरात के रेल नेटवर्क से जुड़ सकेगा। यात्रियों की आवाजाही के साथ दोनों राज्यों के बीच व्यापार और माल ढुलाई को गति मिलने की उम्मीद है।

विदेशी निवेशकों को भा रही मुंबई की प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट में रिकॉर्ड निवेश

मुंबई  मुंबई एशिया-प्रशांत क्षेत्र के उन 10 प्रमुख शहरों में शामिल हो गई है, जिन्हें विदेशी निवेशक रियल एस्टेट निवेश के लिए पसंद कर रहे हैं. भारत के रियल एस्टेट बाजार में भी निवेश का रुझान तेजी से बदल रहा है. अब निवेशक केवल ऑफिस प्रॉपर्टी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि होटल, हॉस्पिटैलिटी और अन्य वैकल्पिक प्रॉपर्टी में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. कोलियर्स की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान भारत में हॉस्पिटैलिटी और वैकल्पिक प्रॉपर्टी में निवेश पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 6 से 7 गुना तक बढ़ गया।  रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विदेशी निवेशकों के पसंदीदा रियल एस्टेट बाजारों में शामिल है. इस सूची में टोक्यो, ओसाका, सिडनी और सिंगापुर जैसे शहर भी हैं. वैश्विक निवेशक अब ऐसे बाजारों की तलाश कर रहे हैं, जहां किराये से होने वाली कमाई बढ़ने और प्रॉपर्टी की गुणवत्ता में सुधार के जरिए बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सके।  2027 में जोखिम लेकर निवेश करने की तैयारी कोलियर्स की रिपोर्ट बताती है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रियल एस्टेट निवेश की रणनीति भी बदल रही है. निवेशक अब ऐसी प्रॉपर्टी में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें सुधार, विकास या अन्य बदलाव करके उनकी कीमत और कमाई बढ़ाई जा सके. साल 2027 के लिए निवेशकों की कुल प्रस्तावित पूंजी में से 60 फीसदी हिस्सा वैल्यू-ऐड और ऑपर्च्युनिस्टिक निवेश रणनीतियों के लिए रखा गया है।  भारत में जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान रियल एस्टेट निवेश में ऑफिस प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 37 फीसदी रही. हालांकि, हॉस्पिटैलिटी और वैकल्पिक प्रॉपर्टी में निवेश ने सबसे तेज रफ्तार दिखाई. इन दोनों क्षेत्रों में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले निवेश 6 से 7 गुना तक बढ़ा है।  किराये में बढ़ोतरी से रियल एस्टेट बाजार को मिलेगी मजबूती रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 66 फीसदी निवेशकों का मानना है कि साल 2027 में किराये में बढ़ोतरी का रियल एस्टेट निवेश पर सकारात्मक असर पड़ेगा. वहीं, 53 फीसदी निवेशकों को उम्मीद है कि क्षेत्र की आर्थिक विकास दर बाजार को मजबूती देगी।  कोलियर्स के एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कैपिटल मार्केट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर थियो नोवाक ने कहा कि ऊंची ब्याज दरों के माहौल में निवेशकों के लिए ऐसे बाजारों में अवसर बढ़ेंगे, जहां आर्थिक विकास मजबूत है, प्रॉपर्टी की उपलब्धता सीमित है और किराये पर जगह लेने की मांग बढ़ रही है. ऐसे बाजारों में निवेशकों को अपनी कमाई बढ़ाने के बेहतर मौके मिल सकते हैं।  रिपोर्ट में डेटा सेंटर सेक्टर से जुड़ा एक अहम रुझान भी सामने आया है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 40 फीसदी निवेशक डेटा सेंटर में निवेश के लिए पावर्ड लैंड को प्राथमिकता दे रहे हैं. पावर्ड लैंड ऐसी जमीन होती है, जहां डेटा सेंटर चलाने के लिए जरूरी बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों. इससे साफ है कि डेटा सेंटर के बढ़ते कारोबार में जमीन के साथ-साथ बिजली और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता भी निवेश का अहम आधार बन रही है।   

2011 से 2023 के बीच 49.60 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, रिपोर्ट में सामने आए अहम आंकड़े

