samacharsecretary.com

सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अनुभव, भारतीय पारंपरिक परिधान उनकी ऑनस्क्रीन प्रस्तुति को निखारते हैं

मुंबई,  सोनी सब के कलाकारों ने बताया है कि भारतीय पारंपरिक परिधान उनकी ऑनस्क्रीन प्रस्तुति को निखारते हैं। तेनाली रामा का में तेनाली रामा की भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने कहा, “तेनाली रामा को जीवंत करने के लिए उस युग की सांस्कृतिक बुनावट में डूबना जरूरी है और इसमें पोशाक अहम भूमिका निभाती है। माथे का पवित्र तिलक हो या धोती की परतें, हर तत्व मुझे उस दुनिया में ले जाता है। यह केवल मेरी शक्ल ही नहीं, मेरा हावभाव, बातचीत का तरीका और ऊर्जा तक बदल देता है। यह अभिनय से बढ़कर एक पूर्ण समर्पण होता है। सच कहूं तो पारंपरिक वेशभूषा पहनते ही कृष्णा को पीछे छोड़कर पूरी तरह तेनाली बन जाना आसान हो जाता है।” तेनाली रामा में कोतवाल की भूमिका निभा रहे निखिल आर्य ने कहा, “पारंपरिक परिधान किरदार का एक विस्तार जैसा लगता है, मानो खुद एक अभिनय उपकरण हो। इसकी परतें, भव्यता और गरिमा मुझे सहजता से किरदार में ले जाती हैं। एक बार जब मैं पोशाक पहन लेता हूं, तो संवाद भी और अधिक गहराई से महसूस होने लगते हैं। हालांकि मेरा पोशाक सेट पर सबसे भारी है और बिना एसी वाले सेट पर शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण होता है, फिर भी यह अनुभव बहुत संतोषजनक होता है। दिलचस्प बात यह है कि असल जीवन में भी कभी-कभी संस्कृतनिष्ठ भाषा में बात करने लग जाता हूं, वो भी अनजाने में!” वीर हनुमान में महाराज कृष्णदेव राय की भूमिका निभा रहे आदित्य रेडिज ने कहा, “महाराज कृष्णदेव राय का किरदार निभाने के लिए पारंपरिक वेशभूषा पहनना मुझे किरदार में उतरने में बेहद मदद करता है। शुरुआत में आधुनिक कपड़ों से राजसी और भारी पोशाक, गहनों और मुकुट की ओर जाना थोड़ा मुश्किल था। लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत हो गई और अब मुझे लगता है कि यह मेरे अभिनय को नई ऊंचाई देता है। जैसे ही मैं पोशाक पहनता हूं, मुझे एक राजा की ताकत और जिम्मेदारी का एहसास होने लगता है। मेरा शरीर, सोच और बोलने का तरीका बदल जाता है — मानो मैं उसी युग में पहुंच गया हूं। पारंपरिक वेशभूषा सिर्फ दृश्य सौंदर्य ही नहीं, बल्कि सच्चाई और गहराई भी लाती है।” वीर हनुमान में कैकेयी की भूमिका निभा रही हुनर हाली बताती हैं, “शुरुआत में लंबे समय तक साड़ी, भारी परिधान और खासकर सिर की भव्य सजावट के साथ शूटिंग करना शारीरिक रूप से थका देने वाला था। लेकिन वह सिर पर पहनने वाला आभूषण सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि कैकेयी के गर्व, पद और आंतरिक द्वंद्व का प्रतीक है। समय के साथ मैंने समझा कि यह प्रदर्शन में कितनी गहराई जोड़ता है। कैकेयी एक ऐसा किरदार है जो अत्यधिक भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरती है और पारंपरिक परिधान उसमें एक सुंदर गरिमा और प्रामाणिकता लेकर आते हैं, जो आधुनिक कपड़े नहीं दे सकते।” वीर हनुमान में केसरी की भूमिका निभा रहे आरव चौधरी ने कहा, “पारंपरिक परिधान एक खास गरिमा और गंभीरता लाते हैं। खासकर पौराणिक किरदारों में आप सिर्फ एक पोशाक नहीं, बल्कि इतिहास पहनते हैं। केसरी के लिए उनका राजसी लुक उनकी शक्ति और भक्ति का विस्तार है। जब मैं यह पोशाक पहनता हूं, तो मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं उनका अभिनय कर रहा हूं ।मैं खुद केसरी बन जाता हूं।”  

