samacharsecretary.com

दिसंबर में इंदौर से धार के बीच दौड़ सकती है मेमू ट्रेन, तैयारियां तेज

इंदौर

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत अब इंदौर से धार के बीच यात्री ट्रेन दौड़ने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सीआरएस की निरीक्षण रिपोर्ट में रेल परिचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे ने सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी है। दिसंबर तक इंदौर-धार के बीच मेमू ट्रेन के संचालन के प्रयास किए जा रहे है।

शुभारंभ में आ सकते है पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री वैष्णव
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सांसद सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ट्रेन संचालन शुरू होने से पहले सभी जरूरी सुविधाएं समयसीमा में पूरी कर ली जाएं। मंत्री ने बताया कि ट्रेन के शुभारंभ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी के लिए भी संवाद और प्रयास किए जा रहे हैं।

सीआरएस की मंजूरी के बाद अब यात्री ट्रेन का इंतजार
परियोजना के तहत इंदौर से धार के बीच रेल परिचालन की राह में महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हो चुका है। सीआरएस निरीक्षण रिपोर्ट में संचालन को ओके किए जाने के बाद अब यात्री सेवा शुरू करने की तैयारियां की जा रही है। इसी को देखते हुए धार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ठाकुर ने रेलवे अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की प्रगति जानी और कहा कि परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होना चाहिए।

स्टेशन के प्रवेश मार्ग को भी मिलेगी सांस्कृतिक पहचान
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्टेशन परिसर के साथ उसके प्रवेश मार्ग को भी आकर्षक चित्रों से सजाने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को पहली नजर में ही धार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने शेष यात्री सुविधाओं को समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

बुद्ध, भोज और धार के इतिहास से सजा स्टेशन
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्टेशन परिसर में उकेरे चित्रों को भी देखा। राजा भोज, धार किले और गौतम बुद्ध के चित्रों पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। कहा कि अपने इतिहास, संस्कृति और नायकों को चित्रों के माध्यम से संजोना सराहनीय है। स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों को उन्होंने धार जिले के जनजातीय अंचल सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया। निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, आवागमन के रास्ते, प्रकाश व्यवस्था और मालगाडियों के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

रेल कनेक्टिविटी से खुलेंगे विकास और रोजगार के रास्ते
मंत्री ने कहा कि धार में रेल सेवा शुरू होना महज आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का नया अध्याय होगा। रेल नेटवर्क से जुड़ने पर विद्यार्थियों, व्यापारियों, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय व्यापार, औद्योगिक गतिविधियों, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि धार स्टेशन तक अधिक से अधिक रेल सेवाओं का विस्तार हो और क्षेत्र को प्रदेश तथा देश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिले।

धार से तिरला तक 8 किमी आगे बढ़ेगी
परियोजना के आगे के विस्तार को लेकर भी रेलवे की कार्ययोजना महत्वपूर्ण है। धार से करीब 8 किलोमीटर आगे तिरला तक रेल लाइन ले जाने का प्रस्ताव है। भविष्य में तिरला को बड़े रेल जंक्शन के रूप में विकसित करने की तैयारी है। यहां इंदौर-दाहोद रेल परियोजना और छोटा उदयपुर-चार रेल लाइन का मिलन प्रस्तावित है। दोनों रेल मार्गों के जुडने से मालवा-निमाड़ का यह क्षेत्र सीधे गुजरात के रेल नेटवर्क से जुड़ सकेगा। यात्रियों की आवाजाही के साथ दोनों राज्यों के बीच व्यापार और माल ढुलाई को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here