 नई दिल्ली  देश में गरीबी कम करने के प्रयासों और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 23 नवंबर को नई दिल्ली में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में कृषि और ग्रामीण विकास के जरिए गरीबी उन्मूलन की रणनीति पर मंथन होगा। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के आंकड़ों पर चर्चा सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। इस अवधि में गरीबी दर 57.70 प्रतिशत से घटकर 16.10 प्रतिशत रह गई। गरीबी कम करने में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया गया है। इसी उपलब्धि को आगे बढ़ाने और शेष गरीब परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की जा रही है। दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला का विषय ‘भारत में गरीबी कम करने में कृषि एवं ग्रामीण विकास की भूमिका और योगदान’ रखा गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से इसका आयोजन कर रहे हैं। कार्यशाला में दोनों मंत्रालयों के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, भागीरथ चौधरी, चंद्रशेखर पेम्मासानी और कमलेश पासवान के साथ दोनों मंत्रालयों के चारों सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने पर मंथन कार्यशाला का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन के प्रयासों में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे के लक्ष्यों के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे परिवारों को कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से तेजी से आर्थिक रूप से सशक्त कैसे बनाया जाए। किसानों की आय और ग्रामीण आजीविका बढ़ाने पर बनेगा रोडमैप कार्यशाला में योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के उपायों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर रहेगा। सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है। इस दिशा में कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं की भूमिका को लेकर कार्यशाला में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