कौन बनेगा करोड़पति शो का 17वां सीजन, नया प्रोमो रिलीज

मुंबई सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि वो कौन बनेगा करोड़पति शो का 17वां सीजन होस्ट नहीं करने वाले हैं. लेकिन अब मेकर्स ने केबीसी 17 का ऑफिशियल प्रोमो रिलीज कर दिया है. इस प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन  ने अपनी फिल्म अग्निपथ के विजय के अंदाज में शो की रिलीज डेट का ऐलान करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि वीडियो में अमिताभ बच्चन का विजय के किरदार का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कौन बनेगा करोड़पति शो का नया सीजन 11 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात के 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन केबीसी के सेट पर एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. वो अग्निपथ के अपने किरदार विजय के अंदाज में कहते हैं, “11 अगस्त से अपॉइंटमेंट है अपुन का, मालूम अपॉइंटमेंट, इंग्लिश बोलता है.” सामने आए इस प्रोमो की शुरुआत में देखने को मिलता है कि एक अमीर आदमी अपने घर आए सेल्समैन से बुरी तरह बात करता है. वो सेलस्मैन कार्पेट पर बिना जूते के बैठा होता है. अमीर आदमी चिल्लाते हुए कहता है, “ये कौन हैं आप? अरे किसने बिठाया है इन्हें इधर? ओ भाईसाबह, जिस कार्पेट पर आपने अपने गंदे पैर रखे हैं ना, इसकी कीमत जानते हैं आप, कार्पेट लंदन से लेकर आया हूं, इसे कोई भी गंदा करेगा? बाहर बिठाओ ऐसे लोगों को, बाहर बैठने की जगह है ना” ‘जहां अक्ल है, वहां अकड़ है’ वो शख्स वहां से जाने लगता है इसके बाद पलटकर उस अमीर शख्स को बताता है कि ये कार्पेट किस चीज से बना है और क्यों गंदा नहीं हो सकता है. फिर शख्स कहता है कि कार्पेट उनके बदोही में भी अच्छा मिलता है, भिजवाते हैं आपके लिए. इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन की एंट्री होती है. वो कहते हैं, “जहां अक्ल है, वहां अकड़ है”. इसके बाद, उस सेल्समैन के पीछे केबीसी का लोगो आता है और केबीसी की बैकग्राउंड ट्यून बजती है.

गिरफ्तारी की वजह बनी रहस्य! काहिरा एयरपोर्ट पर इटैलियन डांसर सोहिला तारेक हसन अरेस्ट

काहिरा इस्लामिक देश मिस्र में एक इटैलियन महिला बेली डांसर को सोशल मीडिया पर डांस वीडियो अपलोड करना भारी पड़ गया है। अधिकारियों ने उसके डांस को उत्तेजक मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मिस्र में जन्मी और इटली की नागरिक सोहिला तारेक हसन हग्गग को काहिरा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती 22 जून को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि हसन ने अभद्र कपड़े पहनकर जानबूझकर शरीर के संवेदनशील अंगों का प्रदर्शन किया है। इसे सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन बताया है। इंस्टाग्राम पर 22 लाख फॉलोवर्स सोहिला तारेक हसन इंस्टाग्राम पर लिंडो मार्टिनो के नाम से जानी जाती हैं, जहां उनके 22 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हसन ने इंस्टा पेज पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वह छोटे कपड़ों में डांस करती दिखाई दे रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, काहिरा के अभियोजकों ने बेली डांसर पर यौन उत्तेजक और भड़काऊ डांस के जरिए अनैतिकता भड़काने का आरोप लगाया है। कुछ साल पहले लौटी थीं मिस्र एयरपोर्ट पर जब हसन को गिरफ्तार किय गया, उस समय उनके पास कथित तौर पर काफी नगदी थी। काहिरा स्थित इतालवी दूतावास ने हसन की रिहाई की मांग की है और उनसे मिलने के लिए अनुमति मांगी है। हसन के पास दोहरी नागरिकता है, लेकिन कुछ साल पहले अपने इतालवी साथी से अलग होने के बाद वह अपने जन्मस्थान वाले देश मिस्र में लौट आई थीं, जहां उन्होंने एक सफल पेशा स्थापित किया है। मिस्र में अश्लीलता को लेकर कड़े कानून रिपोर्ट में बताया गया है कि मिस्र के कानूनों के अनुसार, उन्हें सजा का सामना करना पड़ सकता है। मुस्लिम देश मिस्र ने हाल ही में नैतिक रूप से संदिग्ध माने जाने वाले कृत्यों के बारे में कड़े नियम लागू किए हैं। सरकार ने इसे अभियान स्तर पर लागू किया है, जिसके तहत कम से कम 5 दूसरी बेली डांसरों को इसी तरह के नैतिकता संबंधी आरोपों में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अश्लीलता फैलाने पर कितना सजा? द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में डांसर समा अल-मसरी को यौन उत्तेजक तस्वीरें शेयर करने का दोषी पाया गया था। उन्हें तीन साल की जेल और 300000 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया। डांसर ने आरोपों को खंडन किया था और दावा किया कि तस्वीरें उनके फोन से चोरी करके बिना अनुमति के बांटी गई थीं। नियम के तहत, इंटरनेट पर अकाउंट रखने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के उल्लंघन पर कम से कम दो साल की जेल और 300000 मिस्री पाउंड तक जुर्माना हो सकता है। मानवाधिकार संगठनों ने ऐसे मामलों की आलोचना की है।

