samacharsecretary.com

सेवा सेतु बना वरदान, महज दो दिनों में मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र

सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र

टिकेश्वर विश्वकर्मा के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने का खुला अवसर

रायपुर
सेवा सेतु पोर्टल और इसके शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई  सुनिश्चित की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन (पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट) और गुजरात सरकार (डिजिटल सेवा सेतु) जैसे राज्यों में इस व्यवस्था ने सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की मजबूरी को खत्म कर दिया है।  आय, जाति, निवास और विवाह पंजीकरण जैसे आवश्यक प्रमाण पत्र अब महज 3 दिनों के भीतर या कई बार शिविरों में तत्काल (मौके पर ही) जारी कर दिए जाते हैं।

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से देरी की गुंजाइश कम

         जिले में सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुगम तरीके से मिल रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के तहसील कार्यालय बलौदाबाजार स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नयापारा, तहसील लवन निवासी टिकेश्वर विश्वकर्मा को आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और डिजिटल होने के कारण मानवीय देरी की गुंजाइश न्यूनतम हो गई है। आवेदक अपने मोबाइल से ही घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

महज दो दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

        टिकेश्वर विश्वकर्मा, पिता श्री बलीराम विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने 23 नवंबर 2026 को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु केंद्र तहसील कार्यालय बलौदाबाजार में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के निराकरण उपरांत 25 नवंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सका। इस सुविधा के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन एवं सेवा सेतु केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी संतुष्टि जाहिर की। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से शासकीय सेवाओं का समयबद्ध निराकरण नागरिकों के लिए सुविधा और सहूलियत का माध्यम बन रहा है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here