चीन की नई चाल का खुलासा, अरुणाचल सीमा के पास बांध निर्माण से बढ़ी चिंता

गुवाहाटी  चीन अरुणाचल प्रदेश के पास यारलुंग त्सांगपो पर 60 गीगावाट की मेडोग जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य कर रहा है। ये निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है और काफी आगे बढ़ चुका है। इस बात का खुलासा आईआईटी दिल्ली के एफआईटीटी में इनक्यूबेट हुए एक भारतीय जियोस्पेशियल एआई डीप टेक स्टार्टअप द्वारा किए गए सैटेलाइट इमेजरी के नए विश्लेषण में हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में अर्थसेंस लैब्स के सार्वजनिक मूल्यांकन के हवाले से बताया गया कि मुख्य बांध स्थल से पूरे के पूरे गांवों को हटा दिया गया है, नदी का रुख मोड़ने का काम साफ दिखाई दे रहा है और अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास भारी औद्योगिक ढांचा खड़ा किया गया है। क्यों महत्वपूर्ण है ये निष्कर्ष ये निष्कर्ष भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा है। परियोजना से जुड़े लोगों का कहना है कि एसयूएमपी का उद्देश्य चीनी परियोजना के कारण नदी के निचले बहाव पर पड़ने वाले असर को कम करना है। यह चीनी परियोजना मैकमोहन रेखा के करीब अरुणाचल प्रदेश के उत्तर में लगभग 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अर्थसेंस की रिपोर्ट के अनुसार, सुरंग का निकास मेडोग काउंटी के आगे सीमा के पास स्थित है। सियांग नदी पर प्रस्तावित एसयूएमपी भारत में नदी के बहाव की दिशा में आगे स्थित होगा, जो सियांग, अपर सियांग और ईस्ट सियांग जिलों से होकर गुजरेगा। परियोजना को पेश करने वालों का अनुमान है कि इसके प्रस्तावित जलाशय में नौ अरब क्यूबिक मीटर पानी जमा हो सकेगा। यह चीनी परियोजना दक्षिण-पूर्वी तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी के निचले हिस्से पर बनने वाला एक बहु-संरचना बांध सिस्टम होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें नदी के मशहूर ग्रेट यू-बेंड से होकर गुजरने वाली एक सुरंग और नदी के भारत में प्रवेश करने से पहले कई पावर स्टेशन व आउटलेट शामिल होंगे। रिपोर्ट में चार जगहों और संपत्तियों का जिक्र रिपोर्ट में चार महत्वपूर्ण जगहों और संपत्तियों का जिक्र है।     मेनलिंग कस्बे के पास एक बड़ा बांध, जहां जुलाई 2025 के बाद बड़े पैमाने पर काम शुरू हो गया है।     एक निचला बांध, जो संभवतः पाई कस्बे के पास है।     नामचा बरवा पर्वत से होकर गुजरने वाली एक सुरंग     और भारत-चीन सीमा के पास मेडोग काउंटी के आगे (नदी के बहाव की दिशा में) एक सुरंग का निकास, जहां भी काम शुरू हो चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है, "सुरंग के निकास क्षेत्र में विकास कार्य, शिलान्यास समारोह से पहले ही शुरू हो चुके हैं।" इस परियोजना की योजना 1.2 ट्रिलियन युआन (लगभग 168 अरब डॉलर) की अनुमानित लागत से पांच कैस्केड स्टेशनों के रूप में बनाई गई है। रिपोर्ट में और क्या खुलासा हुआ? रिपोर्ट के अनुसार, इसमें लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में नदी की 2,000 मीटर से अधिक की गिरावट का लाभ उठाने के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबी सुरंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। जुलाई 2025 की तस्वीरों पर आधारित अर्थसेंस लैब्स के अध्ययन से पता चला कि प्रस्तावित मेनलिंग हाई डैम वाली जगह पर गांव और खेत मौजूद थे। इसमें कहा गया है कि दिसंबर 2025 तक गांवों को खाली करा लिया गया था, खेतों को हटा दिया गया और मिट्टी का काम शुरू हो गया। अगस्त 2026 की तस्वीरों में नदी का रुख मोड़ने का काम पूरे गांवों को दूसरी जगह बसाने और उत्तरी किनारे पर नई सड़कें, अस्थायी आवास तथा कार्यालय की इमारतें बनने के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य निष्कर्ष यह है कि जुलाई 2025 के बाद साइट की सफाई और मिट्टी का काम होगा और उसके बाद अगस्त 2026 तक नदी के बहाव को मोड़ने का काम किया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया है कि प्रस्तावित एसयूएमपी जलाशय से भारत को नदी के निचले बहाव पर बेहतर नियंत्रण मिलने की उम्मीद है। इसकी भंडारण क्षमता लगभग 9.2 बिलियन क्यूबिक मीटर है। खांडू ने कहा था कि सियांग जलाशय की क्षमता चीन की परियोजना के बताए गए 5.2 बीसीएम से अधिक है। यह नदी के बहाव को नियंत्रित करने, ऊपरी इलाकों से पानी के बहाव में अचानक होने वाले बदलावों से निपटने और कम पानी वाले मौसम में पानी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद करेगा। खांडू ने चीन के साथ बाध्यकारी जल-बंटवारे संधि और पारदर्शी डेटा-साझाकरण व्यवस्था के अभाव को बार-बार एक बड़ी कमजोरी के रूप में उठाया है। एसयूएमपी परियोजना का जमीनी स्तर पर विरोध और भी तीव्र हो गया है। आदि समुदायों ने विस्थापन, भूमि और आजीविका संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को याचिका सौंपी है। पूर्व-व्यवहार्यता सर्वेक्षण को लेकर तनाव बढ़ने पर प्रस्तावित स्थल के पास केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए। अक्टूबर में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। यह रिपोर्ट निर्माण के पैमाने और गति का विवरण तो देती है, लेकिन पर्यावरण को होने वाले नुकसान, नदी के बहाव पर पड़ने वाले असर या अरुणाचल प्रदेश और असम के लिए पैदा होने वाले खतरों का कोई सटीक आंकड़ा नहीं देती। इसमें बताई गई जगहों को केवल सांकेतिक माना जाना चाहिए और यह विश्लेषण सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों पर आधारित है।

छत्तीसगढ़ के ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ मॉडल को राष्ट्रीय पहचान, पीएम स्वनिधि योजना को मिली सराहना

‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स में 'इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस' में राज्य को मिला द्वितीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ में एमएमयू से स्ट्रीट वेंडर्स के सेहत की देखभाल के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रतिष्ठा  रायपुर.   पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के छत्तीसगढ़ के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को विभिन्न श्रेणियों में कुल पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। राज्य में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और पीएम स्वनिधि योजना के संयोजन से ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ नवाचार को 'इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस' श्रेणी में देशभर में द्वितीय स्थान मिला है। इस पहल के तहत पथ विक्रेताओं और उनके परिवारों को एक ही स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाईयां और ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वनिधि सम्मान पुरस्कार-2026 में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, संचालक श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि ने छत्तीसगढ़ की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। ऋण शिविरों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने से पथ विक्रेताओं की भागीदारी बढ़ी राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत आयोजित ऋण शिविरों में पथ विक्रेताओं की भागीदारी बढ़ाना चुनौती थी। कई पथ विक्रेता इन शिविरों को आवेदन और दस्तावेजी प्रक्रिया तक सीमित मानते थे। इस समस्या के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट को पीएम स्वनिधि के ऋण शिविरों से जोड़ दिया। इसके तहत हेल्थ-कम-लोन कैंप आयोजित किए जाने लगे। इन शिविरों में पथ विक्रेताओं और उनके परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, 41 प्रकार की जांच और 170 प्रकार की जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही ऋण आवेदन भरने, परिवार की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहायता की गई। नई पहल से ऋण आवेदनों में करीब तीन गुना वृद्धि श्री अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से शिविरों में पथ विक्रेताओं की भागीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। पहले जहां एक शिविर में 50-60 पथ विक्रेता पहुंचते थे, वहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट की मौजूदगी से ये संख्या बढ़कर 120 से 150 तक हो गई। इसी तरह प्रति शिविर ऋण आवेदनों की संख्या 20-25 से बढ़कर 60 से 70 तक पहुंच गई। इस तरह ऋण आवेदनों में लगभग तीन गुना की वृद्धि दर्ज की गई। सितम्बर-2025 से अक्टूबर-2026 के बीच 31 हजार 056 मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविरों के माध्यम से 66 हजार 959 पात्र ऋण आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 48 हजार 523 आवेदन स्वीकृत किए गए और 46 हजार 081 पथ विक्रेताओं को कुल 92 करोड़ 93 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। इसमें 32 हजार 478 प्रथम, 9110 द्वितीय और 4493 तृतीय चरण के ऋण शामिल हैं।  172 नगरीय निकायों में 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रदेश के 172 नगरीय निकायों में 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नवम्बर-2020 से अक्टूबर-2026 तक इन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के जरिए कुल दो लाख तीन हजार 130 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान 1.41 करोड़ मरीजों का उपचार किया गया, 37.37 लाख लैब टेस्ट हुए और 1.24 करोड़ दवाईयों का वितरण किया गया। पीएम स्वनिधि योजना से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना को जोड़ने से महिला पथ विक्रेताओं की भागीदारी भी 45 प्रतिशत से बढ़कर 68 प्रतिशत तक पहुंची है। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, लैब टेस्ट और दवाईयों से प्रत्येक परिवार को अनुमानित 5000 से 7000 रुपए की वार्षिक बचत हो रही है। इससे परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम होने के साथ दूसरी जरूरतों के लिए भी पैसे बच रहे हैं। पथ विक्रेताओं के जीवन में बदलाव ला रही पहल जशपुर के पथ विक्रेता श्री संतोष कुमार इस पहल के फायदे बताते हुए कहते हैं, "अब सरकार हमारे द्वार तक आकर हमें दवाईयां और आर्थिक सहायता दोनों उपलब्ध करा रही है।" स्वास्थ्य सुविधाओं और आर्थिक सहायता को एक साथ उपलब्ध कराने वाली यह पहल पथ विक्रेताओं के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ मॉडल के जरिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और सूडा ने पथ विक्रेताओं को स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की पहल की है। राष्ट्रीय पुरस्कार से इस नवाचार को महत्वपूर्ण पहचान मिली है। पथ विक्रेताओं के स्वास्थ्य की वास्तविक जरूरतों पर भी विशेष ध्यान मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्राप्त स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े बताते हैं कि पथ विक्रेताओं एवं अन्य शहरी नागरिकों में उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी गैर-संचारी बीमारियों की पहचान एवं नियमित जांच महत्वपूर्ण है। विभाग की यह पहल केवल सामान्य बीमारियों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर बीमारी की पहचान के माध्यम से गंभीर बीमारियों की रोकथाम की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वास्थ्य सुविधा से आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी मिल रहा प्रोत्साहन इस पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य पथ विक्रेताओं को स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक खर्चों से राहत दिलाना भी है। रिपोर्ट के अनुसार निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, लैब टेस्ट एवं दवाईयों से प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष लगभग 5000 से 7000 रुपए तक की बचत हो सकती है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को सहारा मिलता है और ऋण की किश्तों के नियमित भुगतान में भी मदद मिलती है। महिलाओं एवं विशेष क्षेत्रों तक भी पहुंच रहीं स्वास्थ्य सेवाएं महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 17 नगरीय निकायों में 11 दाई-दीदी क्लीनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हैं। इनके माध्यम से 11 हजार 170 शिविरों में 6.87 लाख मरीजों का उपचार, 1.81 लाख लैब टेस्ट तथा 6.24 लाख दवाईयों का वितरण किया गया है। पीएम स्वनिधि के प्रभावी क्रियान्वयन के … Read more