कपिल शर्मा के कैफे पर चली गोलियां, हरजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर ली फायरिंग की जिम्मेदारी

नई दिल्ली कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई है। कुछ दिनों पहले ही कनाडा में के सरे में उनके कैफे का उद्घाटन हुआ था। पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर उन्होंने कनाडा में एक शानदार रेस्टोरेंट खोला है। कैफे का नाम 'कैप्स कैफे' रखा है।  हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक समूह BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के एक कार्यकर्ता और एनआईए (भारत) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, उनके कैफे को क्यों निशाना बनाया गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, कपिल शर्मा की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हमलावरों ने कम से कम 9 राउंड चलाई गोलियां  जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने कम से कम 9 गोलियां चलाई। गनीमत रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकत है कि एक व्यक्ति कार में बैठकर कैफे की खिड़की पर गोलियां चला रहा है। 

टीवी सीरियल्स का रिपोर्ट कार्ड आया सामने ,इस हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में जबरदस्त उलटफेर

टीवी सीरियल्स का रिपोर्ट कार्ड सामने आ चुका है. इस हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला है. एक बार फिर फिल्म 'अनुपमा' के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है. चलिए आपको बताते हैं टॉप 5 में कौन-कौन से सीरियल ने अपनी जगह बनाई है.  TMKOC ने Anupama को किया बर्बाद टीवी के पसंदीदा लोगों के लिए सीरियल की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. एक बार फिर 'अनुपमा' के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' की रेटिंग काफी गिर गई है. 2025 के 27वें हफ्ते की BARC TRP रिपोर्ट सामने आ गई है. ऐसे में चलिए जानते हैं किस टीवी सीरियल ने नंबर वन पर अपनी जगह बनाई है.   तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप दोशी के 14 साल पुराने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने इस हफ्ते बाजी मार ली है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहा. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को 2.5 रेटिंग के साथ पहला स्थान मिला है. ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते दूसरे नंबर पर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा. इस सीरियल को 2.1 रेटिंग मिली. अनुपमा रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते तीसरे नंबर पर रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' आ गया है. टीआरपी लिस्ट देखने के बाद 'अनुपमा' के मेकर्स को काफी तगड़ा झटका लगा होगा. अनुपमा शो को 2.1 रेटिंग मिली है.   उड़ने की आशा BARC TRP रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते चौथे नंबर पर टीवी सीरियल 'उड़ने की आशा' आ गया है. कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर शो को इस हफ्ते 2.0 रेटिंग मिली है. लक्ष्मी का सफर टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते पांचवें नंबर पर टीवी सीरियल 'लक्ष्मी का सफर' आ गया है. लक्ष्मी का सफर सीरियल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. टीआरपी लिस्ट में लक्ष्मी का सफर को 1.7 रेटिंग मिली है.

