samacharsecretary.com

पटना से रांची समेत कई शहरों के लिए बढ़ेंगी बसें, 29 दिसंबर को परमिट पर फैसला

पटना
 बिहार से झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों के लिए जल्द ही ढाई हजार से अधिक नई बसें चलाने की तैयारी है। इससे पांच राज्यों के छोटे-बड़े शहरों के बीच सड़क परिवहन संपर्क मजबूत होगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए बिहार से इन राज्यों के करीब 300 अंतरराज्यीय मार्गों पर बस परिचालन के परमिट के लिए आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक वाहन स्वामियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी 27 नवंबर से चार दिसंबर तक राज्य परिवहन प्राधिकार के कार्यालय में जमा करनी होगी। परमिट के आवेदनों पर विचार के लिए 29 दिसंबर को प्राधिकार की बैठक निर्धारित की गई है।

झारखंड के लिए सबसे अधिक दो हजार बसों की रिक्तियां
विभागीय जानकारी के अनुसार, बिहार और झारखंड के बीच सबसे अधिक बसों के परिचालन की योजना है। दोनों राज्यों के बीच करीब दो हजार नई बसों के परमिट दिए जाने हैं।

इनमें सबसे अधिक 458 बसें पटना-रांची मार्ग पर चलाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा पटना-टाटा के बीच 153, पटना-देवघर के बीच 119, पटना-गिरिडीह के बीच 97 और पटना-दुमका के बीच 92 बसों के परमिट दिए जाएंगे।

बिहार के कई शहरों से झारखंड के लिए जुड़ेंगे नए रूट
झारखंड के लिए केवल पटना ही नहीं, बल्कि बिहार के अन्य शहरों से भी बस परिचालन की योजना है। बिहारशरीफ, आरा, सासाराम, बक्सर, गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, मुंगेर, बेगूसराय, छपरा, खगड़िया, सिवान, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार और राजगीर जैसे शहरों से झारखंड के विभिन्न शहरों के लिए परमिट दिए जाएंगे।

ओडिशा-बंगाल के लिए 350 से अधिक बसें चलेंगी
बिहार से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए करीब पांच दर्जन मार्गों पर 350 से अधिक बसें चलाने की तैयारी है। इनमें ओडिशा के लिए 240 से अधिक और पश्चिम बंगाल के लिए 130 से अधिक बसें शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के लिए पूर्णिया-कोलकाता, कटिहार-रामपुरहाट, सुल्तानगंज-मालदा, भागलपुर-रामपुरहाट वाया दुमका, दरभंगा-सिलीगुड़ी, मोतिहारी-सिलीगुड़ी और भागलपुर-दुर्गापुर जैसे मार्गों पर बसें चलेंगी।

पटना से भुवनेश्वर और बालासोर तक मिलेगी बस सेवा
ओडिशा के लिए पटना-बालासोर, बिहारशरीफ-बारीपदा, पटना-भुवनेश्वर, पटना-रायरंगपुर, बिहारशरीफ-रायरंगपुर, भागलपुर-राउरकेला, गया-सुंदरगढ़, औरंगाबाद-ब्रह्मपुर, गया-भुवनेश्वर और बिहारशरीफ-भुवनेश्वर जैसे मार्गों पर बस परिचालन के परमिट दिए जाने हैं। इससे बिहार के यात्रियों को ओडिशा के प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन विकल्प मिलेंगे।

यूपी के पांच शहरों के लिए 60 से अधिक बसें
उत्तर प्रदेश के लिए बिहार से एक दर्जन से अधिक मार्गों पर 60 से अधिक बसों के परिचालन का प्रस्ताव है। इनमें पटना-वाराणसी, पटना-बलिया, देवरिया-पटना, वाराणसी-डेहरी, भभुआ-चंदौली, पटना-गोरखपुर और भभुआ-वाराणसी जैसे मार्ग शामिल हैं। इन बसों से बनारस, गोरखपुर, देवरिया, बलिया और आजमगढ़ सहित कई शहरों के बीच आवागमन आसान होगा।

छत्तीसगढ़ के लिए दो दर्जन रूटों पर बसें
छत्तीसगढ़ के लिए भी दो दर्जन मार्गों पर 50 से अधिक बसों को परमिट दिए जाने की योजना है। इनमें अंबिकापुर-बोधगया, राजगीर-जशपुर, आरा-अंबिकापुर, पटना-जशपुर, भागलपुर-कुनकुरी, बिहारशरीफ-अंबिकापुर और सिवान-जशपुर जैसे मार्ग शामिल हैं। इन रूटों पर नई बसें चलने से बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच सीधी बस कनेक्टिविटी का विस्तार होगा।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here