पंजाब की राजनीति में BJP-अकाली गठबंधन का सफर, पांच चुनाव और तीन बार सत्ता

 चंडीगढ़ पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन की संभावनाओं के बीच सीट बंटवारे का पुराना फॉर्मूला बदल सकता है. बीजेपी इस बार पुराने फॉर्मूले के मुकाबले करीब दोगुनी सीटों की मांग कर रही है. शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने पंजाब में पांच विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़े हैं. दोनों दलों ने 1997, 2002, 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में गठबंधन किया था. इनमें से तीन बार 1997, 2007 और 2012 में दोनों दलों ने मिलकर सरकार बनाई थी. हालांकि, सितंबर 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था।  क्या था सीट बंटवारे का पुराना फॉर्मूला? पंजाब में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के पुराने फॉर्मूले के तहत शिरोमणि अकाली दल 94 और बीजेपी 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी. हालांकि, इस बार बीजेपी पुराने फॉर्मूले के मुकाबले करीब दोगुनी सीटों की मांग कर रही है. ऐसे में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का समीकरण बदल सकता है. इसके अलावा यह भी देखना दिलचस्प होगा कि संभावित गठबंधन में शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत को भी शामिल किया जाता है या नहीं।  2024 में बीजेपी को मिले थे 18.56 फीसदी वोट दोनों दलों के साथ आने के पीछे की बड़ी वजह उनका वोट बैंक और क्षेत्रीय पकड़ है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पंजाब में करीब 25 लाख वोट यानी 18.56 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, अकाली दल को लगभग 18 लाख वोट यानी 13.42 फीसदी वोट मिले. दोनों के वोट जोड़ने पर यह आंकड़ा करीब 43 लाख और कुल वोट प्रतिशत लगभग 32 फीसदी बैठता है।  क्या कहता है वोटों का गणित? 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को करीब 28.61 लाख वोट यानी 18.38 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को लगभग 12 लाख वोट यानी 8 फीसदी वोट मिले थे. दोनों का संयुक्त आंकड़ा करीब 40 से 41 लाख वोट तक पहुंचता है।  दूसरी तरफ, 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 42 फीसदी वोट हासिल कर 92 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को 22.98 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में AAP का वोट प्रतिशत घटकर 26.30 फीसदी रह गया, जबकि कांग्रेस को 26.02 फीसदी वोट मिले। 

तिरुपति-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन का बढ़ा संचालन, बस्तर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जगदलपुर  त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। तिरुपति और विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि जनवरी 2027 तक बढ़ा दी गई है। इस फैसले से दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाएगी और रास्ते में 18 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08509 तिरुपति-विशाखापट्टनम स्पेशल 29 नवंबर 2026 से 28 जनवरी 2027 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को संचालित होगी। यह ट्रेन तिरुपति से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 08510 विशाखापट्टनम-तिरुपति स्पेशल 30 नवंबर 2026 से 29 जनवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। यह विशाखापट्टनम से शाम 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:45 बजे तिरुपति पहुंचेगी। 18 स्टेशनों पर होगा ठहराव इस स्पेशल ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के लिए 18 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इनमें रेणिगुंटा, कडप्पा, येर्रागुंटला, ताडिपत्री, गूटी, गुंतकल, धोने, बेटमचेरला, नांदयाल, दिगुवामेट्टा, मार्कापुर रोड, डोनाकोंडा, नरसरावपेट, गुंटूर, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंदरी और सामलकोट शामिल हैं। इन स्टेशनों के यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा। 22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे ने इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए हैं। इनमें 1 फर्स्ट एसी, 1 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सह लगेज एवं दिव्यांगजन कोच शामिल हैं। इससे अलग-अलग श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को विकल्प मिलेंगे। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस विशेष सेवा की अवधि बढ़ाई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्ध सीटों की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें।