ED का नया रडार: विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती समेत कई सितारों पर जांच शुरू

मुंबई  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेलंगाना में एक बड़े सट्टेबाजी घोटाले की जांच के तहत 29 फिल्मी हस्तियों, यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक नए विवाद के घेरे में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेलंगाना के 29 फिल्मी सितारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार के आरोप में जांच शुरू की है। इस लिस्ट में मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, मंचु लक्ष्मी, और कई अन्य जाने-माने नाम शामिल हैं। मामले की शुरुआत कैसे हुई? इस मामले की नींव मियापुर के एक व्यवसायी फणिंद्र शर्मा द्वारा दर्ज की गई शिकायत से रखी गई। शर्मा ने आरोप लगाया कि दक्षिण भारत के कई प्रमुख फिल्मी सितारे और सोशल मीडिया चेहरों ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार किया है, जिससे हजारों युवा और मध्यम वर्गीय परिवार वित्तीय नुकसान झेल रहे हैं।शिकायत में कहा गया कि इन ऐप्स को प्रचारित करने वाले सितारे उन्हें "आसान कमाई का जरिया" बताकर लोगों को आकर्षित कर रहे थे। इस पर साइबराबाद पुलिस ने 19 मार्च 2025 को 25 प्रमुख हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता, तेलंगाना गेमिंग एक्ट, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराएं लगाई गईं। अब मामला पहुंचा ईडी तक साइबराबाद पुलिस की एफआईआर के आधार पर अब यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) तक पहुंच चुका है। ईडी ने इसे धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया है और उन सभी हस्तियों के बैंक रिकॉर्ड, प्रमोशन फीस, टैक्स डिटेल्स और अन्य वित्तीय लेन-देन की गहन जांच शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक, इन ऐप्स के ज़रिए हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है, जो वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों की श्रेणी में आता है। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को लुभाने के लिए सेलेब्स का प्रभाव जानबूझकर इस्तेमाल किया गया। कौन-कौन हैं जांच के दायरे में? ईडी जिन प्रमुख चेहरों की जांच कर रही है, उनमें शामिल हैं:     विजय देवरकोंडा     राणा दग्गुबाती     प्रकाश राज     निधि अग्रवाल     मंचु लक्ष्मी     अनन्या नागल्ला     प्रणीता सुभाष     एंकर श्रीमुखी     श्यामला     यूट्यूबर हर्षा साई, बय्या सनी यादव, और लोकल बॉय नानी जैसे सोशल मीडिया प्रभावशाली चेहरे। सेलेब्स की सफाई और प्रतिक्रिया इस पूरे मामले पर संबंधित हस्तियों ने अपनी सफाई देना शुरू कर दिया है: विजय देवरकोंडा की टीम ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने केवल A23 नामक कौशल-आधारित गेमिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार किया था, जिसका अनुबंध 2023 में समाप्त हो गया था। प्रकाश राज ने बताया कि उन्होंने 2016 में एक ऐप का प्रचार किया था, लेकिन जब उन्हें इसकी प्रकृति समझ में आई तो उन्होंने तत्काल दूरी बना ली। वहीं राणा दग्गुबाती ने कहा कि उन्होंने जो भी प्रचार किया है, वह पूरी तरह कानूनी अनुपालन के तहत था। ईडी की इस कार्रवाई से टॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि आमतौर पर ये सितारे युवा पीढ़ी के आदर्श माने जाते हैं। ऐसे में उनके प्रचार से प्रेरित होकर कई लोग इन ऐप्स में फंसते चले गए।  

‘स्पेशल ऑप्स 2’ 18 जुलाई से, सिर्फ जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

मुंबई, ‘स्पेशल ऑप्स’ का बहुप्रतीक्षित दूसरा सीज़न अब 18 जुलाई से जियोहॉटस्टा9र पर स्ट्रीम होगा। इस शो में के. के. मेनन एक बार फिर रॉ अधिकारी हिम्मत सिंह के किरदार में वापसी कर रहे हैं, एक ऐसा अफसर जो जंग लड़ता है, लेकिन सीमाओं पर नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया की छाया में। उनकी अगुवाई में स्पेशल टीम इस बार उस दुश्मन का सामना करेगी जो दिखाई नहीं देता, लेकिन हर जगह मौजूद है। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी आज के अनिश्चित वैश्विक माहौल में बुनी गई है। अब लड़ाई सिर्फ बंदूक़ों या बॉर्डर पर नहीं होती — ये क्लाउड में लड़ी जा रही है, और दुश्मन हमारे आस-पास की आम ज़िंदगी में ही छिपा है। जब संगठित साइबर हमले देश की नींव हिलाने लगते हैं, तब हिम्मत सिंह और उनकी टीम एक ऐसी जंग में उतरती है जो बिना चेतावनी, बिना धुएं और बिना किसी सुराग के लड़ी जाती है ,लेकिन इसका असर पूरे देश को झकझोर देता है। शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ में प्रकाश राज, विनय पाठक, ताहिर राज भसीन, करण टैकर, सैयामी खेर, मुज़म्मिल इब्राहिम, गौतमी कपूर, परमीत सेठी और काली प्रसाद मुखर्जी जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं, जो अपने-अपने किरदारों के ज़रिए कहानी को और ज़्यादा प्रभावशाली बनाते हैं। के. के. मेनन ने अपने किरदार के बारे में कहा, “हिम्मत सिंह कोई सुपरहीरो नहीं है, वह लाइमलाइट में नहीं रहता, बल्कि खामोशी से अपना फर्ज निभाता है। इस बार की लड़ाई चुपचाप है, लेकिन कहीं ज़्यादा खतरनाक भी। हर फैसला भारी पड़ सकता है। एक कलाकार के तौर पर ऐसा किरदार बहुत कम मिलता है, जो अंदर तक असर छोड़ता है। हमने इस सीज़न में जो मेहनत और भावना डाली है, उम्मीद है दर्शक उसे महसूस करेंगे।” ‘स्पेशल ऑप्स 2’ 18 जुलाई से, सिर्फ जियोहॉटस्टा र पर प्रसारित होगा।  

