samacharsecretary.com

BCCI की नई ग्रेडिंग में बड़ा झटका: कोहली–रोहित को करोड़ों का नुकसान, शुभमन गिल होंगे सबसे बड़े फायदे में?

नई दिल्ली 
टीम इंडिया के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट के A+ ग्रेड में बने रहेंगे या नहीं इस पर फैसला 22 दिसंबर को होने वाली सालाना AGM मीटिंग के दौरान होगा। कोहली और रोहित दोनों ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। टी20 क्रिकेट से इन दोनों दिग्गजों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास लिया था, वहीं टेस्ट क्रिकेट को अलविदा इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले कहा था।
  
बीसीसीआई का पिछला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक का था। टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बावजूद बोर्ड ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को A+ ग्रेड में रखा था। इस ग्रेड में अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जो तीनों फॉर्मेट में एक्टिव हों।

पिछले सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह A+ ग्रेड में थे। जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, वहीं जडेजा टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

अब जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है तो नए सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में दोनों दिग्गजों को डिमोशन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो कोहली-रोहित दोनों को तगड़ा फटका लगेगा।
 
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार A+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़, A वालों को 5 करोड़, B वालों को 3 करोड़ और C वालों को 1 करोड़ मिलते हैं।अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन होता है तो उन्हें कम से कम 2 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को करोड़ों का नुकसान
अगर बीसीसीआई उन्हें A ग्रेड में डिमोट करती है तो उनकी सैलरी 2 करोड़ रुपए घटकर 5 करोड़ रह जाएगी, वहीं सिर्फ एक फॉर्मेट खेलने की वजह से उन्हें B ग्रेड में डिमोट किया जाता है तो उनको सिर्फ 3 करोड़ रुपए सैलरी मिलेगी।

शुभमन गिल की लगेगी लौटरी
वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल सभी फॉर्मेट खेल रहे हैं। टेस्ट और वनडे में वह भारतीय टीम के कप्तान है, वहीं टी20 में उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली हुई है। ऐसे में शुभमन गिल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोट होना तय है। गिल फिलहाल A ग्रेड में है और उन्हें 5 करोड़ सैलरी मिलती है। अगर उन्हें A+ ग्रेड में प्रमोट किया जाता है तो उनकी सालाना सैलरी बढ़कर 7 करोड़ रुपए हो जाएगी।

BCCI का 2024-25 का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
A+ ग्रेड
खिलाड़ी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
A ग्रेड
खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत
B ग्रेड
खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर
C ग्रेड
खिलाड़ी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, इशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here