कूनो में बढ़ा देसी चीतों का कुनबा, 2027 के लिए प्रबंधन ने बनाया नया लक्ष्य

श्योपुर  भारत में चीता प्रोजेक्ट अब नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है। कूनो नेशनल पार्क का ध्यान अलग-अलग जानवरों के प्रबंधन से हटकर, जंगल में बढ़ रही चीतों की आबादी के प्रबंधन पर केंद्रित हो गया है। अब 2027 तक भारत में चीतों की आबादी बढ़ाने पर फोकस है। लक्ष्य है कि भारत में अगले साल तक चीतों की संख्या 80 हो जाए। चार वर्षों में मिली है सफलता चीता प्रोजेक्ट भारत में चार सालों से चल रहा है। पशु चिकित्सा संबंधी हस्तक्षेप और अफ्रीकी चीतों को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल ढालने के प्रयासों के बाद, अधिकारी अब एक ऐसी आबादी तैयार करने पर काम कर रहे हैं जो प्राकृतिक कूर से प्रजनन कर सके और खुद को बनाए रख सके। अनुमान है कि 2027 के अंत तक कूनों में चीतों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है। भारत में चीतों की आबादी 62 हो गई अब भारत में चीतों की संख्या 62 हो गई है। कूनो नेशनल पार्क के अलावे गांधी सागर अभ्यारण और रानी दुर्गावती रिजर्व में चीतों को रखा गया है। इनमें 43 चीतों का जन्म भारत में हुआ है। ये है आकलन कूनो प्रबंधन के अनुमानों के अनुसार 2027 के अंत तक 10 मादा चीते प्रजनन कर सकती हैं। यदि प्रत्येक मादा से औसतन तीन शावक जीवित बचते हैं तो पार्क में लगभग 30 चीते और जुड़ सकते हैं, जिससे चीतों की संख्या बढ़कर 80 से अधिक हो सकती है। मादा चीतों की भूमिका है अहम भारत में चीतों की आबादी बढ़ाने में मादा चीतों की भूमिका अहम है। कूनो में अभी दो साल या उससे अधिक उम्र की 12 मादा चीते हैं। इनमें से पांच ने 2026 में शावकों को जन्म दिया है, जबकि सात अन्य अपनी प्रजनन स्थिति के आधार पर आगे प्रजनन के लिए योग्य हो सकती हैं। 58 में से 43 जीवित बचे अधिकारियों के अनुसार कूनो में 14 बार के प्रसव में कुल 58 शावक पैदा हुए हैं, इनमें 40 जीवित बचे हैं। जीवित रहने की दर 69 फीसदी है। अधिकारियों ने कहा कि यह दर खुले जंगल में पैदा होने वाले शावकों पर लागू नहीं की जा सकती, क्योंकि उन्हें शिकारियों और पर्यावरण से जुड़े अधिक खतरों का सामना करना पड़ सकता है। हर जानवरों की देखरेख होगी मुश्किल शुरुआत में कूनो प्रबंधन का ध्यान अलग-अलग जानवरों पर था, लेकिन सैटेलाइट टेलीमेट्री और मैदानी अवलोकनों से उनके प्राकृतिक व्यवहार का पता चलता है। अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे चीतों की आबादी बढ़ेगी, हर जानवर के मामले में हस्तक्षेप करना मुश्किल हो जाएगा और कई बार पारिस्थितिक दृष्टि से इसकी आवश्यकता भी नहीं होगी। कई चीजों पर करना होगा फोकस वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि अगर 2028-29 तक प्रजनन करने वाली मादा चीतों की संख्या 30 के करीब पहुंच जाती है तो कूनो को प्राकृतिक प्रजनन और आवास की क्षमता, शिकार की उपलब्धता, अनुवांशिक स्वास्थ्य और कई अलग-अलग जगहों पर चीतों की एक स्वस्थ आबादी बनाए रखने की आवश्यकता के बीच संतुलन बिठाना होगा।