सोनी सब के कलाकारों ने गुरुओं के प्रति दिल से कृतज्ञता व्यक्त की

मुंबई, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोनी सब के कलाकारों ने जीवन के अनमोल सबक देने वाले अपने गुरुओं के प्रति दिल से कृतज्ञता व्यक्त की। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोनी सब के कलाकार सुमित राघवन, आशी सिंह, कृष्णा भारद्वाज और आरव चौधरी ने अपने जीवन के गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। ‘वागले की दुनिया: नई पीढ़ी, नए किस्से’ में राजेश वागले का किरदार निभा रहे सुमित राघवन ने कहा, “मेरे लिए ‘गुरु’ शब्द सुनते ही सबसे पहले मेरे पिताजी का चेहरा सामने आता है। वह मेरे पहले शिक्षक, सबसे बड़े आलोचक और सबसे मजबूत सहारा रहे हैं। उन्होंने कभी उपदेश नहीं दिए,बल्कि उन मूल्यों को जीकर दिखाया। जीवन को गरिमा, ईमानदारी और नैतिकता के साथ जीते हुए देखना मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही। उनका हमेशा मानना था कि चाहे आप कितनी भी दूर क्यों न चले जाएं, सबसे ज़्यादा मायने यह रखता है कि आप कितने ज़मीनी बने रहते हैं और दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। एक अभिनेता के तौर पर, मैंने अक्सर उनके शब्दों से ताकत पाई है- 'अपना सर्वश्रेष्ठ दो, और काम को बोलने दो।' गुरु पूर्णिमा उन लोगों को सम्मानित करने के बारे में है जो हमें आकार देते हैं, और मेरे लिए, यह उन्हीं से शुरू और खत्म होता है। जो कुछ भी आज मैं हूं, एक इंसान और कलाकार के रूप में, वह सब उन्हीं की वजह से है।” ‘उफ़्फ़… ये लव है मुश्किल’ में कैरी का किरदा निभा रहीं आशी सिंह ने कहा, “मेरे लिए मेरी माँ ही मेरी गुरु हैं। वह मेरी सबसे बड़ी समर्थक भी हैं और सबसे कड़ी आलोचक भी। उन्हीं की वजह से मैं बेखौफ़ सपने देखती हूं और हर स्थिति में आत्मविश्वास से आगे बढ़ती हूं। इस इंडस्ट्री में मुझे कुछ वरिष्ठ कलाकारों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है जिन्होंने सिखाया कि सफलता का कोई मूल्य नहीं अगर उसमें विनम्रता न हो। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं शब्बीर सर, जिनका उफ्फ़…ये लव है मुश्किल के सेट पर अनुशासन और समर्पण बहुत प्रेरणादायक रहा है। उन्हें काम करते देखना अपने आप में एक सबक है। इस गुरु पूर्णिमा पर मैं उन सभी आत्माओं का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया।” ‘वीर हनुमान’ में केसरी की भूमिका निभा रहे आरव चौधरी ने कहा, “मेरे पहले और सबसे अहम गुरु हमेशा मेरे माता-पिता रहे हैं। उन्होंने मुझे अनुशासन, ईमानदारी और जमीन से जुड़े रहने का मूल्य सिखाया—ऐसी बातें जो कोई किताब नहीं सिखा सकती। बचपन से ही मैंने बजरंग बली को अपना आध्यात्मिक गुरु माना है। 7वीं कक्षा से ही मेरे कुछ स्कूल टीचर्स ने मेरी बुनियादी सोच को आकार दिया। जब मैंने जयपुर में थिएटर करना शुरू किया, तो मेरे थिएटर गुरुओं ने मुझे एक अभिनेता के रूप में विकसित होने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। मुंबई आने के बाद, मुझे इंडस्ट्री के अविश्वसनीय लोगों और प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर, निर्माता, निर्देशकों से सीखने का सौभाग्य मिला। उनमें से प्रत्येक ने अपने तरीके से मेरी यात्रा में योगदान दिया है। आज भी, मेरा मानना है कि सीखना कभी बंद नहीं होता। इस गुरु पूर्णिमा पर, मैं अपने सभी गुरुओं को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने मुझे जीवन भर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी है।” ‘तेनाली रामा’ में तेनाली रामा का किरदार निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने कहा, “मैं सच में मानता हूं कि हर व्यक्ति जिससे आप जीवन में मिलते हैं, वह किसी न किसी रूप में आपका गुरु होता है। चाहे वो कुछ पल के लिए मिले हों या जीवनभर साथ रहे।हर कोई कुछ न कुछ सिखा ही जाता है। एक अभिनेता के रूप में मैंने हर तबके के लोगों से कुछ सीखा है ।निर्देशक, सह-कलाकार, स्पॉट दादा, मेकअप आर्टिस्ट , हर एक से कुछ न कुछ मिला है। गुरु पूर्णिमा मेरे लिए सिर्फ बड़े गुरुओं का नहीं, बल्कि उन अनकहे, रोज़मर्रा के शिक्षकों का भी सम्मान है। मैं जीवन का विद्यार्थी बने रहना चाहता हूं, क्योंकि जिस दिन आप सीखना बंद कर देते हैं, उसी दिन आप आगे बढ़ना भी छोड़ देते हैं।”  

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने ‘सैयारा’ के ट्रेलर की तारीफ की

मुंबई, बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने 'सैयारा' के ट्रेलर की तारीफ की है। 'आशिकी 2' की प्रतिष्ठित जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने यशराज फिल्म्स की आगामी रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' के ट्रेलर को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और निर्माण अक्षय विधानी ने किया है। इसमें दो नए चेहरे नजर आएंगे। अहान पांडे, जो इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं, और अनीत पड्डा, जिन्होंने बिग गर्ल्स डोंट क्राई के ज़रिए पहले ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। आदित्य रॉय कपूर ने ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा,लेट्स गो मोहित! श्रद्धा कपूर ने भी मोहित और नए ऑन-स्क्रीन कपल को अपना समर्थन देते हुए लिखा,“मोहित मैजिक सूरी ने फिर कर दिखाया है। क्या ट्रेलर है! जो आशिकी 2 ने मेरे लिए किया, ऐसा लगता है वही अब अनीत पड्डा और अहान पांडे के लिए करेगा। #सैयारा” फिल्म'सैयारा' 18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

महावतार नरसिम्हा का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई, क्लीम प्रोडक्शंस की फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। होम्बले फिल्म्स प्रस्तुत महावतार नरसिंह के ट्रेलर में भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण कथा को भव्य अंदाज़ में पेश किया गया है। निर्माता शिल्पा धवन ने कहा, अब दहाड़ने का वक़्त आ गया है! पूरे पांच साल की मेहनत के बाद हम श्री नरसिम्हा और श्री वराह की महागाथा दुनिया के सामने लाने को तैयार हैं। हर एक फ्रेम, हर एक पल, हर एक धड़कन इस दिव्य कहानी को ज़िंदा करने में लगी है। तैयार हो जाइए एक ऐसे विजुअल मास्टरपीस के लिए जो आपको निशब्द कर देगा! नरसिम्हा की दहाड़ आ रही है… और ये सब कुछ बदलने वाली है! निर्देशक अश्विन कुमार ने कहा, महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली एनिमेटेड फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है, और वो भी वृंदावन की पवित्र धरती पर, जहां इसे श्रद्धेय इंद्रेश जी महाराज ने लॉन्च किया। इससे शुभ शुरुआत और क्या हो सकती थी! ये हमारा सपना था कि भारत की संस्कृति और विरासत को आज के दौर की मीडिया और स्क्रीन के ज़रिए जिंदा रखा जाए और आज वो सपना सच होता दिख रहा है। महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ होगी।